सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI
परमेश्वर की पवित्रता (III)
हमने पिछली बार किस विषय पर संगति की थी? (परमेश्वर की पवित्रता)। और स्वयं परमेश्वर के किस पहलू से परमेश्वर की पवित्रता सम्बन्धित है? क्या यह परमेश्वर के सार से सम्बन्धित है? (हाँ)। तो वह विषय क्या है जो हमारी संगति में परमेश्वर के सार से सम्बन्धित होता है? क्या यह परमेश्वर की पवित्रता है? (हाँ)। परमेश्वर की पवित्रताः यह परमेश्वर का अद्वितीय सार है। वह मुख्य विषय क्या था जिस पर हमने पिछली बार संगति की थी?
(शैतान की दुष्टता को परखना)। और हमने शैतान की दुष्टता के सम्बन्ध में पिछली बार क्या संगति की थी? क्या तुम याद कर सकते हो? (शैतान मनुष्यजाति को किस प्रकार भ्रष्ट करता है। वह हमें भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान, विज्ञान, पारम्परिक संस्कृति, अंधविश्वास एवं सामाजिक प्रवृत्तियों का उपयोग करता है)। यह वह मुख्य विषय था जिस पर हमने पिछली बार चर्चा की थी। शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान, विज्ञान, अंधविश्वास, पारम्परिक संस्कृति एवं सामाजिक प्रवृत्तियों का उपयोग करता है; ये वे तरीके हैं जिनसे शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करता है। ये कुल मिलाकर कितने तरीके हैं? (पाँच)। तुम लोगों की सोच में वह क्या है जिसे शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए सबसे ज़्यादा उपयोग में लाता है, वह चीज़ जो उन्हें अत्यंत गहराई से भ्रष्ट करती है? (पारम्परिक संस्कृति)। कुछ भाई एवं बहन सोचते हैं कि यह पारम्परिक संस्कृति है। कोई और? (ज्ञान)। ऐसा प्रतीत होता है कि तुम लोगों के पास उच्च स्तर का ज्ञान है। कोई अन्य? (ज्ञान)। तुम लोग एकही दृष्टिकोण को साझा करते हो। जिन भाइयों एवं बहनों ने पारम्परिक संस्कृति कहा था, क्या तुम लोग हमें बता सकते हो कि तुम लोग ऐसा क्यों सोचते हो? क्या तुम लोगों के पास इसकी कोई समझ है? क्या तुम लोग अपनी समझ की व्याख्या नहीं करना चाहते हो? (शैतान के फ़लसफ़े और कन्फ्युशियस और मेंसियस के सिद्धान्त हमारे मन में गहराई से समाए हुए हैं, अतः हम सोचते हैं कि ये हमें बहुत गहराई से भ्रष्ट करते हैं)। तुम लोगों में से जो यह सोचते हैं कि यह ज्ञान है, तो क्या तुम लोग समझा सकते हो कि यह क्यों है? अपने कारणों को बताओ। (ज्ञान हमें कभी परमेश्वर की आराधना नहीं करने दे सकता है। यह परमेश्वर के अस्तित्व को नकारता है, और परमेश्वर के शासन को नकारता है। अर्थात्, शैतान हमें कम उम्र से ही अध्ययन करने के लिए कहता है, और कहता है कि केवल अध्ययन करने और ज्ञान अर्जित करने के माध्यम से ही हमारा भविष्य एवं हमारी नियति सुनिश्चित होती है। इस तरह से यह हमें भ्रष्ट करता है)। शैतान तुम्हारे भविष्य एवं तुम्हारी नियति को नियन्त्रित करने के लिए ज्ञान का उपयोग करता है, फिर यह तुम्हें अपने पूर्ण नियंत्रण में ले लेता है, तुम सोचते हो कि शैतान इसी प्रकार से अत्यंत गहराई से मनुष्य को भ्रष्ट करता है। अतः तुम लोगों में से अधिकांश यह सोचते हैं कि शैतान मनुष्य को अत्यंत गहराई से भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान का उपयोग करता है। क्या कोई अन्य चीज़ें हैं? उदाहरण के लिए, विज्ञान या सामाजिक प्रवृत्तियों के बारे में क्या कहेंगे? क्या कोई इन बातों से सहमत है? (हाँ)। आज मैं फिर से उन पाँच पहलुओं के बारे में संगति करूँगा जिनमें शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करता है और, जब एक बार मैं समाप्त कर दूँ, तो मैं यह देखने के लिए तब भी तुम लोगों से कुछ प्रश्न पूछूँगा कि शैतान कौन से पहलू में मनुष्य को अत्यंत गहराई से भ्रष्ट करता है।
(शैतान की दुष्टता को परखना)। और हमने शैतान की दुष्टता के सम्बन्ध में पिछली बार क्या संगति की थी? क्या तुम याद कर सकते हो? (शैतान मनुष्यजाति को किस प्रकार भ्रष्ट करता है। वह हमें भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान, विज्ञान, पारम्परिक संस्कृति, अंधविश्वास एवं सामाजिक प्रवृत्तियों का उपयोग करता है)। यह वह मुख्य विषय था जिस पर हमने पिछली बार चर्चा की थी। शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान, विज्ञान, अंधविश्वास, पारम्परिक संस्कृति एवं सामाजिक प्रवृत्तियों का उपयोग करता है; ये वे तरीके हैं जिनसे शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करता है। ये कुल मिलाकर कितने तरीके हैं? (पाँच)। तुम लोगों की सोच में वह क्या है जिसे शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए सबसे ज़्यादा उपयोग में लाता है, वह चीज़ जो उन्हें अत्यंत गहराई से भ्रष्ट करती है? (पारम्परिक संस्कृति)। कुछ भाई एवं बहन सोचते हैं कि यह पारम्परिक संस्कृति है। कोई और? (ज्ञान)। ऐसा प्रतीत होता है कि तुम लोगों के पास उच्च स्तर का ज्ञान है। कोई अन्य? (ज्ञान)। तुम लोग एकही दृष्टिकोण को साझा करते हो। जिन भाइयों एवं बहनों ने पारम्परिक संस्कृति कहा था, क्या तुम लोग हमें बता सकते हो कि तुम लोग ऐसा क्यों सोचते हो? क्या तुम लोगों के पास इसकी कोई समझ है? क्या तुम लोग अपनी समझ की व्याख्या नहीं करना चाहते हो? (शैतान के फ़लसफ़े और कन्फ्युशियस और मेंसियस के सिद्धान्त हमारे मन में गहराई से समाए हुए हैं, अतः हम सोचते हैं कि ये हमें बहुत गहराई से भ्रष्ट करते हैं)। तुम लोगों में से जो यह सोचते हैं कि यह ज्ञान है, तो क्या तुम लोग समझा सकते हो कि यह क्यों है? अपने कारणों को बताओ। (ज्ञान हमें कभी परमेश्वर की आराधना नहीं करने दे सकता है। यह परमेश्वर के अस्तित्व को नकारता है, और परमेश्वर के शासन को नकारता है। अर्थात्, शैतान हमें कम उम्र से ही अध्ययन करने के लिए कहता है, और कहता है कि केवल अध्ययन करने और ज्ञान अर्जित करने के माध्यम से ही हमारा भविष्य एवं हमारी नियति सुनिश्चित होती है। इस तरह से यह हमें भ्रष्ट करता है)। शैतान तुम्हारे भविष्य एवं तुम्हारी नियति को नियन्त्रित करने के लिए ज्ञान का उपयोग करता है, फिर यह तुम्हें अपने पूर्ण नियंत्रण में ले लेता है, तुम सोचते हो कि शैतान इसी प्रकार से अत्यंत गहराई से मनुष्य को भ्रष्ट करता है। अतः तुम लोगों में से अधिकांश यह सोचते हैं कि शैतान मनुष्य को अत्यंत गहराई से भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान का उपयोग करता है। क्या कोई अन्य चीज़ें हैं? उदाहरण के लिए, विज्ञान या सामाजिक प्रवृत्तियों के बारे में क्या कहेंगे? क्या कोई इन बातों से सहमत है? (हाँ)। आज मैं फिर से उन पाँच पहलुओं के बारे में संगति करूँगा जिनमें शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करता है और, जब एक बार मैं समाप्त कर दूँ, तो मैं यह देखने के लिए तब भी तुम लोगों से कुछ प्रश्न पूछूँगा कि शैतान कौन से पहलू में मनुष्य को अत्यंत गहराई से भ्रष्ट करता है।
पाँच पहलू जिनमें शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करता है वे पाँच तरीके हैं जिनसे शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करता है। इन पाँच तरीकों में पहला ज्ञान है जिसका हमने जिक्र किया था, तो आइए हम सबसे पहले ज्ञान को अपनी संगति के लिए एक विषय के रूप में लें। शैतान ज्ञान को एक चारे के रूप में उपयोग करता है। ध्यान से सुनें: यह बस एक प्रकार का चारा है। लोगों को लुभाया जाता है कि "कठिन अध्ययन करें और प्रति दिन बेहतर बनें," किसी हथियार के रूप में, ज्ञान के साथ स्वयं को सुसज्जित करें, फिर विज्ञान के द्वार को खोलने के लिए ज्ञान का उपयोग करें; दूसरे शब्दों में, जितना अधिक ज्ञान तुम अर्जित करते हो, उतना ही अधिक तुम समझोगे। शैतान लोगों को यह सब कुछ बताता है। शैतान मनुष्य को साथ ही ऊँचे आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए भी कहता है, ठीक उसी समय जब वे ज्ञान सीख रहे होते हैं, वह उन्हें बताता है कि उनके पास महत्वाकांक्षाएँ एवं आदर्श हों। लोगों की जानकारी के बिना, शैतान इस प्रकार के अनेक सन्देश देता है, लोगों को अवचेतन रूप से यह महसूस करवाता है कि ये चीज़ें सही हैं, या लाभप्रद हैं। अनजाने में, लोग इस प्रकार के मार्ग पर चलते हैं, अनजाने में ही अपने स्वयं के आदर्शों एवं महत्वाकांक्षाओं के द्वारा आगे की ओर आगुवाई किए जाते हैं। कदम दर कदम, लोग अनजाने में ही शैतान के द्वारा दिए गए ज्ञान से महान या प्रसिद्ध लोगों की सोच को सीखते हैं। वे कुछ ऐसे लोगों के कर्मों से एक के बाद दूसरी चीज़ भी सीखते हैं जिन्हें लोग नायक मानते हैं। तुम लोग उसमें से कुछ को जान सकते हो जिसका समर्थन शैतान इन नायकों के कर्मों के सन्दर्भ में मनुष्य के लिए कर रहा है, या जो कुछ वह मनुष्य के मन के भीतर बिठाना चाहता है? शैतान मनुष्य के मन के भीतर क्या बिठाता है? मनुष्य को देशभक्त अवश्य होना चाहिए, उसके पास राष्ट्रीय अखण्डता अवश्य होनी चाहिए, और उसे वीरोचित अवश्य होना चाहिए। मनुष्य कुछ ऐतिहासिक कहानियों से या प्रसिद्ध वीरोचित व्यक्तियों की कुछ जीवनी से क्या सीखता है? अपने साथी के लिए या किसी मित्र के लिए व्यक्तिगत वफादारी के एहसास का होना, या उसके लिए कुछ भी करना। शैतान के इस ज्ञान के अंतर्गत, मनुष्य अनजाने में कई गैर-सकारात्मक चीज़ों को सीखता है। अनभिज्ञता के बीच, शैतान के द्वारा उनके लिए तैयार किए गए बीजों को उनके अपरिपक्व मनों में बो दिया जाता है। ये बीज उन्हें यह महसूस करवाते हैं कि उन्हें महान मनुष्य होना चाहिए, प्रसिद्ध होना चाहिए, नायक होना चहिए, देशभक्त होना चाहिए, ऐसे लोग होना चाहिए जो अपने परिवार से प्रेम करते हैं, या ऐसे लोग होना चाहिए जो एक मित्र के लिए कुछ भी करेंगे और व्यक्तिगत वफादारी का एहसास रखेंगे। शैतान के द्वारा बहकाए जाने के द्वारा, वे अनजाने में ही उस रास्ते पर चल पड़ते हैं जिसे उसने उनके लिए तैयार किया था। जब वे इस रास्ते पर चलते हैं, तो उन्हें शैतान के जीवन जीने के नियमों को स्वीकार करने के लिए बाध्य किया जाता है। अनजाने में और अपने आप में पूरी तरह से बेखबर, वे जीवन जीने के अपने स्वयं के नियम विकसित कर लेते हैं, जबकि ये शैतान के उन नियमों से बढ़कर और कुछ भी नहीं होते हैं जिन्हें जबरदस्ती उनके भीतर बिठा दिया गया है। सीखने की प्रक्रिया के दौरान, शैतान उन्हें अपने स्वयं के लक्ष्यों को बढ़ावा देने, अपने स्वयं के जीवन के लक्ष्यों को, जीवन जीने के सिद्धान्तों को, और जीवन की दिशा को निर्धारित करने के लिए उकसाने का कारण बनता है, इसी बीच कहानियों का उपयोग करके, जीवनियों का उपयोग करके, और सभी संभावित माध्यमों का उपयोग करके उनमें शैतान की चीज़ों को भरता है, ताकि वे थोड़ा-थोड़ा करके उसके चारे को लें। इस तरह से, अपने सीखने के दौरान कुछ लोग साहित्य, कुछ लोग अर्थशास्त्र, कुछ लोग खगोल विज्ञान या भूगोल पसन्द करने लगते हैं। फिर कुछ ऐसे लोग हैं जो राजनीति को पसन्द करने लगते हैं, कुछ लोग हैं जो भौतिक विज्ञान, कुछ रसायन विज्ञान, और यहाँ तक कि कुछ लोग आध्यात्मविज्ञान को पसन्द करते हैं। ये सब ज्ञान का एक भाग हैं। अपने हृदयों में, तुम लोगों में से प्रत्येक जानता है कि इन चीज़ों के साथ क्या होता है, हर कोई पहले से ही उनके सम्पर्क में है। इस किस्म के ज्ञान के सम्बन्ध में, उनमें से किसी एक के विषय में कोई भी निरन्तर बिना रुके बात कर सकता है। और इस प्रकार यह स्पष्ट है कि यह ज्ञान मनुष्य के मन में कितनी गहराई से प्रवेश कर चुका है, यह इस ज्ञान के द्वारा मनुष्य के मन में कब्ज़ा कर ली गई स्थिति को और इस बात को दर्शाता है कि इसका मनुष्य पर कितना गहरा प्रभाव है। जब एक बार कोई व्यक्ति ज्ञान के किसी पहलू को पसन्द कर लेता है, जब कोई व्यक्ति अपने हृदय में किसी एक के साथ गहराई से प्रेम करने लगता है, तब वह अनजाने में ही आदर्शों को विकसित कर लेता है: कुछ लोग ग्रंथकार बनना चाहते हैं, कुछ लोग लेखक बनना चाहते हैं, कुछ लोग राजनीति में अपनी जीवनवृत्ति बनाना चाहते हैं, और कुछ अर्थशास्त्र में संलग्न होना और व्यवसायी बनना चाहते हैं। फिर लोगों का ऐसा समूह है जो नायक बनना चाहते हैं, महान या प्रसिद्ध बनना चाहते हैं। इस बात की परवाह किए बिना कि कोई किस प्रकार का व्यक्ति बनना चाहता है, उनका लक्ष्य ज्ञान को सीखने के इस तरीके को अपनाना और अपने उद्देश्यों के लिए और अपनी स्वयं की इच्छाओं और आदर्शों को साकार करने के लिए इसका उपयोग करना है। चाहे यह कितना ही अच्छा क्यों न सुनाई देता हो—वे अपने स्वप्नों को हासिल करना चाहते हैं, इस जीवन को व्यर्थ में नहीं जीना चाहते हैं, या वे किसी जीवनवृत्ति में लगे रहना चाहते हैं—वे अपने ऊँचे आदर्शों एवं महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देते हैं परन्तु, दर असल, यह सब किसलिए है? क्या तुम लोगों ने इसके बारे में पहले कभी सोचा है? क्यों शैतान यह सब करना चाहता है? इन चीज़ों को मनुष्य के भीतर बिठाने का शैतान का क्या उद्देश्य है? तुम लोगों के हृदय इस प्रश्न के प्रति स्पष्ट अवश्य होने चाहिए।
आइए अब हम इस विषय में बात करें कि किस प्रकार शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान का उपयोग करता है। सबसे पहले हमें यह जानना चाहिए कि वह ज्ञान का उपयोग करके मनुष्य के साथ क्या करना चाहता है और वह किस प्रकार के मार्ग पर ले जाने के लिए मनुष्य की अगुवाई करता है? (परमेश्वर का विरोध करने के लिए)। यह निश्चित रूप से परमेश्वर का विरोध करने के लिए है। यह वह प्रभाव है जिसे तुम उन लोगों में देख सकते हो जो ज्ञान को सीखते हैं, और यह वह परिणाम है जिसे तुम ज्ञान को सीखने के बाद देखते हो—परमेश्वर का प्रतिरोध। अतः शैतान की भयावह मंशाएँ क्या हैं? तुम स्पष्ट नहीं हो, क्या तुम स्पष्ट हो? मनुष्य के द्वारा ज्ञान सीखने की प्रक्रिया के दौरान, शैतान किसी भी तरीके का उपयोग कर सकता है, चाहे यह कहानियों की व्याख्या करना हो, ज्ञान का मात्र एक अंश देना हो, या उन्हें अपनी इच्छाओं को संतुष्ट करने देना हो या अपने आदर्शों को संतुष्ट करने देना हो। क्या तुम स्पष्ट हो कि शैतान तुम्हें वास्तव में किस मार्ग पर ले जाना चाहता है? लोग सोचते हैं कि ज्ञान को सीखने में कुछ भी ग़लत नहीं है, कि यह तो स्वाभाविक बात है। इसे हल्के ढंग से कहें तो, ऊँचे विचारों को बढ़ावा देना और महत्वाकांक्षाओं का होना आकांक्षाओं को रखना है, और यह जीवन में सही मार्ग होना चाहिए। यदि लोग अपने स्वयं के आदर्शों को साकार कर सकें, या अपने जीवन में कोई जीवनवृत्ति बना सकें—तो क्या उस तरह से जीवन बिताना और भी अधिक गौरवशाली नहीं है? उस प्रकार से न केवल किसी व्यक्ति के पूर्वजों का सम्मान करना बल्कि संभवतः इतिहास पर अपनी छाप छोड़ देना—क्या यह एक अच्छी बात नहीं है? यह सांसारिक लोगों की दृष्टि में एक अच्छी बात है, और उनके लिए यह उचित और सकारात्मक होनी चाहिए। हालाँकि, क्या शैतान अपनी भयावह मंशाओं के साथ, लोगों को बस इस प्रकार के मार्ग पर ले चलता है और तब निर्णय लेता है कि यह पूरा हो गया है? कदापि नहीं। वास्तव में, मनुष्य के आदर्श चाहे कितने ही ऊँचे क्यों न हों, चाहे मनुष्य की इच्छाएँ कितनी ही वास्तविक क्यों न हों या वे कितनी ही उचित क्यों न हों, वह सब जो मनुष्य हासिल करना चाहता है, और वह सब जिसे मनुष्य खोजता है वह जटिल रूप से दो शब्दों से जुड़ा हुआ है। ये दो शब्द हर व्यक्ति के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, और ये ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें शैतान मनुष्य के भीतर बिठाने का इरादा करता है। ये दो शब्द कौन से हैं? एक है "प्रसिद्धि" और दूसरा है "लाभ": ये प्रसिद्धि और लाभ हैं। शैतान बहुत ही धूर्त किस्म का मार्ग चुनता है, ऐसा मार्ग जो मनुष्य की धारणाओं से बहुत अधिक मिलता जुलता है; यह किसी प्रकार का अतिवादी मार्ग नहीं है। अनभिज्ञता के मध्य, लोग शैतान के जीवन जीने के तरीके, जीवन जीने के उसके नियमों को स्वीकार करने लगते हैं, जीवन के लक्ष्यों और जीवन में अपनी दिशा को स्थापित करते हैं, और ऐसा करने से वे अनजाने में ही जीवन में आदर्शों को प्राप्त करने लगते हैं। चाहे जीवन में ये आदर्श कितने ही ऊँचे प्रतीत क्यों न होते हों, ये केवल एक बहाना है जो प्रसिद्धि और लाभ से जटिलता से जुड़ा हुआ है। कोई भी महान या प्रसिद्ध व्यक्ति, वास्तव में सभी लोग, वे जीवन में जिस किसी चीज़ का अनुसरण करते हैं वह केवल इन दो शब्दों से ही जुड़ा होता हैः "प्रसिद्धि"एवं "लाभ"। क्या ऐसा ही नहीं है? (हाँ)। लोग सोचते हैं कि जब एक बार उनके पास प्रसिद्धि एवं लाभ आ जाए, तो वे ऊँचे रुतबे एवं अपार धन-सम्पत्ति का आनन्द लेने के लिए, और जीवन का आनन्द लेने के लिए उनका लाभ उठा सकते हैं। जब एक बार उनके पास प्रसिद्धि एवं लाभ आ जाता है, तो वे देह के सुख विलास की अपनी खोज में और अनैतिक आनन्द में उनका लाभ उठा सकते हैं। लोग स्वेच्छा से, यद्यपि अनजाने में, अपने शरीरों, मनों, वह सब जो उनके पास है, अपने भविष्य एवं अपनी नियतियों को ले जा कर शैतान के हाथों में सौंप देते हैं ताकि उस प्रसिद्धि एवं लाभ को अर्जित कर सकें जिनकी उन्हें लालसा है। लोग वास्तव में इसे एक पल की हिचकिचाहट के बगैर सदैव करते हैं, और इस सब कुछ पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता के प्रति सदैव अनजान होकर ऐसा करते हैं। क्या लोगों के पास तब भी स्वयं पर कोई नियन्त्रण हो सकता है जब एक बार वे शैतान की शरण ले लेते हैं और उसके प्रति इस प्रकार से वफादार हो जाते हैं? कदापि नहीं। उन्हें पूरी तरह से और सर्वथा शैतान के द्वारा नियन्त्रित किया जाता है। साथ ही वे पूरी तरह से और सर्वथा कीचड़ में डूब गए हैं और अपने आप को मुक्त कराने में असमर्थ हैं। एक बार जब कोई प्रसिद्धि एवं लाभ के दलदल में पड़ जाता है, तो वह आगे से उसकी खोज नहीं करता है जो उजला है, जो धार्मिक है या उन चीज़ों को नहीं खोजता है जो खूबसूरत एवं अच्छी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रसिद्धि एवं लाभ की जो मोहक शक्ति लोगों के ऊपर है वह बहुत बड़ी है, और वे लोगों के लिए उनके पूरे जीवन भर और यहाँ तक कि पूरे अनंतकाल तक अनवरत अनुसरण करने की चीज़ें बन जाती हैं। क्या यह सत्य नहीं है? कुछ लोग कहेंगे: "ज्ञान को सीखना पुस्तकों को पढ़ने या कुछ चीज़ों को सीखने से अधिक और कुछ नहीं है जिन्हें हम पहले से नहीं जानते हैं, ताकि समय से पीछे न रह जाएँ या संसार के द्वारा पीछे न छोड़ दिए जाएँ। ज्ञान को सिर्फ इसलिए सीखा जाता है ताकि हम अपने स्वयं के भविष्य के लिए या मूलभूत आवश्यकताओं हेतु बुनियादी आवश्यकताएं प्रदान करने के लिए पर्याप्त धन कमा सकें"। अब क्या तुम मुझे बता सकते हो कि क्या कोई ऐसा व्यक्ति है जो मात्र मूलभूत आवश्यकताओं के लिए, और मात्र भोजन के मुद्दे का समाधान करने के लिए एक दशक के कठिन अध्ययन को सहेगा? (नहीं, कोई नहीं है)। इस प्रकार के कोई लोग नहीं हैं। तो यह किसके लिए है कि वह इन सारे वर्षों में इन कठिनाईयों एवं कष्टों को सहन करता है? यह प्रसिद्धि और लाभ के लिए है: प्रसिद्धि एवं लाभ आगे उसका इंतज़ार कर रहे हैं, उसे पुकार रहे हैं, और वह विश्वास करता है कि केवल उसके स्वयं के परिश्रम, कठिनाईयों और संघर्ष के माध्यम से ही वह उस मार्ग का अनुसरण कर सकता है और इसके द्वारा प्रसिद्धि एवं लाभ प्राप्त कर सकता है। उसे अपने स्वयं के भविष्य के पथ के लिए, अपने भविष्य के आनन्द और एक बेहतर ज़िन्दगी के लिए इन कठिनाईयों को सहना ही होगा। क्या तुम लोग मुझे बता सकते हो कि इस पृथ्वी पर यह ज्ञान क्या है? क्या यह जीवन जीने के नियम नहीं हैं जिन्हें शैतान के द्वारा लोगों के भीतर डाला गया है, जिन्हें उनके ज्ञान सीखने के दौरान शैतान के द्वारा उन्हें सिखाया गया है? क्या यह जीवन के ऊँचे आदर्श नहीं हैं जिन्हें शैतान के द्वारा मनुष्य के भीतर डाला गया था? उदाहरण के लिए, महान लोगों के आदर्शों, प्रसिद्ध लोगों की ईमानदारी या वीरोचित लोगों की बहादुरी के जोश को लें, या नायकों और सामरिक उपन्यासों में तलवारबाज़ों के शौर्य एवं उदारता को लें। (हाँ, ऐसा है)। ये विचार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी पर अपना प्रभाव डाल रहे हैं, और प्रत्येक पीढ़ी के लोगों को इन विचारों को स्वीकार करने, इन विचारों के लिए जीने और इनका अनवरत अनुसरण के लिए लाया जाता है। यही वह मार्ग है, वह माध्यम है, जिसमें शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए ज्ञान का उपयोग करता है। तो जब शैतान ने इस मार्ग पर लोगों की अगुवाई की उसके पश्चात्, क्या तब भी उनके लिए परमेश्वर की आराधना करना सम्भव है? (नहीं, यह सम्भव नहीं है)। क्या ज्ञान एवं नियम जिन्हें शैतान के द्वारा मनुष्य के भीतर डाला गया है उनमें परमेश्वर की आराधना की कोई चीज़ है? क्या वे ऐसी कोई चीज़ रखते हैं जो सत्य से सम्बन्धित है? (नहीं, वे नहीं रखते हैं)। क्या वे परमेश्वर डरने और बुराई से दूर रहने की किसी चीज़ से युक्त हैं? (नहीं, वे नहीं हैं)। तुम लोग थोड़ी अनिश्चितता की बातें करते हुए प्रतीत होते हो, परन्तु कोई बात नहीं। यदि तुम लोग यह स्वीकार करते हो कि "प्रसिद्धि" और "लाभ" ऐसे दो प्रमुख शब्द हैं जिन्हें शैतान लोगों को बुराई के मार्ग पर लुभाने के लिए उपयोग करता है, तो यह पर्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें