सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-परमेश्वर के कार्य का दर्शन (3)
पहली बार जब परमेश्वर देह बना तो यह पवित्र आत्मा द्वारा गर्भधारण के माध्यम से था, और यह उस कार्य से संबंधित था जिसे करने का वह इरादा रखता था। अनुग्रह का युग यीशु के नाम से शुरु हुआ। जब यीशु ने अपनी सेवकाई आरंभ की, तो पवित्र आत्मा ने यीशु के नाम की गवाही देनी आरंभ कर दी, और यहोवा का नाम अब और नहीं बोला जाता था; इसके बजाय, पवित्र आत्मा ने मुख्य रूप से यीशु के नाम से नया कार्य आरंभ किया। जो यीशु में विश्वास करते थे उन लोगों की गवाही, यीशु मसीह के लिए दी गई थी, और उन्होंने







