प्रेम एक शुद्ध भावना है, शुद्ध बिना किसी भी दोष के।
अपने हृदय का प्रयोग करो, प्रेम के लिए,
अनुभूति के लिए और परवाह करने के लिए।
प्रेम नियत नहीं करता, शर्तें, बाधाएँ या दूरी।
बच्चे की तरह शुद्ध और ईमानदार, जीवंत, युवा ऊर्जा से भरपूर,
मानो फ़रिश्ते हों दुनिया में आए हुए।
कोई झूठ नहीं, कोई धोखेबाज़ी या कपट नहीं,
खुले, ईमानदार दिल के साथ वे जीते हैं गरिमा के साथ।
देते हैं अपना दिल परमेश्वर को, परमेश्वर करता है उन पर भरोसा,
और यही हैं वे ईमानदार लोग जिन्हें परमेश्वर करता है प्यार।
जो लोग सच्चाई से प्यार करते हैं उन सभी के दिल हैं ईमानदार।
ईमानदार लोगों को सच्चाई पर चलने में होती है ख़ुशी,
परमेश्वर की आज्ञा मानकर उनके दिल को मिलती है शांति।
बच्चे की तरह शुद्ध और ईमानदार,
जीवंत, युवा ऊर्जा से भरपूर,
मानो फ़रिश्ते हों दुनिया में आए हुए।
कोई झूठ नहीं, कोई धोखेबाज़ी या कपट नहीं,
खुले, ईमानदार दिल के साथ वे जीते हैं गरिमा के साथ।
देते हैं अपना दिल परमेश्वर को, परमेश्वर करता है उन पर भरोसा।
यही हैं वे ईमानदार लोग जिन्हें परमेश्वर करता है प्यार।
Hindi Gospel Song | सिर्फ़ ईमानदार लोगों में होती है इंसानी समानता
| The Word of God Makes Me Reborn
लाभ के लिए आचरण के सभी मानकों को त्याग दिया मैंने,
जीवन व्यतीत करने के लिए बेशर्मी से कपट का इस्तेमाल किया मैंने।
विवेक या नैतिकता की परवाह की नहीं मैंने,
सच्चाई या गरिमा की परवाह की नहीं मैंने।
जीता था मैं सिर्फ़
अपनी बढ़ती वासना और लालच को संतुष्ट करने के लिए।
बेचैन दिल के साथ, पाप के कीचड़ में लोटता था मैं,
इस असीमित अंधेरे से बचने का कोई रास्ता नहीं था पास मेरे।
हर बार जब मैंने परमेश्वर के वचनों को हमें ईमानदार बनने और सही ढंग से बोलने के लिए कहते हुए देखा, मैंने सोचा, "मुझे सही ढंग से बोलने में कोई समस्या नहीं है। क्या यह सिर्फ सच को सच बोलना तथा चीजों को वैसे ही बताना नहीं है, जैसे कि वे हैं? क्या यह उतना आसान नहीं है? इस संसार में मुझे जिस बात ने सबसे ज्यादा चिढ़ाया है, वह है लोगों का सुशोभित तरीके से बोलना।" इस वजह से, मैंने अत्यधिक विश्वास को महसूस किया, यह सोचकर कि इस सम्बन्ध में मुझे कोई समस्या नहीं है। लेकिन केवल परमेश्वर के प्रकाशन के माध्यम से मुझे पता चला कि, सत्य में प्रवेश किये बिना या किसी के स्वभाव को बदले बिना, कोई भी किसी भी तरह से सही तरीके से नहीं बोल सकता।
2004 में एक सहेली ने एक दिन मुझसे कहा: "हर दिन तुम जल्दी उठती हो और दिन भर कपड़े काटने में व्यस्त रहती हो, तुम खुद को थका देती हो, फिर भी तुम धन अर्जित नहीं कर पाती हो। आज का समाज पैसे कमाने के लिए जीभ पर निर्भर करता है, जैसा कि इस लोकप्रिय कहावत में कहा गया है: 'मजबूत हाथों और पैरों की तुलना में एक चतुराईपूर्ण ज़ुबान का होना बेहतर है।' तुम जानती हो कि अब मैं प्रत्यक्ष बिक्री व्यवसाय में सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को बेच रही हूँ, न केवल यह मुझे सुंदर बनाता