सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI
छः प्राथमिक साधन हैं जिन्हें शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए काम में लाता है।
पहला है नियन्त्रण और जोर जबरदस्ती। अर्थात्, तुम्हारे हृदय को नियन्त्रित करने के लिए शैतान हर सभंव कार्य करेगा। "जोर जबरदस्ती" का अर्थ क्या है? (इसका अर्थ है विवशता)। वह तुम्हें धमकाता है और तुम्हें बाध्य करता है कि उस पर ध्यान दो, यदि तुम बात नहीं मानते हो तो तुमसे उसके परिणामों के बारे में विचार करवाता है। तुम भयभीत होते हो और उसकी अवहेलना करने की हिम्मत नहीं करते हो, इसलिए तब तुम उसके प्रति समर्पण कर देते हो।
दूसरा है धोखा देना और छल कपट करना। "धोखा देना और छल कपट करना" क्या आवश्यक बनाता है? शैतान कुछ कहानियों एवं झूठी बातों को बनाता है, तुम्हें छल कपट से उन पर विश्वास करवाता है। वह तुम्हें कभी नहीं बताता है कि मनुष्य को परमेश्वर के द्वारा सृजित किया गया था, बल्कि न ही वह प्रत्यक्ष रूप से यह कहता है कि तुम्हें परमेश्वर के द्वारा सृजित नहीं गया था। यह "परमेश्वर" शब्द का उपयोग बिलकुल नहीं करता है, बल्कि इसके बजाए एक विकल्प के रूप में किसी और चीज़ का उपयोग करता है, तुम्हें धोखा देने के लिए इस चीज़ का उपयोग करता है ताकि तुम्हें परमेश्वर के अस्तित्व के बारे में मूल रूप से कोई विचार न आए। निश्चित रूप से यह छल कपट, न केवल सिर्फ इस एक को, बल्कि कई पहलुओं को शामिल करता है।
तीसरा है ज़बरदस्ती दिमाग में भरना। क्या ज़बरदस्ती दिमाग में भरा जाता है? (हाँ)। किस चीज़ को दिमाग में भरा जाता है? क्या ज़बरदस्ती दिमाग में भरना मनुष्य की स्वयं की पसंद के द्वारा होता है? क्या इसे मनुष्य की सहमति से किया जाता है? (नहीं)। यदि तुम इससे सहमत नहीं होते हो तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। तुम्हारी अनभिज्ञता में, शैतान की सोच, जीवन के उसके नियमों और उसके सार को तुम्हारे भीतर डालते हुए, वह तुम्हारे भीतर उँडेलता है।
चौथा है धमकियाँ और प्रलोभन। अर्थात्, शैतान विभिन्न साधनों को काम में लाता है ताकि तुम उसे स्वीकार करो, उसका अनुसरण करो, उसकी सेवा में कार्य करो; वह किसी भी ज़रूरी साधन से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करता है। वह कभी-कभी तुम पर छोटे-छोटे अनुग्रह करता है परन्तु तब भी तुम्हें पाप करने के लिए लुभाता है। यदि तुम उसका अनुसरण नहीं करते हो, तो वह तुम्हें कष्ट भुगतवाएगा और तुम्हें दण्ड देगा और वह तुम पर आक्रमण करने और तुम्हें जाल में फँसाने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करेगा।
पाँचवा है धोखा और असमर्थता। "धोखा और असमर्थता" वह है जिससे शैतान कुछ मधुर सुनाई देने वाले कथनों एवं विचारों को बनाता है जो लोगों की धारणाओं से मेल खाते हैं ताकि ऐसा दिखाई दे मानो कि वह लोगों के शरीरों का ध्यान रख रहा है या उनके जीवन एवं भविष्य के बारे में सोच रहा है, जबकि वास्तव में यह बस तुम्हें बेवकूफ़ बनाने के लिए है। तब वह तुम्हें असमर्थ कर देता है ताकि तुम यह न जानो कि क्या सही है और क्या ग़लत है, ताकि तुम्हें अनजाने में ही छला जाएऔर फलस्वरूप उसके नियन्त्रण के अधीन आ जाओ।
छठा है शरीर और मस्तिष्क का विनाश। शैतान मनुष्यों की किस चीज़ को नष्ट करता है? (उनका मस्तिष्क, और उनका पूरा अस्तित्व)। शैतान तुम्हारे मस्तिष्क को नष्ट करता है, तुम्हें विरोध करने में शक्तिहीन बना देता है, इसका अर्थ है कि तुम्हारे स्वयं के न चाहने के बावजूद बहुत धीरे-धीरे तुम्हारा हृदय शैतान की ओर मुड़ने लगता है। वह हर दिन इन चीज़ों को तुम्हारे भीतर डालता है, तुम्हें प्रभावित करने और तुम्हारा पोषण करने के लिए प्रतिदिन इन विचारों एवं संस्कृतियों का उपयोग करता है, बहुत धीरे-धीरे तुम्हारी इच्छा शक्ति को बर्बाद करता है, तुम्हें ऐसा बना देता है कि तुम एक अच्छा इंसान अब और नहीं बनना चाहते हो, तुम उसके चीज़ के पक्ष में अब और डटे नहीं रहना चाहते हो जिसे तुम धार्मिकता कहते हो। अनजाने में, तुम्हारे पास प्रवाह के विरुद्ध ऊपर की ओर तैरने की अब और इच्छा शक्ति नहीं होती है, बल्कि इसके बजाए तुम उसके साथ नीचे की ओर बहते हो। "विनाश" का अर्थ है कि शैतान लोगों को इतना अधिक कष्ट देता है कि वे न तो मनुष्य के समान और न ही प्रेत के समान रह जाते हैं, तब वह उन्हें निगलने के उस अवसर को पकड़ लेता है।
इन में से प्रत्येक माध्यम जिसे शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए काम में लाता है मनुष्य को विरोध करने में निर्बल कर देता है; उनमें से कोई भी लोगों के लिए घातक हो सकता है। दूसरे शब्दों में, शैतान जो कुछ भी करता है और वह जिस भी साधन को काम में लाता है, वह तुम्हें पतित करने का कारण बनता है, तुम्हें शैतान के नियन्त्रण के अधीन ला सकता है और तुम्हें दुष्टता के दलदल में धँसा सकता है। ये वे साधन हैं जिन्हें शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए काम में लाता है।
हम कह सकते हैं कि शैतान दुष्ट है, परन्तु इसकी पुष्टि करने के लिए हमें फिर भी यह अवश्य देखना चाहिए कि मनुष्य को शैतान के द्वारा भ्रष्ट करने के क्या परिणाम होते हैं और वह मनुष्य के लिए कौन से स्वभाव और सार लाता है। तुम सभी लोग इसमें से कुछ को जानते हो, इसलिए इसके बारे में बोलो। जब एक बार शैतान मनुष्य को भ्रष्ट कर देता है, तो वे कौन से शैतानी स्वभावों को व्यक्त और प्रकट करते हैं? (अहंकारी और दंभी, स्वार्थी और घिनौने, कुटिल और धोखेबाज, भयानक और द्वेषपूर्ण, तथा बिना मानवता वाले)। कुल मिलाकर, हम कह सकते हैं कि उनके पास कोई मानवता नहीं होती है, है न? अन्य भाइयों एवं बहनों को बोलने दीजिए। (घमण्डी, धोखेबाज, द्वेषपूर्ण, स्वार्थी, लालची, अल्पज्ञ, झूठा)। वह मत कहो जो स्वभाव के कुछ पहलुओं द्वारा क्या प्रकट होता है; तुम्हें अवश्य वह कहना चाहिए जो उस स्वभाव का सार है। (जब एक बार मनुष्यों को शैतान के द्वारा भ्रष्ट कर दिया जाता है, तो वे आम तौर पर अत्यधिक अहंकारी एवं आत्मतुष्ट, अभिमानी, और घमंडी, लालची एवं स्वार्थी हो जाते हैं। ये अत्यंत गंभीर हैं)। (शैतान के द्वारा मनुष्य को भ्रष्ट किए जाने के बाद, वे अनैतिक ढंग से भौतिक एवं आत्मिक दोनों रूप में कार्य करते हैं। तब वे परमेश्वर के प्रति शत्रुतापूर्ण हो जाते हैं, परमेश्वर का प्रतिरोध करते हैं, परमेश्वर की अवज्ञा करते हैं, और वे उस विवेक और तर्क को गँवा देते हैं जो मनुष्य के पास होना चाहिए)। जो कुछ भी तुम लोगों ने कहा है वह सब मात्र मामूली अन्तर के साथ मूल रूप से वैसा ही है, जिसमें तुम में से कुछ लोग मामूली विवरणों के बारे में अधिक चिंतित हो। संक्षेप में कहें, तो "अहंकारी" वह शब्द है जिसका अधिकांश बार उल्लेख किया गया है—अहंकारी, धोखेबाज, द्वेषपूर्ण एवं स्वार्थी। परन्तु तुम लोगों ने एकही चीज़ को अनदेखा किया है। ऐसे लोग जिनके पास कोई विवेक नहीं है, जिन्होंने अपने तर्क को गँवा दिया है और जिनमें कोई मानवता नहीं है—फिर भी यहाँ ऐसी चीज़ है जो इतनी ही महत्वपूर्ण है जिसे तुम लोगों में से किसी ने भी नहीं कहा है। तो वह क्या है? (विश्वासघात करना)। सही है! किसी ने भी "विश्वासघात करना" नहीं कहा था। जब एक बार उन्हें शैतान के द्वारा भ्रष्ट कर दिया जाता है तो इन स्वभावों का जो किसी मनुष्य में मौजूद होते हैं अंतिम परिणाम परमेश्वर के बारे में उनका विश्वासघात होता है। चाहे परमेश्वर मनुष्य को कुछ भी क्यों न कहता हो या वह उन पर कोई भी कार्य क्यों न करता हो, वे उसे स्वीकार नहीं करते हैं जो वे जानते हैं कि सत्य है, अर्थात्, वे परमेश्वर को अब और नहीं पहचानते हैं और वे उससे विश्वासघात करते हैं: मनुष्य की शैतान की भ्रष्टता का यही परिणाम है। मनुष्य के समस्त भ्रष्ट स्वभावों के लिए यह एक समान है। उन तरीकों के बीच जिन्हें शैतान मनुष्य को भ्रष्ट करने के लिए उपयोग करता है—ज्ञान जिसे मनुष्य सीखता है, विज्ञान जिसे वे जानते हैं, अंधविश्वास, पारम्परिक संस्कृतियाँ एवं सामाजिक प्रवृत्तियाँ जिन्हें वे समझते हैं—क्या कोई ऐसी चीज़ है जिसे मनुष्य यह बताने के लिए उपयोग कर सकता है कि धार्मिक क्या है और अधार्मिक क्या है? क्या यहाँ से कार्य करने के लिए कुछ मापदण्ड हैं? (नहीं)। क्या कोई ऐसी चीज़ है जो मनुष्य की यह जानने में सहायता कर सकती है कि क्या पवित्र है और क्या गंदा है? (नहीं)। ऐसे कोई मापदण्ड और कोई आधार नहीं हैं जो मनुष्य की सहायता कर सकते हैं। भले ही लोग "पवित्र" शब्द को जानते हों, फिर भी ऐसा कोई नहीं है जो वास्तव में जानता हो कि पवित्र क्या है। इसलिए क्या ये चीज़ें जिन्हें शैतान मनुष्य के लिए लेकर आता है उन्हें सत्य को जानने दे सकती हैं? क्या वे मनुष्य को बढ़ती हुई मानवता के साथ जीने दे सकती हैं? क्या वे मनुष्य को ऐसा जीवन जीने दे सकती हैं जिसमें वे परमेश्वर की आराधना करने में अधिकाधिक सक्षम होते हैं? (नहीं)। यह स्पष्ट है कि वे मनुष्य को परमेश्वर की आराधना करने या सत्य को समझने नहीं दे सकती हैं, न ही वे मनुष्य को यह जानने दे सकती हैं कि पवित्रता एवं दुष्टता क्या हैं। इसके विपरीत, मनुष्य अधिकाधिक रूप से पतित हो जाता है, परमेश्वर से और अधिक दूर हो जाता है। हम क्यों शैतान को दुष्ट कहते हैं इसके पीछे का मुख्य कारण यही है। शैतान के इतने सारे अवगुणों का विश्लेषण करने के बाद, क्या तुम लोगों ने देखा है कि शैतान के गुणों में या उसके सार की तुम्हारी समझ में उसके पास पवित्रता का कोई तत्व है? (नहीं)। यह निश्चित है? तो क्या तुम लोगों ने शैतान के किसी सार को देखा है जो परमेश्वर के साथ किसी समानता को साझा करता हो? (नहीं)। क्या शैतान की कोई अभिव्यक्ति परमेश्वर के साथ किसी समानता को साझा करती है? (नहीं)। तो अब मैं तुम लोगों से पूछना चाहता हूँ, तुम्हारे स्वयं के वचनों का उपयोग करते हुए, कि परमेश्वर की पवित्रता वास्तव में क्या है? सबसे पहले, परमेश्वर की पवित्रता किसके सम्बन्ध में कही जाती है? क्या इसे परमेश्वर के सार के सम्बन्ध में कहा जाता है? या इसे उसके स्वभाव के किसी पहलू के सम्बन्ध में कहा जाता है? (इसे परमेश्वर के सार के सम्बन्ध में कहा जाता है)। हमें अपने इच्छित विषय में एक स्पष्ट पकड़ अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। इसे परमेश्वर के सार के सम्बन्ध में कहा जाता है। सबसे पहले, हमने शैतान की दुष्टता को परमेश्वर के सार के प्रति एक विषमता के रूप में उपयोग किया है, इसलिए क्या तुमने परमेश्वर में शैतान के किसी सार को देखा है? मनुष्यजाति के किसी भी सार के विषय में क्या कहेंगे? कोई मुझे बताए। (परमेश्वर की पवित्रता अद्वितीय है, यह विश्वसनीय है, ईमानदार है और परमेश्वर में कोई भ्रष्ट स्वभाव नहीं है। परमेश्वर पूरी तरह से सकारात्मक है, वैसे ही हर चीज़ सकारात्मक है जिसे वह मनुष्य के लिए लेकर आता है)। (परमेश्वर का समस्त सार सकारात्मक है, वह सब जिसे वह प्रकट करता है वह मनुष्य के उद्धार के लिए है और मनुष्य के लिए है ताकि वह सामान्य मानव सदृशता का जीवन बिताए। ऐसा इसलिए है ताकि वह सच में मनुष्य की सुरक्षा कर सके और ताकि मनुष्य एक सामान्य मानवता का जीवन बिता सके)। क्या यह सिर्फ एक सामान्य मानवता का जीवन जीने के लिए है? (ऐसा इसलिए है ताकि मनुष्य सच में सत्य को जान सके; मानवजाति के प्रति उसका सच्चा प्रेम और उद्धार ही उसकी पवित्रता है)। (वह सब जिसे परमेश्वर के सार के द्वारा प्रकट किया जाता है सकारात्मक है। परमेश्वर की सत्यता, उसकी विश्वसनीयता, उसकी निःस्वार्थता, उसकी विनम्रता और मानवजाति के लिए उसका प्रेम ये सब परमेश्वर की पवित्रता के सार को व्यक्त करते हैं)। (परमेश्वर अभिमानी नहीं है, स्वार्थी नहीं है और विश्वासघात नहीं करता है, और इस पहलू में परमेश्वर का पवित्र सार भी प्रकट होते हुए दिखाई देता है)। हम्म। जोड़ने के लिए कुछ और? (परमेश्वर में शैतान के भ्रष्ट स्वभाव का कोई नामोनिशां नहीं है। जो कुछ शैतान के पास है वह पूरी तरह से नकारात्मक है, जबकि जो कुछ परमेश्वर के पास है वह सकारात्मक के अलावा और कुछ भी नहीं है। हम देख सकते हैं कि परमेश्वर हमेशा हमारी ओर है। जब हम बहुत छोटे से थे उस समय से लेकर अब तक, खासतौर पर जब हमने अपना मार्ग गँवा दिया था, वह हमारी निगरानी करते हुए, और हमें सुरक्षित रखते हुए, हमेशा वहाँ था। परमेश्वर में कोई धोखा नहीं है, कोई कपट नहीं है। वह स्पष्ट रूप से और सादगी से बोलता है, और यह भी परमेश्वर का सच्चा सार है)। बहुत अच्छा! (हम परमेश्वर के कार्य में शैतान के किसी भी भ्रष्ट स्वभाव को नहीं देख सकते हैं, कोई दुरंगापन नहीं है, कोई शेखी बघारना नहीं, कोई खोखली प्रतिज्ञाएँ और कोई धोखा नहीं। परमेश्वर ही एकमात्र ऐसी चीज़ है जिसमें मनुष्य विश्वास कर सकता है और परमेश्वर का कार्य विश्वसनीय एवं ईमानदार है। परमेश्वर के कार्य से हम परमेश्वर को लोगों को यह बताते हुए देख सकते हैं कि ईमानदार बनो, बुद्धि पाओ, भले और बुरे में अन्तर करने में सक्षम बनो, और विभिन्न लोगों, घटनाओं, और चीज़ों की समझ पाओ। इसमें हम परमेश्वर की पवित्रता को देख सकते हैं)। क्या तुम लोगों ने समाप्त कर लिया है? (हाँ)। जो कुछ तुम लोगों ने कहा है क्या तुम लोग उससे संतुष्ट हो? तुम लोगों के हृदयों में परमेश्वर की वास्तव में कितनी समझ है? और तुम लोग परमेश्वर की पवित्रता को कितना समझते हो? मैं जानता हूँ कि तुम लोगों में से हर एक के हृदय में कुछ स्तर की बोधात्मक समझ है, क्योंकि हर व्यक्ति अपने पर परमेश्वर के कार्य को महसूस कर सकता है और, विभिन्न अंशों में, वे परमेश्वर से बहुत सी चीज़ों को प्राप्त करते हैं; वे अनुग्रह एवं आशीषों को प्राप्त करते हैं, उन्हें प्रबुद्ध और रोशन किया जाता है, और वे परमेश्वर के न्याय और उसकी ताड़ना को प्राप्त करते हैं ताकि मनुष्य को परमेश्वर के सार की कुछ साधारण समझ प्राप्त हो सके।
यद्यपि परमेश्वर की पवित्रता जिसकी आज हम चर्चा कर रहे हैं वह शायद अधिकांश लोगों को अजीब लगे, इसकी परवाह किए बगैर कि यह कैसी प्रतीत हो सकती है हमने इस विषय को आरम्भ किया है, और जब तुम लोग अपने मार्ग में आगे बढ़ोगे तो तुम्हारे पास एक गहरी समझ होगी। यह तुमसे तुम्हारे स्वयं के अनुभव के भीतर से धीरे-धीरे महसूस करने और समझने की अपेक्षा करता है। अब परमेश्वर के सार की तुम लोगों की बोधात्मक समझ को तब भी इसे सीखने, इसकी पुष्टि करने, इसे महसूस करने और इसका अनुभव करने के लिए एक लम्बी समयावधि की आवश्यकता है, जब तक कि तुम लोग अपने हृदय के अंतर्तम भाग से परमेश्वर की पवित्रता को परमेश्वर का दोषरहित सार, और परमेश्वर का निःस्वार्थ प्रेम होना न जान लो, यह न जान लो कि यह सब जो परमेश्वर मनुष्य को देता है वह निःस्वार्थ है, और तुम लोग यह नहीं जान लोगे कि परमेश्वर की पवित्रता निष्कलंक और अनिन्द्य है। परमेश्वर के ये सार मात्र ऐसे वचन नहीं हैं जिसे वह अपनी पहचान का दिखावा करने के लिए उपयोग करता है, बल्कि इसके बजाए परमेश्वर हर एक व्यक्ति के साथ खामोशी से और ईमानदारी से निपटने के लिए अपने सार का उपयोग करता है। दूसरे शब्दों में, परमेश्वर का सार खोखला नहीं है, न ही यह सैद्धान्तिक या मत-संबंधी है और यह निश्चित रूप से एक प्रकार का ज्ञान नहीं है। यह मनुष्य के लिए एक प्रकार की शिक्षा नहीं है, बल्कि इसके बजाए परमेश्वर के स्वयं के कार्यकलापों का सच्चा प्रकाशन है और परमेश्वर के स्वरूप का प्रकटित सार है। मनुष्य को इस सार को जानना और इसे समझना चाहिए, क्योंकि हर चीज़ जो परमेश्वर करता है और हर वचन जो वह कहता है उसका हर एक व्यक्ति के लिए बड़ा मूल्य एवं बड़ा महत्व होता है। जब तुम परमेश्वर की पवित्रता को समझने लगते हो, तब तुम वास्तव में परमेश्वर में विश्वास कर सकते हो; जब तुम परमेश्वर की पवित्रता को समझने लगते हो, तब तुम वास्तव में इन शब्दों "स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है" के सच्चे अर्थ का अनुभव कर सकते हो। तुम अब और कल्पना नहीं करोगे कि तुम अन्य मार्गों पर चलना चुन सकते हो, और तुम उस हर एक चीज़ के साथ विश्वासघात करने की इच्छा नहीं करोगे जिसे परमेश्वर ने तुम्हारे लिए व्यवस्थित किया है। क्योंकि परमेश्वर का सार पवित्र है; इसका अर्थ है कि केवल परमेश्वर के माध्यम से ही तुम जीवन के आरपार उज्जवल, और सही मार्ग पर चल सकते हो; केवल परमेश्वर के माध्यम से ही तुम जीवन के अर्थ को जान सकते हो, केवल परमेश्वर के माध्यम से ही तुम वास्तविक जीवन जी सकते हो, सत्य को धारण कर सकते हो, सत्य को जान सकते हो, और केवल परमेश्वर के माध्यम से ही तुम सत्य से जीवन को प्राप्त कर सकते हो। केवल स्वयं परमेश्वर ही तुम्हें बुराई से दूर रहने में सहायता कर सकता है और तुम्हें शैतान की क्षति और नियन्त्रण से मुक्त कर सकता है। परमेश्वर के अलावा, कोई भी व्यक्ति और कोई भी चीज़ तुम्हें कष्ट के सागर से नहीं बचा सकती है ताकि तुम अब और कष्ट नहीं सहो: यह परमेश्वर के सार के द्वारा निर्धारित किया जाता है। केवल स्वयं परमेश्वर ही इतने निःस्वार्थ रूप से तुम्हें बचाता है, केवल परमेश्वर ही अंततः तुम्हारे भविष्य के लिए, तुम्हारी नियति के लिए और तुम्हारे जीवन के लिए ज़िम्मेदार है, और वही तुम्हारे लिए सभी चीज़ों को व्यवस्थित करता है। यह कुछ ऐसा है जिसे कोई सृजित या सृजित नहीं किया गया प्राणी प्राप्त नहीं कर सकता है। क्योंकि कोई भी सृजित या सृजित नहीं किया गया प्राणी परमेश्वर के इस प्रकार के सार को धारण नहीं कर सकता है, इसलिए किसी भी व्यक्ति या प्राणी में तुम्हें बचाने या तुम्हारी अगुवाई करने की क्षमता नहीं है। मनुष्य के लिए परमेश्वर के सार का यही महत्व है। कदाचित् तुम लोगों को यह महसूस होता हो कि मेरे कहे गए ये वचन वास्तव में सिद्धान्ततः थोड़ी सहायता कर सकते हैं। परन्तु यदि तुम सत्य की खोज करते हो, यदि तुम सत्य से प्रेम करते हो, तो इसके बाद तुम्हारे अनुभव में ये वचन न केवल तुम्हारी नियति को बदल देंगे, बल्कि इससे भी अधिक तुम्हें जीवन के सही मार्ग पर ले आएँगे। तुम यह समझे, क्या तुम नहीं समझे? (हाँ)। तो क्या अब परमेश्वर के सार को पहचानने में तुम लोगों की कोई रुचि है? (हाँ)। रुचि होना अच्छी बात है। आज हम परमेश्वर की पवित्रता को पहचानना के अपने विषय पर चर्चा करना यहाँ पर समाप्त करेंगे।
मैं तुम लोगों से किसी ऐसी चीज़ के बारे में बात करना चाहता हूँ जो तुम लोगों ने की थी जिसने आज हमारी सभा के आरम्भ में मुझे आश्चर्य में डाल दिया था। कदाचित् तुम लोगों में से कुछ लोग अभी-अभी कृतज्ञता के बोध को आश्रय दे रहे थे, या आभारी महसूस कर रहे थे, और इस प्रकार जो कुछ तुम लोगों के मन में था तुम उसे शारीरिक रूप से व्यक्त करना चाहते थे। यह निन्दा से परे है, और न तो सही और न ही ग़लत है। किन्तु मैं चाहता हूँ कि तुम लोग कुछ समझो। यह क्या है? सबसे पहले मैं तुम लोगों से उसके बारे में पूछना चाहूँगा जो तुम लोगों ने अभी-अभी किया था। क्या यह आराधना करने के लिए दण्डवत् करना था या घुटने टेकना था? क्या कोई मुझे बता सकता है? (हम मानते हैं कि यह दण्डवत् करना था)। तुम लोग मानते हो कि यह दण्डवत् करना था, तो फिर दण्डवत् करने का क्या अर्थ है? (आराधना)। तो फिर आराधना करने के लिए घुटने टेकना क्या है? मैंने तुम लोगों के साथ पहले इसकी संगति नहीं की थी, किन्तु आज मुझे लगता है कि तुम लोगों के साथ इस विषय की संगति करना आवश्यक है। क्या तुम लोग अपनी सामान्य सभाओं में दण्डवत् करते हो? (नहीं)। क्या जब तुम लोग अपनी प्रार्थनाएँ करते हो तब तुम लोग दण्डवत् करते हो? (हाँ)। क्या हर बार जब तुम प्रार्थना करते हो तब तुम दण्डवत् करते हो, जब परिस्थितियाँ अनुमति देती हैं? (हाँ)। यह अद्भुत है। परन्तु वह क्या है जो मैं चाहता हूँ कि आज तुम लोग समझो? ऐसे दो प्रकार के लोग हैं जिनके आदर में घुटने टेकने को परमेश्वर स्वीकार करता है। हमें बाइबल से या किसी आध्यात्मिक व्यक्ति के व्यवहार से परामर्श लेने की आवश्यकता नहीं है, और मैं अभी और यहीं पर तुम लोगों को कुछ सत्य बताऊँगा। पहला, आराधना करने के लिए दण्डवत् करना और घुटने टेकना एक ही चीज़ नहीं है। क्यों परमेश्वर उन लोगों के घुटने टेकने को स्वीकार करता है जो स्वयं दण्डवत् करते हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि परमेश्वर किसी व्यक्ति को अपने पास बुलाता है और इस व्यक्ति को परमेश्वर के आदेश को स्वीकार करने के लिए बुलाता करता है, इसलिए वह परमेश्वर के लिए स्वयं दण्डवत् करता है। यह पहले प्रकार का व्यक्ति है। दूसरे प्रकार का व्यक्ति किसी ऐसा व्यक्ति की आराधना करने के लिए घुटने टेकता है जो परमेश्वर का भय मानता और बुराई से दूर रहता है। सिर्फ दो ही प्रकार के ऐसे लोग हैं। तो तुम लोग किस प्रकार के लोगों से सम्बन्धित हो? क्या तुम लोग कहने में सक्षम हो? यह एक तथ्यात्मक सत्य है, यद्यपि यह तुम्हारी भावनाओं को थोड़ी चोट पहुँचा सकता है। प्रार्थना के दौरान लोगों के घुटने टेकने के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है—यह उचित है और वैसा है जैसा इसे होना चाहिए, क्योंकि जब लोग प्रार्थना करते हैं तो अधिकांशतः किसी चीज़ के लिए प्रार्थना करते हैं, परमेश्वर के लिए अपने हृदय को खोलते हैं और उसके आमने-सामने आते हैं। यदि तुम इसे मात्र एक औपचारिकता के रूप में करते हो, तो यह वैसा नहीं है जैसा इसे होना चाहिए। आज जो कुछ तुम लोगों ने किया है उसके लिए तुम लोगों की निन्दा करने का मेरा आशय यह नहीं है। तुम जानते हो कि मैं बस इसे तुम लोगों के लिए स्पष्ट करना चाहता हूँ ताकि तुम लोग इस सिद्धान्त को समझो, क्या तुम लोग नहीं समझे? (हम जानते हैं)। ताकि तुम लोग इसे लगातार न करते रहो। क्या तब लोगों के पास परमेश्वर के चेहरे के सामने दण्डवत् करने और घुटने टेकने का कोई अवसर होता है? हमेशा एक अवसर होगा। आज नहीं तो कल ऐसा दिन आएगा, परन्तु अभी वह समय नहीं है। क्या तुम लोग देखते हो? (हाँ)। क्या यह तुम लोगों को उदास महसूस करवाता है? (नहीं)। यह अच्छा है। हो सकता है कि ये वचन तुम लोगों को प्रेरित करेंगे या प्रेरणा देंगे जिससे तुम लोग अपने हृदय में परमेश्वर और मनुष्य के बीच की वर्तमान दुर्दशा को और अब उनके बीच में किस प्रकार का सम्बन्ध विद्यमान है उसे जान सको। यद्यपि हमने हाल ही में काफी बातचीत और संवाद किया है, फिर भी परमेश्वर के बारे में मनुष्य की समझ अभी भी पर्याप्त नहीं है। परमेश्वर को समझने का प्रयास करने के इस मार्ग पर मनुष्य को अभी भी बहुत दूर तक जाना है। मेरा इरादा यह नहीं है कि तुम लोगों से इस कार्य को शीघ्रता से करवाऊँ, या इस प्रकार की आकांक्षाओं या भावनाओं को व्यक्त करने के लिए तुम लोगों से जल्दबाज़ी करवाऊँ। आज जो कुछ तुम लोगों ने किया था वह तुम लोगों की सच्ची भावनाओं को प्रकट और व्यक्त कर सकता है, और मैंने इसे महसूस किया है। तो जब तुम लोग इसे कर रहे थे, तब मैं बस खड़ा होना और तुम लोगों को अपनी शुभ कामनाएँ देना चाहता था, क्योंकि मैं तुम लोगों के भले की कामना करता हूँ। अतः मेरे हर वचन और हर कार्यकलाप में मैं तुम लोगों की सहायता करने, तुम लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए अपना भरसक प्रयास करता हूँ, ताकि तुम लोगों के पास सभी चीज़ों की सही समझ एवं सही दृष्टिकोण हो सके। तुम इसे समझ सकते हो? है न? (हाँ)। यह बहुत अच्छा है। यद्यपि लोगों को परमेश्वर के विभिन्न स्वभावों, परमेश्वर के स्वरूप के पहलुओं की और जो कार्य परमेश्वर करता है उसकी कुछ समझ है, फिर भी इस समझ का अधिकांश भाग किसी पृष्ठ पर वचनों को पढ़ने, या उन्हें सिद्धान्त रूप से समझने, या सिर्फ उनके बारे में सोचने से अधिक दूर नहीं जाता है। जिन चीज़ों का लोगों में अत्यंत अभाव है वे हैं वास्तविक समझ एवं दृष्टिकोण जो वास्तविक अनुभव से आते हैं। भले ही परमेश्वर मनुष्य के हृदय को जागृत करने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करता है, फिर भी इससे पहले कि मनुष्य के हृदयों को अन्ततः जागृत किया जाए एक लम्बा मार्ग है जिस पर चलना है। मैं किसी को ऐसा महसूस करते हुए नहीं देखना चाहता हूँ मानो कि परमेश्वर ने उन्हें बाहर ठण्ड में छोड़ दिया हो, यह कि परमेश्वर उन्हें त्याग दिया हो या उनसे मुँह फेर लिया हो। मैं हर एक व्यक्ति को बिना किसी सन्देह के, और बिना किसी बोझ को वहन किए हुए, केवल सत्य की खोज करने और परमेश्वर को समझने की खोज करने के मार्ग पर अटल इच्छा के साथ दृढ़ता से आगे बढ़ते हुए देखना चाहूँगा। चाहे तुमने कोई भी ग़लतियाँ क्यों न की हो, चाहे तुम कितनी दूर तक भटक क्यों न गए हो या तुमने कितने अधिक अपराध क्यों न किए हों, परमेश्वर को समझने की अपनी खोज में इन्हें अपने साथ वहन किए जाने वाले बोझ या अतिरिक्त सामान मत बनने दो: निरन्तर आगे बढ़ते जाओ। चाहे यह कभी भी घटित क्यों न होता हो, परमेश्वर का हृदय जो कि मनुष्य का उद्धार है वह कभी नहीं बदलता है: यह परमेश्वर के सार का सबसे अधिक मूल्यवान हिस्सा है। क्या अब तुम लोग कुछ अच्छा महसूस करते हो? (हाँ)। मैं आशा करता हूँ कि तुम लोग सभी चीज़ों और उन वचनों के प्रति सही दृष्टिकोण अपना सकते हो जो मैंने बोले है। आइए हम यहाँ पर इस संगति को समाप्त करें। सभी को नमस्कार! (नमस्कार)!
11 जनवरी, 2014

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें