परमेश्वर के शासन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर के शासन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

23 जून 2019

स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है I


सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है I



परमेश्वर का अधिकार (I)

मेरी पिछली अनेक सभाएँ परमेश्वर के कार्य, परमेश्वर के स्वभाव, और स्वयं परमेश्वर के विषय में थीं। इन सभाओं को सुनने के बाद, क्या तुम लोगों को एहसास होता है कि तुम सबने परमेश्वर के स्वभाव की समझ और ज्ञान को प्राप्त किया है? कितनी बड़ी समझ और ज्ञान को प्राप्त किया है? क्या तुम लोग उसे कोई संख्या दे सकते हो? क्या इन सभाओं ने तुम लोगों को परमेश्वर की और गहरी समझ दी है? क्या ऐसा कहा जा सकता है कि यह समझ परमेश्वर का सच्चा ज्ञान है? क्या ऐसा कहा जा सकता है कि परमेश्वर का यह ज्ञान और समझ परमेश्वर के सम्पूर्ण सार-तत्व, और जो उसके पास है और जो वह है उसका ज्ञान है?

30 मई 2019

Hindi Worship Song | परमेश्वर की सारी सृष्टि उसकी प्रभुता के अधीन होनी चाहिए | How Great Is Our God


Hindi Christian Dance Video | परमेश्वर की सारी सृष्टि उसकी प्रभुता के अधीन होनी चाहिए | How Great Is Our God



परमेश्वर ने बनाया सब कुछ, और इसलिए वह सृष्टि को लेता है, अधीन अपने, और झुकाता आगे अपने प्रभुत्व के। आदेश वो देता है सब को, हाथों में लेकर नियंत्रण। जीव-जंतु, पहाड़, नदी, और मानव को अधीन उसके आना होगा। चीज़ें जो आसमाँ और धरती पर हैं, परमेश्वर के प्रभुत्व के अधीन सभी को आना है। करना होगा समर्पण, विकल्प के बिना। है आज्ञा यही परमेश्वर की और उसका है अधिकार।

20 अप्रैल 2019

परमेश्वर का प्रेम सर्वाधिक यथार्थ है

वेंझोंग बीजिंग शहर
11 अगस्त 2012
21 जुलाई 2012 की रात को हमारे यहाँ एक भयावह बाढ़ आई थी। इस प्रकार की दुर्घटनाएं कभी कभी ही घटित होती है। मैंने इस दुर्घटना के दौरान क्या अनुभव किया और मैंने क्या देखा; उन सभी लोगों को बताना चाहती हूँ जो लोग परमेश्वर के लिए लालायित रहते हैं।

18 अप्रैल 2019

7. आपदाओं के बीच मैंने परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव देखा

ली जिंग, बीजिंग

7 अगस्त, 2017

उस दिन, सुबह से बारिश होना शुरू हो गई थी। मैं एक भाई के घर में सभा में गई थी, इसी दौरान बारिश अधिक से अधिक तेज होती जा रही थी। दोपहर तक यह ऐसे बरसने लगी जैसे सीधे स्वर्ग से ही गिर रही हो। हमारी सभा के खत्म होने के समय तक, बारिश का पानी मेरे भाई के बरामदे में घुस गया था, लेकिन चूंकि मैं अपने परिवार के लिए चिंतित थी, इसलिए मैं अपने घर की ओर जाने के लिए संघर्ष करने लगी। आधे रास्ते तक पहुंचने पर,

21 मार्च 2019

केवल परमेश्वर के प्रबंधन के मध्य ही मनुष्य बचाया जा सकता है


केवल परमेश्वर के प्रबंधन के मध्य ही मनुष्य बचाया जा सकता है


प्रत्येक व्यक्ति यह महसूस करता है कि परमेश्वर का प्रबंधन अजीब है, क्योंकि लोग यह सोचते हैं कि परमेश्वर का प्रबंधन पूरी तरह से मनुष्य से सम्बन्धित नहीं है। वे यह सोचते हैं कि यह प्रबंधन केवल परमेश्वर का ही कार्य है, यह उसी के मतलब का है, और इसलिए मनुष्य परमेश्वर के प्रबंधन के प्रति बिल्कुल तटस्थहै। इस प्रकार से, मानवजाति का उद्धार अस्पष्ट और अनिश्चित हो गया है, और अब केवल खाली भाषणबाजी है। हालांकि मनुष्य परमेश्वर का अनुसरण करता है ताकि वह बच जाए और खूबसूरत गंतव्य में प्रवेश कर

17 मार्च 2019

परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियन्ता है

परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियन्ता है

मानवजाति का सदस्य और सच्चे ईसाई होने के नाते, अपने मन और शरीर को परमेश्वर के आदेश को पूरा करने के लिए समर्पित करना हम सभी की ज़िम्मेदारी और दायित्व है, क्योंकि हमारा सम्पूर्ण अस्तित्व परमेश्वर से आया है, और यह परमेश्वर की संप्रभुता के कारण अस्तित्व में है। यदि हमारे मन और शरीर परमेश्वर के आदेश के लिए नहीं हैं और मानवजाति के धर्मी कार्य के लिए नहीं हैं, तो हमारी आत्माएँ उन लोगों के योग्य नहीं हैं जो परमेश्वर के आदेश के लिए शहीद हुए हैं, परमेश्वर के लिए तो और भी अधिक अयोग्य हैं, जिसने हमें सब कुछ प्रदान किया है।

16 मार्च 2019

परमेश्वर मनुष्य के जीवन का स्रोत है

परमेश्वर मनुष्य के जीवन का स्रोत है

जब तुम रोते हुए इस संसार में आते हो, उस समय तुम अपना कार्य करना प्रारम्भ कर देते हो। तुम परमेश्वर की योजना और विधान में अपनी भूमिका को अपना लेते हो। तुम अपने जीवन की यात्रा प्रारम्भ कर देते हो। तुम्हारी कैसी भी पृष्ठभूमि हो और तुम्हारे सामने कैसी भी यात्रा हो, स्वर्ग में रखी हुई योजनाओं और प्रबंधों से कोई भी बचकर नहीं भाग सकता और

15 मार्च 2019

2. वह प्राण-शक्ति जिसे कभी मिटाया नहीं जा सकता

वह प्राण-शक्ति जिसे कभी मिटाया नहीं जा सकता

दांग मेई, हेनान प्रांत
मैं एक साधारण व्यक्ति हूँ। मैं एक नीरस जीवन जीती थी। प्रकाश की लालसा रखने वाले कई लोगों की तरह, मैंने मानव-अस्तित्त्व के वास्तविक आशय की ख़ोज करने के कई तरीक़ों को आज़माया, ताकि मैं अपने जीवन को अधिक अर्थ दे सकूँ। अंत में, मेरे सभी प्रयास व्यर्थ रहे थे। लेकिन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंतिम दिनों के कार्य को स्वीकार