15 जुल॰ 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन— स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन— स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V

परमेश्वर के सार की पवित्रता के बारे में, पिछली बार हमने इसके बारे में थोड़ी संगति की थी और इसने परमेश्वर की पवित्रता के लोगों के ज्ञान के लिए प्रेरणा के रूप में काम किया था, परन्तु यह पर्याप्त नहीं है। यह परमेश्वर की पवित्रता को पूरी तरह से जानने में लोगों की सहायता नहीं कर सकता है, और न ही यह समझने में उनकी मदद कर सकता कि परमेश्वर की पवित्रता अनोखी है। इसके अलावा, यह पवित्रता के सच्चे अर्थ के पहलू को लोगों को पर्याप्त रूप से नहीं समझने दे सकता है क्योंकि यह पूर्णतः परमेश्वर में सम्मिलित
है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम इस विषय में अपनी संगति को जारी रखें। पिछली बार हमारी संगति ने तीन विषयों पर विचार-विमर्श किया था, इसलिए अब हमें चौथे विषय पर विचार-विमर्श करना चाहिए, और हम धर्मग्रंथों को पढ़ना आरम्भ करेंगे।
शैतान का प्रलोभन
(मत्ती 4:1-4) तब आत्मा यीशु को जंगल में ले गया ताकि इब्लीस से उसकी परीक्षा हो। वह चालीस दिन, और चालीस रात निराहार रहा, तब उसे भूख लगी। तब परखने वाले ने पास आकर उससे कहा, "यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो कह दे, कि ये पत्थर रोटियाँ बन जाएँ।" यीशु ने उत्तर दिया, "लिखा है, 'मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है, जीवित रहेगा'।"
ये वे वचन हैं जिनसे शैतान ने प्रभु यीशु को प्रलोभित करने का प्रयास किया था। इब्लीस ने जो कहा था उसकी विषयवस्तु क्या है? ("यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो कह दे कि ये पत्थर रोटियाँ बन जाएँ")। इब्लीस ने ये वचन कहे, जो कि बिल्कुल साधारण हैं, किन्तु क्या इन वचनों की आवश्यक विषयवस्तु के साथ कोई समस्या है? (हाँ)। क्या समस्या है? उसने कहा, "यदि तू परमेश्वर का पुत्र है," लेकिन अपने मन में क्या वह जानता था कि प्रभु यीशु परमेश्वर का पुत्र है? क्या वह जानता था कि वह मसीह है? (हाँ)। तो उसने क्यों कहा "यदि तू है"? (वह प्रभु को प्रलोभित करने का प्रयास कर रहा था)। निस्संदेह, वह परमेश्वर को प्रलोभित करने का प्रयास कर रहा था, किन्तु ऐसा करने का उसका उद्देश्य क्या था? उसने कहा, "यदि तू परमेश्वर का पुत्र है।" अपने मन में वह जानता था कि प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र है, यह उसके मन में बिल्कुल स्पष्ट था, किन्तु इसके बावजूद, क्या उसने अपने आप का समर्पण किया या उसने उसकी आराधना की? (नहीं)। वह क्या करना चाहता था? वह प्रभु यीशु मसीह को क्रोधित करने और अपने प्रलोभन में फँसाने, और यीशु मसीह से इसके सोचे हुए तरीके के अनुसार काम करवाकर प्रभु यीशु को मूर्ख बनाने के लिए ऐसा करना और इन वचनों को कहना चाहता था। क्या इसका यही मतलब नहीं था? अपने मन में शैतान स्पष्ट रूप से जानता था कि यह प्रभु यीशु मसीह है, किन्तु उसने फिर भी इस तरह से कहा। क्या यह शैतान की प्रकृति नहीं है? शैतान की प्रकृति क्या है? (धूर्त, दुष्ट होना और परमेश्वर के प्रति श्रद्धा न रखना)। परमेश्वर के प्रति उसे कोई सम्मान नहीं है। यहाँ वह किस नकारात्मक चीज़ को कर रहा था? क्या वह परमेश्वर पर हमला करना नहीं चाहता था? वह परमेश्वर पर हमला करने के लिए इस विधि का उपयोग करना चाहता था, उसने कहा, "यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो कह दे कि ये पत्थर रोटियाँ बन जाएँ"; क्या यह शैतान की बुरी नीयत नहीं है? (हाँ, है)। वह वास्तव में क्या करने का प्रयास कर रहा था? उसका उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है: वह प्रभु यीशु मसीह के पद और पहचान को झूठा ठहराने के लिए इस विधि का उपयोग करने की कोशिश कर रहा था। उसने कहा, "यदि तू परमेश्वर का पुत्र है तो इन पत्थरों को रोटियों में बदल दे। यदि तू ऐसा नहीं करता है, तो परमेश्वर का पुत्र नहीं है और बस यह काम तू मत कर"। क्या यहाँ उसका यही मतलब था? वह परमेश्वर पर हमला करने के लिए इस विधि का उपयोग करना चाहता था, और वह परमेश्वर के काम को तहस-नहस करके खत्म करना चाहता था; यह शैतान का दुराशय है। उसका दुराशय उसकी प्रकृति की स्वाभाविक अभिव्यक्ति है। यद्यपि वह जानता था कि प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र, स्वयं परमेश्वर का ही देहधारण है, फिर भी, परमेश्वर का पीछा करते हुए और उस पर लगातार आक्रमण करते हुए और परमेश्वर के कार्य को अस्तव्यस्त और नष्ट करने के लिए बड़े कष्ट उठाते हुए, वह इस प्रकार के काम करने से स्वयं को नहीं रोक सका।
अब, आइए हम इस वाक्यांश की व्याख्या करें जिसका उपयोग शैतान ने कियाः "कह दे कि ये पत्थर रोटियाँ बन जाएँ"। पत्थर को रोटी में बदलना—क्या इसका कुछ अर्थ है? यदि यहाँ भोजन है, तो क्यों ना इसे खाएँ? क्यों पत्थर को भोजन में बदलने की आवश्यकता है? क्या इसका यहाँ कुछ अर्थ है? (नहीं)। यद्यपि वह उस समय उपवास कर रहा था, तो निश्चित रूप से प्रभु यीशु के पास खाने को भोजन था? क्या उसने खाना खाया? (उसने खाया)। तो यहाँ हम इस कथन के शैतान के उपयोग की निरर्थकता को देखते हैं। शैतान कई चीज़ें करता है; आप उसके घातक और विद्वेषी स्वभाव को देखते हैं और देखते हैं कि वह परमेश्वर के कार्य को नष्ट करता है, वह घृणित और नागवार है। किन्तु दूसरी ओर, क्या आप उसके वचनों और कार्य के पीछे एक बचकानी और बेतुकी प्रकृति को पाते हैं? (हाँ)। यह शैतान के स्वभाव के बारे में एक प्रकाशन है; उसकी प्रकृति इसी प्रकार की है और वह इसी प्रकार का कार्य करेगा। लोगों के लिए आज, यह वाक्यांश निरर्थक और हास्यास्पद है। किन्तु ऐसे वचन निस्संदेह शैतान के द्वारा ही कहे जा सकते हैं। क्या हम कह सकते हैं कि वह अज्ञानी है? बेतुका है? शैतान की दुष्टता हर जगह है और लगातार प्रकट की जा रही है। और कैसे प्रभु यीशु उसे उत्तर देते हैं? ("मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है, जीवित रहेगा")। क्या इन वचनों में कोई सामर्थ्य है? (सामर्थ्य है)। हम क्यों कहते हैं कि उनमें सामर्थ्य है? (वे सत्य हैं)। सही है। ये वचन सत्य हैं। अब, क्या मनुष्य केवल रोटी ही से जीवित रहता है? प्रभु यीशु ने चालीस दिन और रात उपवास किया। क्या वह भूख से मर गया? (नहीं)। वह भूख से नहीं मरा, इसलिए उसे इस तरह की बातों को कहते हुए पत्थर को खाने में बदलने के लिए उकसाते हुए शैतान उसके पास पहुँचा: "यदि तू पत्थर को खाने में बदल देगा तो क्या तेरे पास खाने की चीज़ें नहीं होगी? तब तुझे उपवास नहीं करना पड़ेगा, भूखा नहीं रहना पड़ेगा?" किन्तु प्रभु यीशु ने कहा, "मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं जीवित रहेगा," इसका अर्थ यह है कि, यद्यपि मनुष्य भौतिक शरीर में रहता है, किन्तु जो उसे जीवन देता है, उसके भौतिक शरीर को जीवित रहने और साँस लेने देता है, वह भोजन नहीं, बल्कि परमेश्वर के मुख से कहे गए समस्त वचन हैं। एक ओर तो, मनुष्य इन वचनों को सच मानता है। ये वचन उसे विश्वास देते हैं, उसे यह महसूस कराते हैं कि वह परमेश्वर पर निर्भर रह सकता है, कि परमेश्वर सत्य है। दूसरी ओर क्या इन वचनों का कोई व्यवहारिक पहलू है? (हाँ, है)। क्यों? क्योंकि प्रभु यीशु ने चालीस दिन और रात तक उपवास किया और वह अभी भी वहाँ खड़ा है; अभी भी जीवित है। क्या यह एक दृष्टांत नहीं है? उसने चालीस दिन और रात तक कुछ नहीं खाया, कोई भोजन नहीं किया। और वह अभी भी ज़िंदा है। उसके वाक्यांश के पीछे यही शक्तिशाली गवाही है। वाक्यांश सरल है, किन्तु जहाँ तक प्रभु यीशु का सम्बन्ध है, क्या उसके हृदय का यह वाक्यांश उसे किसी और के द्वारा सिखाया गया था, या क्योंकि शैतान ने ऐसा कहा था केवल इसलिए उसने इसके बारे में सोचा था। इसके बारे में विचार करें। इसे दूसरी तरह से कहें तो, परमेश्वर सत्य है, परमेश्वर जीवन है। क्या परमेश्वर का सत्य और जीवन बाद में जोड़े गए थे। क्या यह अनुभव से उत्पन्न हुआ था? (नहीं)। नहीं, यह परमेश्वर में सहज है, मतलब यह कि सत्य और जीवन परमेश्वर का सार है। जो कुछ भी उससे घटित होता है, जो कुछ वह प्रकट करता है, वह सत्य है। यह सत्य, यह वाक्यांश—चाहे इसकी विषय-वस्तु लम्बी हो या छोटी—यह मनुष्य को जीने दे सकता है, उसे जीवन दे सकता है; यह मनुष्य को, स्वयं के भीतर, सत्य, मानव जीवन के मार्ग के बारे में स्पष्टता का पता लगाने में सक्षम बना सकता है, और उसे परमेश्वर पर विश्वास करने में सक्षम बना सकता है। दूसरे शब्दों में, इस वाक्यांश के उपयोग का परमेश्वर का स्रोत सकारात्मक है। तो क्या हम कह सकते हैं कि यह सकारात्मक वस्तु पवित्र है? (हाँ)। शैतान का वाक्यांश शैतान की प्रकृति से आता है। शैतान अपनी बुरी प्रकृति, दुर्भावनापूर्ण प्रकृति, हर जगह लगातार प्रकट करता है। अब, ये प्रकाशन, क्या शैतान उन्हें स्वभाविक रूप से करता है? (हाँ)। क्या कोई उसे उकसाता है? क्या कोई उसकी सहायता करता है? क्या कोई इसे विवश करता है? (नहीं)। यह इन सब को अपनी स्वयं की इच्छा जारी करता है। यह शैतान की दुष्ट प्रकृतदि है। जो कुछ भी परमेश्वर करता है और जैसे भी करता है, शैतान उसके पदचिन्हों का अनुसरण करता है। शैतान जो भी कहता और करता है उन चीज़ों का सार और उनकी सच्ची विशिष्टताएँ शैतान का सार—दुष्ट सार, दुर्भावनापूर्ण सार हैं। अब आगे पढ़ें, शैतान और क्या कहता है? आइए, हम नीचे पढ़ना जारी रखें।
(मत्ती 4:5-7) "तब इब्लीस उसे पवित्र नगर में ले गया और मंदिर के कंगूरे पर खड़ा किया, और उससे कहा, यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आपको नीचे गिरा दे; क्योंकि लिखा है: 'वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा, और वे तुझे हाथों-हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पाँव में पत्थर से ठेस लगे।'" यीशु ने उससे कहा, "यह भी लिखा है: 'तू प्रभु अपने परमेश्‍वर की परीक्षा न कर।'"
आइए, सबसे पहले हम शैतान के इस वाक्यांश पर विचार-विमर्श करें। उसने कहा, "यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आप को नीचे गिरा दे," और तब उसने धर्मग्रंथों का उल्लेख किया, "वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा: और वे तुझे हाथों-हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पाँव में पत्थर से ठेस लगे।" जब आप शैतान के वचनों को सुनते हैं तब आप कैसा महसूस करते हैं? क्या वे बहुत बचकाने नहीं हैं? वे बचकाने, निरर्थक और अरुचिकर हैं। मैं ऐसा क्यों कहता हूँ? शैतान हमेशा कुछ मूर्खतापूर्ण कार्य करता रहता है, वह स्वयं को बहुत चतुर मानता है, और प्रायः धर्मग्रंथों—यहाँ तक कि परमेश्वर के ही वचन—का भी उल्लेख करता है, वह परमेश्वर पर आक्रमण करने और उसे प्रलोभित करने के लिए इन वचनों का उपयोग करने का प्रयास करता है। ऐसा करने में उसका उद्देश्य परमेश्वर के कार्य की योजना को नष्ट करना है। फिर भी, शैतान जो कहता है क्या उसमें आप किसी चीज़ पर ध्यान देते हैं? (उसमें दुष्ट इरादे होते हैं।) शैतान हमेशा से प्रलोभन देने वाला रहा है; वह सीधे तौर पर नहीं बोलता है, वह प्रलोभन, छल, और फरेब का उपयोग करते हुए गोल-मोल तरीके से बोलता है। शैतान परमेश्वर और मनुष्य दोनों को एक समान प्रलोभन देता है: वह सोचता है कि परमेश्वर और मनुष्य दोनों ही बहुत अज्ञानी, मूर्ख और चीजों में स्पष्टता से भेद करने में असमर्थ हैं। शैतान सोचता है कि परमेश्वर और मनुष्य एक समान रूप से उसके सार की वास्तविक प्रकृति को नहीं देख सकेंगे और यह कि परमेश्वर और मनुष्य एक समान रूप से उसकी चालाकी और पापमय नीयत की वास्तविक प्रकृति को नहीं देख सकेंगे। क्या यहीं से शैतान को उसकी मूर्खता नहीं मिलती है? इसके अलावा, शैतान खुल्लम-खुल्ला धर्मग्रंथों को उद्धृत करता है; वह सोचता है कि ऐसा करने से उसे विश्वसनीयता प्राप्त होगी, और आप इसमें गलती को नहीं पकड़ पाएँगे और इस तरह मूर्ख बनाए जाने से नहीं बच पाएँगे। क्या यहीं शैतान बेतुका और बचकाना नहीं हो रहा है? (हाँ)। यह ठीक वैसा ही है जैसा जब कुछ लोग सुसमाचार को फैलाते हैं और परमेश्वर की गवाही देते हैं, तो क्या नास्तिक कुछ उसी तरह का नहीं कहते हैं जैसा शैतान ने कहा था? क्या आप लोगों ने लोगों को वैसा ही कुछ कहते हुए सुना है? (हाँ)। जब आप अरुचि महसूस करते हैं तो क्या आप नफ़रत और विद्रोह भी महसूस करते हैं? (हाँ)। जब आपको ऐसी भावनाएँ होती हैं तो क्या आप यह पहचान पाते हैं कि शैतान और शैतान द्वारा मनुष्यों भ्रष्ट किया गया स्वभाव दुष्टता हैं। क्या आपने अपने मन में कभी ऐसा महसूस किया है कि, "परमेश्वर कभी इस तरह से नहीं बोलता है। शैतान के वचन हमले और प्रलोभन लाते हैं, उसके वचन बेतुके, हास्यप्रद, बचकाने और घृणास्पद होते हैं। हालाँकि, परमेश्वर के भाषण में और परमेश्वर के कार्यकलापों में, वह बोलने या अपने कार्य को करने के लिए कभी भी ऐसी विधि का उपयोग नहीं करेगा, और उसने कभी भी ऐसा नहीं किया है?" निस्संदेह, इस परिस्थिति में लोगों में किंचित-मात्रा में आगे बढ़ने की भावना रहती है और उन्हें परमेश्वर की पवित्रता का अहसास नहीं होता, है न? अपनी वर्तमान कद-काठी के साथ, आप लोग मात्र यही महसूस कर रहे हैं: "हर बात जो परमेश्वर कहता है वह सच है, यह हमारे लिए लाभकारी है, और हमें उसे अवश्य स्वीकार करना चाहिए"; इस बात की परवाह किए बिना कि क्या आप उसे स्वीकार करने में समर्थ हैं या नहीं, बिना अपवाद के आप कहते हैं कि परमेश्वर का वचन सत्य है और यह कि परमेश्वर सत्य है, किन्तु आप यह नहीं जानते कि सत्य स्वयं में पवित्र है और यह कि परमेश्वर पवित्र है।
इसलिए, शैतान के वचनों का यीशु मसीह का उत्तर क्या था? (यीशु ने उससे कहा, "यह भी लिखा है: 'तू प्रभु अपने परमेश्‍वर की परीक्षा न कर'")। क्या यीशु ने जो वाक्यांश कहा उसमें सत्य है? (हाँ)। उसमें सत्य है। ऊपरी तौर पर यह लोगों द्वारा अनुसरण किए जाने के लिए एक जैसा लगता है, यह बहुत सरल वाक्यांश हैं, परन्तु यही एक है जिसका मनुष्य और शैतान दोनों ने प्रायः उल्लंघन किया है। इसलिए, प्रभु यीशु ने उससे कहा, "तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न कर," क्योंकि शैतान ने प्रायः यही किया है और उसने ऐसा करने के लिए पूरा प्रयास किया है, आप यहाँ तक कह सकते हैं कि शैतान ने बेशर्मी से ऐसा किया था। परमेश्वर से न डरना और अपने हृदय में परमेश्वर के प्रति सम्मान नहीं रखना यह शैतान का आवश्यक स्वभाव है। इसलिए यहाँ तक कि जब शैतान परमेश्वर के बगल में था और उसे देख सकता था, तब भी शैतान परमेश्वर को प्रलोभन देने से अपने आप को नहीं रोक सका। इसलिए, प्रभु यीशु ने शैतान से कहा, "तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न कर"। यह एक ऐसा वाक्यांश है जो परमेश्वर ने शैतान से प्रायः कहा है। क्या आज भी इस वाक्यांश का उपयोग करना उपयुक्त नहीं है? (है)। क्यों? (क्योंकि हम भी अक्सर परमेश्वर को प्रलोभन देते हैं)। लोग प्रायः परमेश्वर को प्रलोभित करते हैं, परन्तु लोग प्रायः ऐसा क्यों करते हैं? क्या ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि लोग शैतान के भ्रष्ट स्वभाव से भरे हुए हैं? (हाँ)। इसलिए क्या शैतान ने ऊपर जो कहा है वह कुछ ऐसा है जो लोग प्रायः कहते हैं? (हाँ)। किन परिस्थितियों में? कोई यह कह सकता है कि समय और स्थान की परवाह किए बिना लोग ऐसा कहते आ रहे हैं। यह सिद्ध करता है कि लोगों का स्वभाव ठीक वैसा ही है जैसा शैतान का भ्रष्ट स्वभाव। प्रभु यीशु ने एक सरल वाक्यांश कहा, एक ऐसा जो सत्य का प्रतिनिधित्व करता है और जिसकी लोगों को आवश्यकता है। हालाँकि इस परिस्थिति में क्या प्रभु यीशु शैतान से बहस कर रहा था? क्या जो बात उसने शैतान से कही उसमें टकराव संबंधी कुछ था? (नहीं)। प्रभु यीशु ने शैतान के प्रलोभन को अपने मन में किस तरह देखा? क्या उसे अरुचि और नफ़रत महसूस हुई? (हाँ)। प्रभु यीशु को नफ़रत और अरुचि महसूस हुई, किन्तु उसने शैतान से वाद-विवाद नहीं किया, उसने किसी महान सिद्धांत के विषय में तो बिल्कुल बात नहीं की, क्या यह सही नहीं है? (हाँ, है)। ऐसा क्यों है? (प्रभु यीशु शैतान को मान्यता नहीं देना चाहता था)। वह शैतान को मान्यता क्यों नहीं देना चाहता था? (क्योंकि शैतान हमेशा से ऐसा ही है, वह कभी नहीं बदल सकता है)। क्या हम कह सकते हैं कि शैतान अविवेकी है? (हाँ, हम कह सकते हैं)। क्या शैतान मान सकता है कि परमेश्वर सत्य है? शैतान कभी नहीं मानेगा कि परमेश्वर सत्य है और कभी स्वीकार नहीं करेगा कि परमेश्वर सत्य है; यह उसकी प्रकृति है। इसके अलावा, शैतान के स्वभाव के बारे में कुछ और भी जो लोगों के लिए अरुचिकर है, वह क्या है? प्रभु यीशु को प्रलोभित करने के अपने प्रयास में, शैतान सोचता था कि भले ही उसने परमेश्वर को प्रलोभित करने का प्रयास किया और वह इसमें सफल नहीं हुआ, फिर भी शैतान ने प्रयास तो किया ही। यद्यपि उसे दण्डित किया जाएगा, फिर भी वह किसी भी तरह से ऐसा करेगा। यद्यपि ऐसा करने से उसका कुछ भला नहीं होगा, फिर भी वह ऐसा करेगा, और अंत तक परमेश्वर के विरुद्ध डटा और खड़ा रहेगा। यह किस तरह की प्रकृति है? क्या यह दुष्टता नहीं है? (हाँ, है)। जो लोग भी परमेश्वर के नाम का उल्लेख किए जाने पर क्रोध से भर जाते हैं, क्या उन्होंने परमेश्वर को देखा है? जो लोग परमेश्वर के नाम का उल्लेख कि जाने पर गुस्से में आ जाता है, क्या वह परमेश्वर को जानता है? वह नहीं जानता है कि परमेश्वर कौन है, उस पर विश्वास नहीं करता है और परमेश्वर ने उनसे बात नहीं की है। परमेश्वर ने उसे कभी परेशान नहीं किया है तो फिर वह गुस्सा क्यों होता है? क्या हम कह सकते हैं कि यह व्यक्ति दुष्ट है? क्या यह कोई दुष्ट प्रकृति वाला व्यक्ति होगा? संसार में चाहे जो भी प्रवृत्तियाँ चल रही हों, चाहे वह मनोरंजन, भोजन, प्रसिद्ध लोग, सुन्दर लोग हों, इनमें से कोई भी चीज़ उन्हें परेशान नहीं करेगी, लेकिन "परमेश्वर" शब्द का एक उल्लेख उन्हें परेशान कर देता है; क्या यह दुष्ट प्रकृति का एक उदाहरण नहीं होगा? यह मनुष्य की दुष्ट प्रकृति के संतोषजनक सबूत का काम करता है? अब, आपके स्वयं की बात करें तो, क्या कभी ऐसे समय आए हैं कि सत्य का उल्लेख किया जाता है, या जब मनुष्य जाति के लिए परमेश्वर के परीक्षणों की चर्चा चलती है, या जब मनुष्य के विरुद्ध परमेश्वर के न्याय का उल्लेख किया जाता है, और आप नाराज़, अरुचि महसूस करते हैं और आप इस बारे में सुनना नहीं चाहते हैं? आप मन में सोचते है: यह कैसा सत्य है? क्या सभी लोगों ने नहीं कहा कि परमेश्वर सत्य है? यह सत्य नहीं है, यह स्पष्ट रूप से मनुष्य के लिए परमेश्वर की डाँट-फटकार का वचन है! कुछ लोग अपने मन में अरुचि भी महसूस कर सकते हैं: यह हर दिन लाया जाता है, उसके न्याय की ही तरह हर दिन हमारे लिए उसकी परीक्षा का उल्लेख हमेशा किया जाता है; इन सब का अंत कब होगा? हम अच्छी मंज़िल कब पाएँगे? यह ज्ञात नहीं है कि यह अनुचित क्रोध कहाँ से आता है। यह किस प्रकार की प्रकृति है? (दुष्ट प्रकृति)। यह शैतान की दुष्ट प्रकृति से प्रेरित होती है। जहाँ तक वह शैतान की दुष्ट प्रकृति और मनुष्य के भ्रष्ट स्वभाव के संबंध में परमेश्वर की बात है, वह कभी भी मनुष्य से वाद-विवाद या झगड़ा नहीं करता है, और जब मनुष्य अज्ञानता से कार्यकलाप करते हैं तो वह कभी उपद्रव नहीं करता है। आप चीज़ों पर परमेश्वर का दृष्टिकोण वैसा नहीं देखेंगे जैसा मनुष्य का होता है, और इसके अलावा, आप चीज़ों को सँभालने के लिए उसे मनुष्य के दृष्टिकोण, उनके ज्ञान, उनके विज्ञान या उनके दर्शनशास्त्र या मनुष्य की कल्पना का उपयोग करते हुए नहीं देखेंगे। इसके बजाय, परमेश्वर जो कुछ भी करता है और जो कुछ भी वह प्रकट करता है वह सत्य से जुड़ा होता है। अर्थात्, उसका कहा हर वचन और उसका किया हर कार्य सच से संबंधित है। यह सत्य और ये वचन कोई आधारहीन कल्पना नहीं है, बल्कि ये परमेश्वर के सार और उसके जीवन के कारण परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए हैं। क्योंकि ये वचन और परमेश्वर द्वारा की गई हर चीज़ का सार, सत्य हैं, इसलिए हम कह सकते हैं कि परमेश्वर का सार पवित्र है। दूसरे शब्दों में, प्रत्येक बात जो परमेश्वर कहता और करता है वह लोगों के लिए जीवन शक्ति और प्रकाश लाती है; यह लोगों को सकारात्मक चीज़ों को और उन सकारात्मक चीज़ों की वास्तविकता को देखने देती है और उन्हें सही राह पर चलने देती है। ये चीज़ें परमेश्वर के सार की वजह से निर्धारित की जाती हैं और ये परमेश्वर के सार की पवित्रता के कारण निर्धारित की जाती हैं। आप लोगों ने यह देखा है, है न? हम धर्मग्रंथ को पढ़ना जारी रखेंगे।
(मत्ती 4:8-11) फिर इब्लीस उसे एक बहुत ऊँचे पहाड़ पर ले गया और सारे जगत के राज्य और उसका वैभव दिखाकर उससे कहा, "यदि तू गिरकर मुझे प्रणाम करे, तो मैं यह सब कुछ तुझे दे दूँगा।" तब यीशु ने उससे कहा, "हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा हैः तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।" तब शैतान उसके पास से चला गया, और देखो, स्वर्गदूत आकर उसकी सेवा करने लगे।
शैतान इब्लीस ने, अपनी पिछली दो चालों में असफल होने के बाद, एक और कोशिश की: उसने प्रभु यीशु को सारे जगत के राज्य और उनका वैभव दिखाया और उससे शैतान की आराधना करने को कहा। इस स्थिति से आप शैतान की सच्ची विशिष्टताओं के बारे में क्या देखते हैं? क्या इब्लीस शैतान पूरी तरह से बेशर्म नहीं है? (हाँ, है)। वह कितना बेशर्म हो सकता है? हर चीज़ परमेश्वर द्वारा रची गई थी। फिर भी शैतान इसे पलटता है और परमेश्वर को दिखाते हुए कहता है कि "इन सभी राज्यों की सम्पत्ति और महिमा को देख। यदि तू मेरी उपासना करे तो मैं यह सब तुझे दे दूँगा"। क्या यह भूमिका को उलटना नहीं है? क्या शैतान बेशर्म नहीं है? परमेश्वर ने सब कुछ बनाया, किन्तु क्या यह उसके आनन्द के लिए था? परमेश्वर ने सब कुछ मनुष्य जाति को दे दिया, परन्तु शैतान उन सब को अपने कब्ज़े में करना चाहता था और बाद में उसने कहा, "मेरी आराधना कर। मेरी आराधना कर और मैं यह सब तुझे दे दूँगा।" यह शैतान का बदसूरत चेहरा है, वह पूर्णतः बेशर्म है, है न? शैतान "शर्म" शब्द का मतलब भी नहीं जानता है, और यह उसकी दुष्टता का एक और उदाहरण है। वह यह भी नहीं जानता कि "शर्म" क्या होती है। शैतान स्पष्ट रूप से जानता है कि परमेश्वर ने सब कुछ बनाया है और यह कि वह उसे प्रबंधित करता है और उस पर उसकी प्रभुता है। सब कुछ परमेश्वर का है, मनुष्य का नहीं, और शैतान का तो बिल्कुल नहीं, फिर भी इब्लीस शैतान ने निर्लज्जतापूर्वक कहा कि वह सब कुछ परमेश्वर को दे देगा। क्या शैतान फिर से कुछ घृणास्पद और शर्मनाक नहीं कर रहा है? परमेश्वर अब शैतान से और भी अधिक नफरत करता है, है न? मगर शैतान ने चाहे कुछ भी करने की कोशिश क्यों न की, लेकिन क्या प्रभु यीशु उसके झाँसे में आए? (नहीं)। प्रभु यीशु ने क्या कहा? (तू प्रभु अपने परमेश्वर ही की उपासना कर)। क्या इस वाक्यांश का कोई व्यवहारिक अर्थ है? (हाँ, है)। किस प्रकार का व्यवहारिक अर्थ? हम शैतान के भाषण में उसकी दुष्टता और बेशर्मी को देखते हैं। अतः यदि मनुष्य ने शैतान की उपासना की होती, तो निष्कर्ष क्या होता? क्या वे सभी राज्यों का धन और महिमा प्राप्त करेंगे? (नहीं)। वे क्या प्राप्त करेंगे? क्या मनुष्य जाति शैतान के ही समान बेशर्म और हास्यपद बन जाएगी? (हाँ)। तब वे शैतान से भिन्न नहीं होंगे। इसलिए, प्रभु यीशु ने यह वाक्यांश कहा जो हर एक इंसान के लिए महत्वपूर्ण है: "तू प्रभु अपने परमेश्वर ही की उपासना कर, और उसी की सेवा कर", जो कहता है कि प्रभु के अलावा, स्वयं परमेश्वर के अलावा, यदि आप दूसरे की उपासना करते हैं, यदि आप इब्लीस शैतान की उपासना करते हैं, तब आप उसी गंदगी में मज़ा लेते हैं जिसमें शैतान है। तब आप शैतान की बेशर्मी और उसकी दुष्टता को साझा करते हैं, ठीक शैतान की तरह ही आप परमेश्वर को प्रलोभित करते हैं और उस पर हमला करते हैं। तब आपका अंत क्या होगा? आप परमेश्वर द्वारा घृणा किए जाएँगे, परमेश्वर द्वारा नीचे मार गिराए जाएँगे, और परमेश्वर द्वारा नष्ट कर दिए जाएँगे। क्या यह सही नहीं है? जब शैतान ने सफल हुए बिना कई बार प्रभु यीशु की परीक्षा ली थी उसके बाद, क्या उसने फिर प्रयास किया? शैतान ने प्रयास नहीं किया और फिर उसने छोड़ दिया। इससे क्या साबित होता है? इससे साबित होता है कि शैतान का दुष्ट स्वभाव, उसकी दुर्भावना, उसकी बेहूदगी, और उसकी निरर्थकता परमेश्वर के सामने उल्लेख करने योग्य नहीं है। प्रभु यीशु ने केवल तीन वाक्यों में शैतान को परास्त कर दिया था, उसके बाद वह अपनी दुम दबा कर खिसक गया, फिर से अपना चेहरा दिखाने में भी अत्यधिक शर्मिंदा हुआ, और उसने फिर कभी प्रभु को प्रलोभित नहीं किया। चूँकि प्रभु यीशु ने शैतान के इस प्रलोभन को परास्त दिया था, इसलिए अब वह आसानी से अपने उस कार्य को जारी रख सकता था जो उसे करना था और उन कार्यों को धारण कर सकता था जो उसके सामने पड़े थे। क्या इस परिस्थिति में जो कुछ भी प्रभु यीशु ने कहा और किया था, यदि उसे अब प्रयोग में लाया लाता है तो उसका सभी के लिए कोई व्यवहारिक अर्थ है? (हाँ, है)। किस प्रकार का व्यवहारिक अर्थ? क्या शैतान को हराना आसान कार्य है? (नहीं)। तब यह क्या होगा? क्या लोगों को शैतान की दुष्ट प्रकृति की समझ अवश्य होनी चाहिए? क्या लोगों को शैतान के प्रलोभनों की सही समझ अवश्य होनी चाहिए? (हाँ)। यदि आप अपने जीवन में कभी शैतान के प्रलोभनों का अनुभव करते हैं और आप शैतान की दुष्ट प्रकृति की असलियत का पता लगाने में समर्थ हैं, तो क्या आप उसे हराने में समर्थ होंगे? यदि आप शैतान की बेहूदगी और निरर्थकता के बारे में जानते हैं, तो क्या फिर भी आप शैतान के साथ खड़े हो कर परमेश्वर पर हमला करेंगे? (नहीं, हम नहीं करेंगे)। यदि आप समझते हैं कि कैसे शैतान की दुर्भावना और बेशर्मी आपके माध्यम से प्रकट होती हैं—यदि आप स्पष्ट रूप से इन चीज़ों को पहचानते और जानते हैं—तो क्या आप फिर भी परमेश्वर पर इस प्रकार हमला करेंगे और उसे प्रलोभित करेंगे? (नहीं, हम नहीं करेंगे)। आप क्या करेंगे? (हम शैतान के विरुद्ध विद्रोह करेंगे और उसका परित्याग कर देंगे।) क्या यह आसान कार्य है? (नहीं)। यह आसान नहीं है, ऐसा करने के लिए, लोगों को अवश्य लगातार प्रार्थना करनी चाहिए, उन्हें अवश्य स्वयं को बार-बार परमेश्वर के सामने रखना चाहिए, और उन्हें अवश्य हमेशा स्वयं को जाँचते रहना चाहिए। उन्हें अवश्य परमेश्वर के अनुशासन, और उसके न्याय और ताड़ना के प्रति समर्पण करना चाहिए और केवल इसी तरह से लोग अपने आप को शैतान के धोखे और नियंत्रण से धीरे-धीरे मुक्त करेंगे।
हम उसकी कही इन बातों से उन बातों का सार प्रस्तुत कर सकते है जो शैतान के सार का निर्माण करती हैं। सबसे पहले, शैतान के सार को सामान्यतया दुष्टता कहा जा सकता है, जो परमेश्वर की पवित्रता के विपरीत खड़ी होती है। मैं क्यों कहता हूँ कि शैतान का सार दुष्टता है? इसे देखने के लिए किसी को भी जो शैतान लोगों के साथ करता है उसके परिणामों को अवश्य देखना चाहिए। शैतान मनुष्य को भ्रष्ट और नियंत्रित करता है और मनुष्य शैतान के भ्रष्ट स्वभाव के अधीन कार्य करता है, और ऐसी दुनिया में निवास करता है जो शैतान के द्वारा भ्रष्ट कर ही गई है और भ्रष्ट लोगों के बीच रहता है। आम लोग शैतान द्वारा अनजाने में कब्जा कर लिए जाते हैं और शैतान के सदृश बना लिए जाते हैं; और इसलिए मनुष्य में शैतान का दुष्ट स्वभाव है, जो कि शैतान की प्रकृति है। शैतान द्वारा कही और की गई हर चीज़ से, क्या आपने उसके अंहकार को देखा है? क्या आपने उसके छल और उसकी दुर्भावना को देखा है। शैतान का अंहकार प्राथमिक रूप से कैसे प्रदर्शित होता है? क्या शैतान सदैव परमेश्वर का स्थान लेना चाहता है? शैतान हमेशा से परमेश्वर के कार्य और परमेश्वर के पद को तबाह करने और इसे अपने स्वयं के लिए लेने की चाह रखता आया है ताकि लोग शैतान का अनुसरण, समर्थन और उसकी आराधना करें; यह शैतान का अंहकारी स्वभाव है। जब शैतान लोगों को भ्रष्ट करता है, तो क्या वह उनसे सीधे कहता है कि उन्हें क्या करना चाहिए? जब शैतान परमेश्वर को प्रलोभित करता है तो क्या वह सामने आ कर कहता है कि, "मैं तुझे प्रलोभित कर रहा हूँ, मैं तुझ पर हमला करने जा रहा हूँ"? वह ऐसा बिल्कुल नहीं करता है। शैतान कौन से तरीके का उपयोग करता है? वह बहकाता है, प्रलोभित करता है, हमला करता है, और अपना जाल बिछाता है, और यहाँ तक कि धर्मग्रंथों को भी उद्धृत करता है। अपने कुटिल उद्देश्य को पूरा करने के लिए शैतान कई तरीकों से बोलता और कार्य करता है। शैतान के ऐसा कर लेने के बाद, मनुष्य में जो अभिव्यक्त होता है उससे क्या देखा जा सकता है? क्या लोग अंहकारी़ नहीं हैं? हजारों सालों से मनुष्य शैतान की भ्रष्टता से पीड़ित रहा है और इसलिए मनुष्य अहंकारी, धूर्त, दुर्भावनाग्रस्त और अनुचित हो गया है? ये सभी बातें शैतान की प्रकृति के कारण उत्पन्न हुई हैं। चूँकि शैतान की प्रकृति दुष्ट है, इसलिए इसने मनुष्य को यह दुष्ट प्रकृति दी है और यह मनुष्य के लिए इस भ्रष्ट स्वभाव को लाया है। इसलिए मनुष्य भ्रष्ट शैतानी स्वभाव के अधीन जीता है और शैतान की तरह, मनुष्य परमेश्वर के विरोध में जाता है, परमेश्वर पर हमला करता है और उसे इस हद तक प्रलोभित करता है कि मनुष्य परमेश्वर की आराधना नहीं करता है और अपने हृदय में उसका सम्मान नहीं करता है?
परमेश्वर की पवित्रता के बारे में, भले ही यह एक परिचित विषय हो, किन्तु विचार-विमर्श में कुछ लोगों के लिए यह थोड़ा भावात्मक हो सकता है, और विषयवस्तु कुछ गहन हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अतीत में लोग इस विषय के व्यावहारिक पहलू से शायद ही कभी निपटते थे। किन्तु चिंता न करें, हम इसे धीरे-धीरे लेंगे और यह समझने में मैं तुम्हारी सहायता करूँगा कि परमेश्वर की पवित्रता क्या है? आइए सबसे पहले हम यह कहें: यदि आप किसी को जानना चाहते हैं, तो केवल यह देखें कि वह क्या करता या करती है और उसके कार्यकलापों के परिणामों को देखें, और आप उस व्यक्ति के सार को देखने में समर्थ हो जाएँगे—आइए, सबसे पहले हम इस परिप्रेक्ष्य से परमेश्वर की पवित्रता को देखें। दूसरे शब्दों में, शैतान का सार दुष्टता है, और इसलिए मनुष्यों के प्रति शैतान के कार्यकलाप उन्हें अनवरत रूप से भ्रष्ट करना रहे हैं। शैतान दुष्ट है इसलिए वे लोग जिन्हें इसने भ्रष्ट कर दिया है निश्चित रूप से दुष्ट हैं, है न? क्या कोई कहेगा, "शैतान दुष्ट है, लेकिन शायद कोई जो इससे भ्रष्ट हुआ है वह पवित्र है?" क्या मज़ाक है, है न? क्या यह सम्भव भी है? (नहीं)। इसलिए इसके बारे में इस प्रकार न सोचें, आइए हम इस बारे में इस पहलू से बात करें। शैतान दुष्ट है, इसका एक आवश्यक और व्यावहारिक पक्ष है, और यह मात्र खोखली बात नहीं है। हम शैतान को बदनाम करने का प्रयत्न नहीं कर रहे हैं, हम सत्य और वास्तविकता के बारे में मात्र संगति कर रहे हैं। इससे कुछ लोगों को या किसी खास वर्ग के लोगों को ठेस पहुँच सकती है, परन्तु इसमें कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है; शायद आप लोग इसे आज सुनेंगे और थोड़ा असहज अनुभव करेंगे, किन्तु शीघ्र ही किसी दिन, जब आप उसे पहचानने में समर्थ हो जाएँगे, तो आप लोग अपने आप से घृणा करेंगे, और महसूस करेंगे कि आज हमने जिस बारे में बात की वह आप लोगों के लिए बहुत उपयोगी और बहुत मूल्यवान है। शैतान का सार दुष्टता है, इसलिए शैतान के कार्यकलापों के परिणाम भी अपरिहार्य रूप से दुष्ट ही हैं, या कम से कम, इसकी दुष्टता से सम्बन्धित है, क्या हम ऐसा कह सकते हैं? (हाँ)। तो कैसे शैतान लोगों को भ्रष्ट करता है? सबसे पहले हमें दुनिया में और लोगों के बीच शैतान द्वारा गढ़ी गई दुष्टता, और जो कि दिखाई देती है, जिसे लोग महसूस कर सकते हैं, को अवश्य विशेष रूप से देखना चाहिए; क्या आप लोगों ने पहले कभी इस पर विचार किया है? हो सकता है कि आप लोगों ने इस पर ज्यादा विचार नहीं किया हो, इसलिए मुझे अनेक मुख्य बिन्दुओं को उठाने दीजिए। शैतान द्वारा प्रस्तावित क्रमिक-विकास के सिद्धांत को सब जानते हैं, है न? क्या यह मनुष्य द्वारा अध्ययन किया गया ज्ञान का एक क्षेत्र नहीं है? (हाँ, है)। इसलिए शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए सबसे पहले ज्ञान का उपयोग करता है, और उन्हें अपने तरीकों से ज्ञान सिखाता है। फिर यह उन्हें भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान, विज्ञान, और रहस्यमयी चीज़ों या उन चीज़ों में जिन्हें मनुष्य खोजना चाहते हैं, उनकी रूचि को उभारते हुए, विज्ञान का उपयोग करता है। मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए अगली चीज़ें जिन्हें शैतान उपयोग में लाता है वे हैं पारम्परिक संस्कृति और अंधविश्वास, और उसके बाद, वह सामाजिक प्रवृत्तियों का उपयोग करता है। ये वे चीज़ें हैं जिनके संपर्क में लोग अपने दैनिक जीवन में आते हैं और ये सभी उन चीज़ों से जुड़ी हैं जो लोगों के करीब हैं, जो वे देखते हैं, जो वे सुनते हैं, जो वे स्पर्श करते हैं और जो वे अनुभव करते हैं। कोई कह सकता है कि वे प्रत्येक को घेरे रहती हैं, इंसान उन्हीं में उलझा रहता है और उनसे पार नहीं पा सकता है। मनुष्य जाति के पास इन चीज़ों से प्रभावित, संक्रमित, नियंत्रित, और बाध्य होने से बचने का कोई रास्ता नहीं है; वे उन्हें हटाने में सामर्थ्यहीन हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें