15 अग॰ 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VIII


सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VIII


परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है (II)

आइए, पिछली बार के संवाद के विषय को जारी रखें। क्या तुम याद कर सकते हो कि पिछली बार हमने किस विषय पर संवाद किया था? (परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है।) क्या "परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है" ऐसा विषय है जो तुम लोगों को बहुत दूर महसूस होता है? क्या तुम लोगों को इसकी सतही-स्तर की कुछ समझ है? क्या कोई मुझे इस विषय का मुख्य अंश बता सकता है जिस पर हमने पिछली बार संवाद किया था? (परमेश्वर के सभी चीज़ों के सृजन के माध्यम से, मैं देखता हूँ कि परमेश्वर सभी चीज़ों का पालन-पोषण करता है और मनुष्यजाति का पालन-पोषण करता है। पहले,
मैं हमेशा सोचता था कि जब परमेश्वर मनुष्यजाति को आपूर्ति करता है, तो वह केवल अपने चुने हुए लोगों को ही अपने वचन की आपूर्ति करता है, परन्तु मैंने कभी नहीं देखा, सभी चीज़ों की व्यवस्थाओं के माध्यम से, कि परमेश्वर मनुष्यजाति का पालन-पोषण कर रहा है। यह केवल सत्य के इस पहलू के परमेश्वर के संवाद के माध्यम से है कि अब मैंने महसूस किया है कि परमेश्वर सभी चीज़ों का स्रोत है और सभी चीज़ों का जीवन परमेश्वर के द्वारा आपूर्तित किया जाता है, यह कि परमेश्वर इन नियमों का कुशलता से उपयोग करता है, और यह कि वह सभी चीज़ों का पालन-पोषण करता है। सभी चीज़ों के उसके सृजन से मैं परमेश्वर के प्रेम को देखता हूँ।) पिछली बार, हमने प्राथमिक रूप से सभी चीज़ों के परमेश्वर के सृजन के बारे में और कैसे उसने उनके लिए व्यवस्थाओं एवं सिद्धांतों की स्थापना की थी इस बारे में संवाद किया था। ऐसी व्यवस्थाओं और ऐसे सिद्धांतों के अधीन, सभी चीज़ें मनुष्यजाति के साथ जीती और मरती हैं और परमेश्वर के प्रभुत्व के अधीन और परमेश्वर की नज़रों में मनुष्यजाति के साथ मिलकर अस्तित्व में रहती हैं। हमने सबसे पहले परमेश्वर द्वारा सभी चीज़ों के सृजन और विकास के नियम, और साथ ही उनकी प्रगति के प्रक्षेप-पथ और प्रतिमानों की व्यवस्थाओं को निर्धारित करने के लिए अपनी पद्धतियों का उपयोग करने के बारे में बात की थी। उसने उन तरीकों को भी निर्धारित किया जिसके अनुसार सभी चीज़ें धरती पर जियेंगी, ताकि वे निरन्तर विकसित होती रहें, प्रजनन करती रहें और उत्तरजीविता के लिए एक दूसरे पर निर्भर रहें। ऐसी पद्धतियों और व्यवस्थाओं के साथ, सभी चीज़ें इस भूमि पर सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्वक अस्तित्व में रहने और विकसित होने में समर्थ हैं। केवल ऐसे पर्यावरण को पा कर ही मनुष्यजाति एक स्थिर निवास एवं सजीव वातावरण पाने में समर्थ हुई है, और परमेश्वर के मार्गदर्शन के अधीन, वह निरन्तर विकसित होती है और आगे बढ़ती है, विकसित होती है और आगे बढ़ती है।
पिछली बार हमने परमेश्वर सभी चीज़ों की आपूर्ति कर रहा है के मूल विचार पर चर्चा की थी। परमेश्वर सबसे पहले इस तरह से सभी चीज़ों की आपूर्ति करता है कि सभी चीज़ें मनुष्यजाति के लिए अस्तित्व में रहें और जीवित रहें। दूसरे शब्दों में, ऐसा पर्यावरण परमेश्वर के द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं की वजह से अस्तित्व में है। यह केवल परमेश्वर के द्वारा ऐसी व्यवस्थाओं को बनाए रखने एवं प्रशासित किए जाने के कारण है कि मनुष्यजाति के पास मौजूदा सजीव पर्यावरण है। जिसके बारे में हमने पिछली बार बात की थी वह परमेश्वर के उस ज्ञान से एक बड़ी वृद्धि है जिसके विषय में हमने पहले बात की थी। ऐसी वृद्धि क्यों मौजूद है? क्योंकि जब हमने अतीत में परमेश्वर को जानने के बारे में बात की थी, तो हम परमेश्वर के मनुष्यजाति को बचाने एवं उसका प्रबन्धन करने की सीमा के भीतर—अर्थात्, परमेश्वर के चुने हुए लोगों का उद्धार एवं प्रबन्धन—परमेश्वर, परमेश्वर के कर्मों, उसके स्वभाव, उसके स्वरूप, उसके इरादों, और वह किस प्रकार मनुष्यजाति को सत्य एवं जीवन की आपूर्ति करता है, इन सबको जानने के बारे में, चर्चा कर रहे थे। किन्तु वह शीर्षक जिसके बारे में हमने पिछली बार बात की थी वह मात्र बाइबल तक और परमेश्वर के अपने चुने हुए लोगों को बचाने के दायरे के भीतर अब और सीमित नहीं था। इसके बजाए, यह इस दायरे के बाहर, बाइबल के बाहर और कार्य की उन तीन अवस्थाओं की सीमाओं के बाहर निकल गया है जिन्हें परमेश्वर अपने चुने हुए लोगों के बीच स्वयं परमेश्वर के बारे में चर्चा करने के लिए करता है। इसलिए जब तुम लोग मेरे संवाद के इस भाग को सुनते हो, तो तुम लोगों को परमेश्वर के बारे में अपने ज्ञान को बाइबल और परमेश्वर के कार्य की तीन अवस्थाओं तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए। उसके बजाए, तुम्हें अपने दृष्टिकोण को खुला रखना है और सभी चीज़ों के मध्य परमेश्वर के कार्यों और उसके स्वरूप को देखना है; और तुम्हें परमेश्वर के कर्मों को और सभी चीजों के बीच उसके स्वरूप को देखना है, और यह देखना है कि किस तरह परमेश्वर सभी चीज़ों पर प्रभुत्व रखता है और उनका प्रबन्धन करता है। इस विधि के माध्यम से और इस बुनियाद पर, तुम देख सकते हो कि परमेश्वर किस प्रकार सभी चीज़ों की आपूर्ति करता है। यह मनुष्यजाति को इस बात को समझने में समर्थ बनाता है कि परमेश्वर ही सभी चीज़ों के लिए जीवन का सच्चा स्रोत है और यह कि यही स्वयं परमेश्वर की सच्ची पहचान है। अर्थात्, परमेश्वर की पहचान, हैसियत और अधिकार और उसका सब कुछ केवल उन्हीं लोगों पर लक्षित नहीं है जो वर्तमान में उसका अनुसरण करते हैं—केवल इस समूह के लोगों, तुम लोगों पर लक्षित नहीं है—बल्कि सभी चीज़ों पर है। तो सभी चीज़ों का दायरा बहुत व्यापक है। मैं हर चीज़ पर परमेश्वर के शासन के दायरे का वर्णन करने के लिए "सभी चीज़ों" का उपयोग करता हूँ क्योंकि मैं तुम लोगों को बताना चाहता हूँ कि परमेश्वर के प्रभुत्व वाली चीज़ें केवल वे नहीं हैं जिन्हें तुम लोग अपनी आँखों से देख सकते हो, बल्कि इसमें भौतिक जगत जिसे सभी लोग देख सकते हैं, और साथ ही दूसरा जगत शामिल है जिसे मनुष्यजाति की आँखों के द्वारा भौतिक संसार के बाहर नहीं देखा जा सकता है, और इसके अतिरिक्त मनुष्यजाति जहाँ वर्तमान में अस्तित्व में है, उससे भी बाहर के अंतरिक्ष और नक्षत्र भी इसमें शामिल हैं। यह सभी चीज़ों के ऊपर परमेश्वर के प्रभुत्व का दायरा है। सभी चीज़ों के ऊपर परमेश्वर के प्रभुत्व का दायरा बहुत व्यापक है। जहाँ तक तुम लोगों बात है, जो तुम लोगों को समझना चाहिए, जो तुम लोगों को देखना चाहिए, और जिन चीज़ों से तुम लोगों को ज्ञान हासिल करना चाहिए—ये सब वही हैं जिन्हें तुम लोगों में से प्रत्येक को समझने, देखने और उसके बारे में स्पष्ट होने की आवश्यकता है और अवश्य होना चाहिए। यद्यपि यह "सभी चीज़ों" का दायरा बहुत व्यापक है, फिर भी मैं तुम लोगों को उस दायरे के बारे में नहीं बताऊँगा जिसे तुम लोग बिल्कुल नहीं देख सकते हो या तुम लोग जिसके सम्पर्क में नहीं आ सकते हो। मैं तुम लोगों को केवल उस दायरे के बारे में बताऊँगा मनुष्यजाति जिसके सम्पर्क में आ सकती है, जिसे समझ सकती है और उसे बूझ सकती है, ताकि हर कोई इस वाक्यांश "परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है" के सच्चे अर्थ को महसूस कर सके। इस तरह से, हर चीज़ जो मैं तुम लोगों के लिए संवाद करता हूँ वे खोखले वचन नहीं होंगे।
पिछली बार, हमने "परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है" के शीर्षक पर एक सामान्य झलक प्रदान करने के लिए कहानी बताने के तरीके का इस्तेमाल किया था, ताकि तुम लोगों के पास इस बात की बुनियादी समझ हो सके कि परमेश्वर किस प्रकार सभी चीज़ों की आपूर्ति करता है। इस बुनियादी धारणा को तुम लोगों के भीतर थोड़ा-थोड़ा करके डालने का उद्देश्य क्या है? यह तुम लोगों को इस बात की जानकारी देने के लिए है कि, बाइबल और उसके कार्य की तीन अवस्थाओं के बाहर, परमेश्वर और भी अधिक कार्य कर रहा है जिन्हें मनुष्य नहीं देख सकते हैं या जिनके सम्पर्क में नहीं आ सकते हैं। ऐसा कार्य परमेश्वर के द्वारा व्यक्तिगत रूप से किया जा रहा हैं। यदि परमेश्वर, अपने प्रबन्धन कार्य के बाहर इस कार्य के बिना, केवल अकेले ही अपने लोगों की आगे बढ़ने के लिए अगुवाई कर रहा होता, तो तुम लोगों सहित इस मानवजाति के लिए लगातार आगे बढ़ते रहना कठिन होता, और यह मानवजाति और यह संसार निरन्तर विकसित होने में समर्थ नहीं होता। यही इस वाक्यांश "परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है" का महत्व है जिसके बारे में मैं आज तुम लोगों के साथ संवाद कर रहा हूँ।

स्रोत—सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया
और पढ़ें:स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VIII


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें