सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन,परमेश्वर का कार्य,परमेश्वर को जानना, लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन,परमेश्वर का कार्य,परमेश्वर को जानना, लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

17 जुल॰ 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन— स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है V

1. कैसे शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान का उपयोग करता है
सबसे पहले हम ज्ञान के बारे में बात करेंगे। क्या हर कोई ज्ञान को सकारात्मक चीज़ नहीं मानता है? या लोग, कम से कम यह तो सोचते ही हैं कि 'ज्ञान' शब्द का संकेतार्थ नकारात्मक की अपेक्षा सकारात्मक है। तो हम यहाँ क्यों उल्लेख कर रहे हैं कि शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान का उपयोग करता है? क्या क्रमिक-विकास का सिद्धांत ज्ञान का एक पहलू नहीं है? क्या न्यूटन के वैज्ञानिक नियम ज्ञान का भाग नहीं हैं? पृथ्वी का गुरूत्वाकर्षी आकर्षण का नियम ज्ञान का भाग है, है न? (हाँ)। तो फिर ज्ञान को उस