सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI
छः प्राथमिक साधन हैं जिन्हें शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए काम में लाता है।
पहला है नियन्त्रण और जोर जबरदस्ती। अर्थात्, तुम्हारे हृदय को नियन्त्रित करने के लिए शैतान हर सभंव कार्य करेगा। "जोर जबरदस्ती" का अर्थ क्या है? (इसका अर्थ है विवशता)। वह तुम्हें धमकाता है और तुम्हें बाध्य करता है कि उस पर ध्यान दो, यदि तुम बात नहीं मानते हो तो तुमसे उसके परिणामों के बारे में विचार करवाता है। तुम भयभीत होते हो और उसकी अवहेलना करने की हिम्मत नहीं करते हो, इसलिए तब तुम उसके प्रति समर्पण कर देते हो।


