9 अग॰ 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII


परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है (I)
आज मैं तुम लोगों के साथ एक नए विषय पर संगति करूँगा। वह विषय क्या होगा? उस विषय का शीर्षक होगा "परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है।" क्या यह चर्चा करने के लिए निष्पक्ष रूप से काफी बड़ा विषय नहीं है? क्या यह कुछ ऐसा महसूस होता है जो शायद पहुँच से थोड़ा बाहर है? परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है जैसे विषय से लोग शायद जुड़ा हुआ महसूस नहीं करते, परन्तु परमेश्वर का अनुसरण करने वाले लोगों को इसे अवश्य समझना चाहिये। क्योंकि यह विषय प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा परमेश्वर को जानने से, उसे संतुष्ट करने लायक होने से, और उसका आदर करने से जटिल
रूप से जुड़ा हुआ है। इसलिए, इस विषय पर अवश्य संवाद किया जाना चाहिए। शायद कुछ लोगों के पास इस विषय की मूलभूत समझ पहले से ही है, या कदाचित् कुछ लोगों को इसकी जानकारी थी: शायद उनके पास अपने अपने हृदय में इसका एक अति साधारण ज्ञान है, एवं मात्र सतही समझ है। शायद दूसरों के पास इसके कुछ विशेष अनुभव हों; उनके अद्वितीय अनुभवों की वजह से, अपने-अपने हृदय में उनके पास इसकी एक गहरी समझ हो। लेकिन चाहे इसका ज्ञान गहरा हो या सतही, तुम लोगों के लिए यह एक तरफा है और पर्याप्त रूप से विशिष्ट नहीं है। अतः, इस विषय पर अवश्य संवाद किया जाना चाहिए, जिसका उद्देश्य यह है कि तुम लोगों को एक अत्यंत विशिष्ट एवं गहरी समझ प्रदान की जाए; यह बहुत ज़रूरी है। इस विषय पर तुम लोगों के साथ संगति करने के लिए मैं एक विशेष पद्धति का उपयोग करूँगा, ऐसी पद्धति जिसे हमने पहले इस्तेमाल नहीं किया है और ऐसी पद्धति जिससे तुम लोग थोड़ा असामान्य, या थोड़ा असहज महसूस करोगे। ख़ैर, पद्धति कुछ भी हो, जब तुम लोग इसे सुन लोगे तो जान जाओगे। क्या तुम लोग कहानियाँ सुनना पसन्द करते हो? (हाँ, करते हैं।) तुम लोग किस तरह की कहानी सुनना पसन्द करते हो? परियों की कहानियाँ, दंतकथाएँ या विज्ञान की कल्पनाएँ? (दंतकथाएँ।) (परमेश्वर एवं मनुष्य के विषय में कहानी।) क्या परमेश्वर एवं मनुष्य के बारे में कहानियाँ हैं? (हाँ।) परमेश्वर एवं मनुष्य के बारे में कहानियाँ हैं जो प्रतिदिन तुम लोगों के आसपास घटित होती हैं। क्या मुझे उनका उल्लेख करने की भी आवश्यकता है? ऐसा लगता है कि मैंने कहानी बताने की पद्धति का चयन सही किया है। तुम सभी कहानियाँ सुनना पसन्द करते हो। तो ठीक है, आओ शुरू करते हैं! तुम लोगों को इसे अपनी लेखन पुस्तिकाओं में लिखने की ज़रूरत नहीं है। मैं निवेदन करता हूँ कि तुम लोग शांत हो जाओ, और बेचैन न हो। यदि तुम्हें लगता है कि अपनी आँखें खुली रखने से अपने परिवेश या आसपास के लोगों के द्वारा तुम्हारा ध्यान भटक जाएगा तो तुम अपनी आँखें बंद कर सकते हो। मेरे पास तुम लोगों को बताने के लिए एक छोटी सी खूबसूरत कहानी है। यह कहानी एक बीज, पृथ्वी, एक पेड़, धूप, गाने वाली चिड़िया एवं मनुष्य के विषय में है। वह कहानी जिसे मैं बताने जा रहा हूँ उसमें कौन-कौन से मुख्य पात्र हैं? (एक बीज, पृथ्वी, एक पेड़, धूप, गाने वाली चिड़िया, और मनुष्य।) क्या परमेश्वर इसमें होगा? (नहीं।) लेकिन मुझे यकीन है कि उस कहानी को सुनने के बाद तुम लोगों को राहत एवं संतुष्टि महसूस होगी। तो ठीक है, शांति से सुनो।
कहानी 1. एक बीज, पृथ्वी, एक पेड़, धूप, गानेवाली चिड़िया एवं मनुष्य
एक छोटा-सा बीज पृथ्वी पर गिरा। जब वहाँ भारी बारिश हुई उसके बाद, उस बीज ने एक कोमल अंकुर को प्रस्फुटित किया और इसकी जड़ों ने धीरे से मिट्टी के नीचे गहरी पकड़ बना ली। वह अंकुर समय में, प्रचण्ड हवाओं एवं भारी वर्षा में, ऋतुओं के परिवर्तन को देखते हुए, चंद्रकलाओं के साथ बढ़ता गया। गर्मियों में, पृथ्वी जल के उपहारों को लेकर आई ताकि अंकुर झुलसा देने वाली गर्मी को सहन कर सके। और पृथ्वी के कारण, अंकुर ने गर्मी को महसूस नहीं किया और इस प्रकार वह गर्मियों की तपन में जीवित बच गया। जब जाड़ा आया, तो पृथ्वी ने उस अंकुर को अपने गर्म आलिंगन में ढाँप लिया और उन्होंने एक दूसरे को कसकर जकड़े रखा। और पृथ्वी की गर्माहट के कारण, अंकुर कड़कड़ाती हुई ठण्ड से जीवित बच गया, और उस मौसम के शीतकालीन तूफानों एवं बर्फबारी से होकर बिना किसी नुकसान के गुज़र गया। पृथ्वी के द्वारा आश्रय पाकर, अंकुर बहादुरी से बढ़ा और वह खुश था। उस निःस्वार्थ पोषण से जिसे पृथ्वी ने प्रदान किया था वह अंकुर ऊँचाई की ओर बढ़ा एवं गौरवान्वित हुआ। अंकुर आनन्द से बढ़ा। जब बारिश का पानी छलछलाकर नीचे गिरा तो वह गीत गाने लगा और जब हवा बही तो वह नृत्य करने और डोलने लगा। और इस प्रकार, अंकुर एवं पृथ्वी एक दूसरे पर निर्भर होते हैं...।
सालों बीत गए, और वह अंकुर अब एक गगनचुंबी वृक्ष था। उसने मोटी-मोटी शाखाओं को बढ़ाया था जिनके छोर पर अनगिनत पत्तियाँ थीं और वह पृथ्वी पर मज़बूती से खड़ा था। वृक्ष की जड़ें पृथ्वी के नीचे तक धँसी हुई थीं जैसे वे पहले थीं, लेकिन वे अब मिट्टी के नीचे गहराई में घुसी हुई थीं। जिसने किसी समय अंकुर की सुरक्षा की थी अब वह उस शक्तिशाली वृक्ष की नींव थी।
सूर्य की एक किरण नीचे उस वृक्ष पर पड़ी और तना हिल गया। वृक्ष ने अपनी डालियाँ फैलाईं और रोशनी को पूरी तरह से सोखा। पृथ्वी वृक्षों के साथ सुर में सुर मिलाकर सांस लेने लगी, और पृथ्वी ने नवीनता महसूस की। उसी वक्त, एक ताज़ा हवा का झोंका शाखाओं के बीच में बहा, और वृक्ष खुशी से हिल उठा, और ऊर्जा से भर गया। और इस प्रकार, वृक्ष और धूप एक दूसरे पर निर्भर होते हैं...।
लोग वृक्ष की ठण्डी छांव में बैठ गए और उन्होंने स्फूर्तिदायक एवं सुगंधित हवा का आनन्द लिया। उस हवा ने उनके दिलों एवं फेफड़ों को शुद्ध किया, और रक्त को शुद्ध किया। लोग अब थके-मांदे या बोझिल महसूस नहीं करते थे। और इस प्रकार, लोग और वृक्ष एक दूसरे पर निर्भर होते हैं...।
गाने वाली चिड़ियों का एक झुण्ड चहचहाने लगा जब वह वृक्ष की शाखाओं पर उतरा। कदाचित् वे किसी शत्रु से बच रहे थे, या वे प्रजनन कर रहे थे और अपने बच्चों का पोषण कर रहे थे, या शायद वे थोड़ा आराम कर रहे थे। और इस प्रकार, चिड़िया और वृक्ष एक दूसरे पर निर्भर होते हैं...।
वृक्ष की जड़ें, टेढ़ी-मेढ़ी और उलझी हुई, पृथ्वी में गहरी धंस गईं। इसके तने ने हवा एवं वर्षा से पृथ्वी को आश्रय दिया था, और उसने अपनी विशाल शाखाओं को फैलाया और पृथ्वी की रक्षा की और वृक्ष ने ऐसा किया क्योंकि पृथ्वी उसकी माँ है। वे साथ में रहते हैं, एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं, वे कभी अलग होकर नहीं रहेंगे...।
अतः, कहानी समाप्त होने पर है। अब तुम लोग अपनी आँखें खोल सकते हो। मैंने एक बीज, पृथ्वी, एक पेड़, धूप, गाने वाली चिड़िया और मनुष्य के बारे में कहानी सुनाई। कहानी में इसके केवल कुछ ही भाग हैं। इससे तुम लोगों को कैसा महसूस हुआ? इसे इस रीति से कहने के बाद, क्या तुम लोग इसे समझे? (हाँ, समझे।) तुम लोग अपनी अपनी भावनाओं के बारे में बात कर सकते हो। अतः, इस कहानी को सुनने के बाद तुम लोग क्या महसूस करते हो? (यह बहुत ही मर्मस्पशी है और ऐसा प्रतीत होता है कि यह परमेश्वर एवं मनुष्य के बारे में एक कहानी है और इसी तरीके से वह मनुष्य का पालन पोषण करता है, और मनुष्य की सुरक्षा करता है ताकि मनुष्य बाद में मजबूती से बढ़ सके। जब कोई मनुष्य एक सच्चा मनुष्य बन जाता है तब वह परमेश्वर के प्रेम को समझ सकता है और उसे वही प्रेम वापस कर सकता है। परमेश्वर एवं मनुष्य एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।) मैं पहले तुम लोगो को बता दूँ, वे सभी चीज़ें जिनका जिक्र मैंने तुम लोगों से किया था उन्हें तुम लोग अपनी आँखों से देख सकते हो और अपने हाथों से छू सकते हो; ये वास्तविक चीज़ें हैं, कोई लाक्षणिक नहीं हैं। मैं चाहता हूँ कि तुम लोग आगे बढ़ो और जिस पर मैंने चर्चा की थी उसके विषय में सोचो। मैंने जो भी बात कही वह कोई बहुत गहरी बात नहीं है, और ऐसे कुछ वाक्य हैं जो कहानी के मुख्य बिन्दु हैं। (चाहे कोई पौधा हो या कोई जानवर, चाहे वह चिड़िया हो या मनुष्य, उसके जीवन का स्रोत परमेश्वर है।) और कुछ? (हालाँकि कहानी की घटनाएँ हमारे आस-पास ही घटित होती हैं, तब भी हम प्रायः परमेश्वर के नियम की उपेक्षा करते हैं। परमेश्वर इसे बहुत ही स्वाभाविक रूप से कहता है और यह बहुत ही स्वाभाविक रूप से बिलकुल हमारे आस-पास घटित होता है, फिर भी उसमें परमेश्वर का नियम है। परमेश्वर सभी चीज़ों पर प्रभुत्व रखता है और वह सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है।) इसमें कुछ और जोड़ा जा सकता है? (जो कहानी हमने सुनी वह एक सुन्दर तस्वीर को चित्रित करती है: बीज जीवन्त होता है और जैसे-जैसे बढ़ता है वह साल की चार ऋतुओं का अनुभव करता हैः बसंत, ग्रीष्म, पतझड़, एवं शीत। जिस रीति से पृथ्वी पालन-पोषण करती है वह एक माँ की तरह है। यह शीत ऋतु में गर्माहट देती है ताकि अंकुर ठण्ड में जीवित रह सके। जब अंकुर परिपक्व होकर एक वृक्ष बन जाता है, तो धूप की किरण उसकी शाखाओं को स्पर्श करती है, और वृक्ष के लिए अत्यंत आनन्द लेकर आती है। हम देखते हैं कि परमेश्वर की सृष्टि की सभी चीज़ों के मध्य, पृथ्वी जीवन्त है और यह वृक्ष पर निर्भर होती है। हम यह भी देखते हैं कि सूर्य का प्रकाश वृक्ष के लिए बहुत गर्माहट लेकर आता है, और यद्यपि देखने में पक्षी सामान्य जीव लगते हैं, फिर भी हम देखते हैं कि किस प्रकार पक्षी, वृक्ष एवं लोग सामंजस्यता में एक साथ होते हैं। जब हम इस कहानी को सुनते हैं तो हमारे हृदय में यह ऐसा एहसास है होता है कि वास्तव में, परमेश्वर की सृष्टि की सभी चीज़ें जीवन्त हैं।) बढ़िया कहा! क्या किसी के पास कुछ जोड़ने को है? (कहानी में जब बीज अंकुरित होता है और एक गगनचुंबी वृक्ष के रूप में बढ़ जाता है, तो हम उन अद्भुत चीज़ों को देखते हैं जिन्हें परमेश्वर ने बनाया है। परमेश्वर ने सभी चीज़ों को जीवन्त और एक-दूसरे पर निर्भर बनाया है, वे सभी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और एक-दूसरे की सेवा करती हैं। हम परमेश्वर की बुद्धि एवं उसके चमत्कार को देखते हैं, और हम देखते हैं कि परमेश्वर जीवन स्रोत की सभी चीज़ों का सृष्टिकर्ता है।)
मैंने अभी जिन चीज़ों की बात की है उन चीज़ों को तुम लोग पहले देख चुके हो, जैसे बीज, तुम लोग इसके विषय में जानते हो, सही है? एक बीज के एक वृक्ष के रूप में विकसित होने की प्रक्रिया को तुम लोग विस्तार से नहीं देख पाते हो, किन्तु तुम जानते हो कि यह एक सच्चाई है, सही है? (हाँ।) तुम पृथ्वी एवं सूर्य के प्रकाश के बारे में जानते हो, सही है? वृक्ष पर बैठे गाने वाले पक्षियों की तस्वीर सभी लोगों ने देखी है, सही है? (हाँ।) और वृक्ष की छाया में आराम करते लोगों को भी तुमने देखा है, सही है? (हाँ, देखा है।) अतः तुम लोगों को क्या महसूस होता है जब तुम सभी इन समस्त उदाहरणों को एक तस्वीर में देखते हो? (सामंजस्यता।) क्या इस तस्वीर में मौजूद सभी उदाहरण परमेश्वर से आए हैं? (हाँ।) चूँकि वे परमेश्वर से आते हैं, इसलिए परमेश्वर इन अनेक उदाहरणों का मूल्य एवं महत्व जानता है जो एक साथ पृथ्वी पर मौजूद हैं। जब परमेश्वर ने सभी चीज़ों की सृष्टि की थी, तो उसके पास हर एक चीज़ के लिए एक योजना थी, और उसकी रची हर चीज़ उसके इरादों को दर्शाती है और वह उन्हें जीवन से भर देता है। अभी हमने कहानी में जिसकी चर्चा की है, उसने मानवजाति के लिए उस जीवन्त वातावरण की रचना की है, इसने उस पारस्परिक निर्भरता की चर्चा की थी जो बीज एवं पृथ्वी में है; पृथ्वी बीज का पोषण करती है और बीज पृथ्वी से बंधा है। इन दोनों के बीच के रिश्ते को बिलकुल शुरुआत से ही परमेश्वर के द्वारा पहले से निर्धारित किया गया है, सही है? (हाँ।) इस तस्वीर में वृक्ष, धूप, गानेवाली चिड़िया एवं मनुष्य, क्या वे उस जीवन्त वातावरण के उदाहरण हैं जिसे परमेश्वर ने मानवजाति के लिए सृजा था? (हाँ।) पहला, क्या वृक्ष पृथ्वी को छोड़ सकता है? (नहीं।) क्या वृक्ष बिना धूप के रह सकता है? (नहीं।) तो वृक्ष को बनाने का परमेश्वर का क्या मकसद था, क्या हम कह सकते हैं कि यह सिर्फ़ पृथ्वी के लिए था? क्या हम कह सकते हैं कि यह सिर्फ़ गाने वाली चिड़ियों के लिए था? क्या हम कह सकते हैं कि यह सिर्फ़ लोगों के लिए था? (नहीं।) उनके बीच में क्या सम्बन्ध है? उनके बीच पारस्परिक निर्भरता का सम्बन्ध है जिससे उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। पृथ्वी, पेड़, धूप, गाने वाली चिड़िया और लोग अस्तित्व के लिए एक-दूसरे पर आश्रित होते हैं और एक-दूसरे का पोषण करते हैं। वृक्ष पृथ्वी की रक्षा करता है जबकि पृथ्वी वृक्ष का पोषण करती है; धूप वृक्ष के लिए आपूर्ति करता है, जबकि वृक्ष धूप से शुद्ध हवा उत्पन्न करता है और धूप की तपन से पृथ्वी को नम होने में सहायता करता है। अन्त में इससे कौन लाभ उठता है? इससे मानवजाति लाभ उठाती है, सही है? (हाँ।) परमेश्वर ने किसलिए मानवजाति के लिए जीवन्त वातावरण बनाया था यह इसके पीछे का एक सिद्धान्त है और यह इसका एक प्राथमिक उद्देश्य है। हालाँकि यह एक साधारण तस्वीर है, फिर भी हम परमेश्वर की बुद्धि और उसके इरादों को देख सकते हैं। मानवजाति पृथ्वी के बिना, या पेड़ों के बिना, या गीत गाने वाली चिड़ियों एवं सूर्य के प्रकाश के बिना नहीं रह सकती है, सही है? हालाँकि यह एक कहानी है, फिर भी यह जगत की, परमेश्वर की रचना का सूक्ष्म संसार है और मनुष्य को दिया गया जीवन्त वातावरण का उसका दान है।
परमेश्वर ने मानवजाति के लिए आकाश एवं पृथ्वी और सभी चीज़ों की सृष्टि की और साथ ही उसने जीवन्त वातावरण की भी सृष्टि की। पहला, वह मुख्य बिन्दु जिसकी चर्चा हमने कहानी में की थी वह सभी चीज़ों का पारस्परिक सम्बन्ध और पारस्परिक निर्भरता है। इस सिद्धान्त के अंतर्गत, मानवजाति के लिए जीवन्त वातावरण को सुरक्षित किया जाता है, यह अस्तित्व में बना रहकर निरन्तर जारी रहता है; इस जीवन्त वातावरण के अस्तित्व के कारण, मानवजाति फलती-फूलती है और प्रजनन कर सकती है। हमने दृश्य में पेड़, पृथ्वी, धूप, गीत गाने वाली चिड़ियों और लोगों को देखा था। क्या परमेश्वर भी वहाँ था? शायद लोग इसे न देखें, सही है? सतही तौर पर ऐसा लगता है कि परमेश्वर वहाँ नहीं था, लेकिन लोग दृश्य में चीज़ों के बीच पारस्परिक सम्बन्धों के नियमों को देख सकते हैं; इन नियमों के माध्यम से ही ऐसा होता है कि लोग देख सकते हैं कि परमेश्वर मौजूद है और वह शासक है। परमेश्वर जीवन एवं सभी चीज़ों के अस्तित्व का संरक्षण करने के लिए इन सिद्धान्तों एवं नियमों का उपयोग करता है। वह इसी प्रकार सभी चीज़ों के लिए आपूर्ति करता है और मानवजाति के लिए आपूर्ति करता है। क्या इस कहानी का उस मुख्य विषय से कोई सम्बन्ध है जिस पर हमने अभी चर्चा की थी? सतही तौर पर ऐसा लगता है कि कोई सम्बन्ध नहीं है, लेकिन वास्तविकता में ऐसे नियम जिन्हें परमेश्वर ने सृष्टिकर्ता के रूप में बनाया है और सभी चीज़ों के ऊपर उसकी प्रभुता इस बात से इतनी मज़बूती से जुड़े हुए हैं कि वह सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है और वे गहराई से जुड़े हुए हैं। सही है? (हाँ।) तुम लोगों ने थोड़ा बहुत तो समझ लिया है, सही है?
परमेश्वर उन नियमों का स्वामी है जो विश्व को नियन्त्रित करते हैं, वह उन नियमों को नियन्त्रित करता है जो सभी प्राणियों के अस्तित्व पर शासन करते हैं, और वह कुछ इस तरह संसार एवं सभी चीज़ों को भी नियन्त्रित करता है कि वे एक साथ मिलकर रह सकते हैं; और इसे ऐसा बनाता है ताकि वे विलुप्त या गायब न हों, ताकि मानवजाति निरन्तर अस्तित्व में रह सके, और मनुष्य परमेश्वर के नेतृत्व के माध्यम से एक ऐसे वातावरण में रह सके। ये नियम जो सभी चीज़ों पर शासन करते हैं, परमेश्वर के प्रभुत्व में हैं, मानवजाति न तो इसमें हस्तक्षेप कर सकती है और न ही इन्हें बदल सकती है; केवल स्वयं परमेश्वर ही इन नियमों को जानता है और वह स्वयं ही इनका प्रबंध करता है। वृक्ष कब अंकुरित होगा, बारिश कब होगी, कितना जल एवं कितना पोषण पृथ्वी पौधों को देगी, किस मौसम में पत्ते गिरेंगे, किस मौसम में पेड़ फल उत्पन्न करेंगे, कितनी ऊर्जा सूर्य का प्रकाश पेड़ों को देगा, उस ऊर्जा से वृक्ष श्वास के रूप में क्या छोड़ेंगे जिसे वे सूर्य के प्रकाश से पाते हैं—ये सभी ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें परमेश्वर ने पहले से ही व्यवस्थित कर दिया था जब उसने इस संसार की सृष्टि की थी और ये ऐसे नियम हैं जिन्हें मनुष्य के द्वारा तोड़ा नहीं जा सकता है। परमेश्वर के द्वारा बनाई गई सभी चीज़ें—चाहे वे जीवित हों या लोगों को निर्जीव प्रतीत होती हों—परमेश्वर के हाथों में हैं और उसके प्रभुत्व में हैं। कोई मनुष्य इस नियम को बदल या तोड़ नहीं सकता है। कहने का तात्पर्य है, जब परमेश्वर ने सभी चीज़ों को सृजा था तब उसने निरुपित किया था कि उन्हें कैसा होना चाहिए। वृक्ष पृथ्वी (मिट्टी) के बिना जड़ों को व्यवस्थित, अंकुरित, एवं बढ़ा नहीं सकता है। यदि धरती में कोई वृक्ष ही न होता तो वह सूख जाती। क्या यह सही नहीं है? साथ ही, गाने वाली चिड़ियों के लिए वृक्ष एक आशियाना भी है, यह ऐसी जगह है जहाँ वे हवाओं से बचती हैं। क्या यह ठीक होता यदि वृक्ष धूप के बिना होता? (यह ठीक नहीं होता।) यदि वृक्ष के पास केवल पृथ्वी ही होती तो इससे काम नहीं चलता। यह सब कुछ मानवजाति के लिए है और मानवजाति के ज़िन्दा के रहने के लिए है। मनुष्य वृक्ष से ताजी हवा प्राप्त करता है, और उसके द्वारा सुरक्षित होकर पृथ्वी पर जीवन बिताता है। मनुष्य सूर्य की रोशनी के बिना नहीं रह सकता है, मनुष्य समस्त विभिन्न जीवित प्राणियों के बिना नहीं रह सकता है। हालाँकि इन चीज़ों के बीच सम्बन्ध जटिल है, फिर भी लोगों को यह स्पष्ट रूप से समझना होगा कि परमेश्वर ने ऐसे नियमों को बनाया है जो सभी चीज़ों पर शासन करते हैं ताकि वे पारस्परिक सम्बद्धता एवं पारस्परिक निर्भरता की रीति से मौजूद रह सकें; हर एक चीज़ जिसे उसने सृजा है उसका महत्व एवं मूल्य है। यदि परमेश्वर ने किसी चीज़ को बिना किसी महत्व के बनाया होता, तो परमेश्वर उसे लुप्त होने देता। यह एक पद्धति है जिसे उसने सभी चीज़ों के प्रावधान में उपयोग किया था। इस कहानी में "आपूर्ति करता है" क्या संकेत करता है? क्या परमेश्वर प्रतिदिन बाहर जाता है और वृक्ष को पानी देता है? क्या वृक्ष को सांस लेने के लिए परमेश्वर की मदद की आवश्यकता है? (नहीं।) इस उदाहरण में "आपूर्ति करता है" सृष्टि करने के बाद सभी चीज़ों के लिए परमेश्वर के प्रबंधन की ओर संकेत करता है। चीज़ों को सरलता से निरन्तर चलाने के लिए उसे बस नियमों की आवश्यकता थी। पृथ्वी पर रोपा जाकर वृक्ष अपने आप ही बढ़ा। इसके बढ़ने के लिए सभी स्थितियों को परमेश्वर के द्वारा सृजा गया था। उसने धूप, जल, मिट्टी, हवा, आस-पास का वातावरण, वायु, ठण्ड, बर्फ, वर्षा, एवं चार ऋतुओं को बनाया; ये ऐसी स्थितियाँ हैं जो एक वृक्ष को बढ़ने के लिए आवश्यक हैं, ये ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें परमेश्वर ने तैयार किया। अतः, क्या परमेश्वर इस जीवनदायी वातावरण का स्रोत है? (हाँ।) क्या परमेश्वर को प्रतिदिन जाकर पेड़ों की हर एक पत्ती को गिनना पड़ता है? इसकी कोई ज़रूरत नहीं है, सही है? वृक्ष को सांस लेने में परमेश्वर को मदद भी नहीं करनी पड़ती है। परमेश्वर को यह कहकर सूर्य की रोशनी को जगाना भी नहीं पड़ता है, "अब पेड़ों पर चमकने का समय है।" उसे ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है। जैसा नियमों में निर्धारित कर दिया गया है, सूर्य की रोशनी अपने आप ही चमकती है। जब ज़रूरी होता है, वृक्ष सूर्य की रोशनी सोख लेता है, और जब सूर्य की रोशनी की आवश्यकता नहीं होती, तो भी वह नियमों के अनुसार चलता है। शायद यह एक ऐसी घटना है जिसका तुम लोग स्पष्ट रूप से वर्णन नहीं कर सकते हो, लेकिन यह ऐसा तथ्य है जिसे हर कोई देख सकता है और स्वीकार कर सकता है। तुम्हें बस इतना पहचानना है कि हर चीज़ के अस्तित्व के नियम परमेश्वर ने बनाया है और यह जानना है कि उनकी वृद्धि और उनका जीवन परमेश्वर के प्रभुत्व में है। तुम लोग समझ गए न?
क्या ऐसा कहा जा सकता है कि इस कहानी में रूपक का इस्तेमाल किया गया है? (नहीं।) क्या यह मानवीकरण है? (नहीं।) मैंने जो बात की है, वह सब सही है। हर एक चीज़ जो जीवित है, हर एक चीज़ जो अस्तित्व में है वह परमेश्वर के प्रभुत्व के अधीन है। जब परमेश्वर ने इसे सृजा था उसके बाद हर एक चीज़ को जीवन दिया गया था; यह वह जीवन है जिसे परमेश्वर के द्वारा दिया गया था और यह उन नियमों एवं पथ का अनुसरण करता है जिन्हें उसने इसके लिए सृजा था। इसे मनुष्य के द्वारा पलटे जाने की आवश्यकता नहीं है, और मनुष्य से किसी मदद की ज़रूरत नहीं है; इसी तरह से परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए आपूर्ति करता है। तुम लोग समझ गए न? तुम्हें लगता है कि लोगों को इसे पहचानना चाहिये? (हाँ।) अतः, क्या इस कहानी का जीवविज्ञान से कुछ लेना देना है? क्या इसका ज्ञान के किसी क्षेत्र या विज्ञान से कोई सम्बन्ध है? (नहीं।) हम यहाँ पर जीवविज्ञान पर चर्चा नहीं कर रहे हैं और हम निश्चित रूप से जीवविज्ञान सम्बन्धी कोई अनुसंधान नहीं कर रहे हैं। वह मुख्य बिन्दु क्या है जिसके विषय में हम यहाँ बात कर रहे हैं? (कि परमेश्वर समस्त जीवन का स्रोत है।) मुख्य बात यही है। तुम लोग सृष्टि की सभी चीज़ों के बीच क्या देखते हो? क्या तुम लोगों ने पेड़ों को देखा है? क्या तुम लोगों ने पृथ्वी को देखा है? (हाँ।) तुम लोगों ने सूर्य की रोशनी को देखा है न? क्या तुम लोगों ने पक्षियों को पेड़ों पर बैठे देखा है? (देखा है।) क्या मानवजाति ऐसे वातावरण में रहते हुए प्रसन्न है? (प्रसन्न है।) यानी परमेश्वर सभी चीज़ों का उपयोग करता है—ऐसी चीज़ें जिन्हें उसने सृजा था ताकि ज़िन्दा रहने के लिए मानवजाति के निवास को बनाए रखे और मानवजाति के निवास को सुरक्षित रखे, और इसी तरह से वह मनुष्य और सभी चीज़ों के लिए आपूर्ति करता है।
मेरा इस तरह से चीज़ों पर चर्चा करना तुम लोगों को कैसा लगता है? अच्छा लगता है? (हाँ, अच्छा लगता है। यह वास्तविक है।) इसमें क्या अच्छा लगता है? (यह समझने में सरल है और इसके व्यावहारिक उदाहरण हैं।) यह चीज़ों पर चर्चा करने का एक मूलभूत तरीका है, सही है? क्या यह कहानी इसलिए ज़रूरी है ताकि लोग पहचानें कि परमेश्वर सभी प्राणियों के लिए जीवन का स्रोत है? (हाँ।) यदि यह ज़रूरी है, तो हम अगली कहानी पर चलते हैं। अगली कहानी में विषयवस्तु थोड़ी बहुत भिन्न हैं और साथ ही मुख्य बिन्दु भी थोड़ा भिन्न है; इस कहानी में ऐसी बातें हैं जिन्हें लोग परमेश्वर की सृष्टि के मध्य देख सकते हैं। मैं एक बार फिर से कहानी बताने की पद्धति का इस्तेमाल करूंगा, जिसे तुम सभी चुपचाप सुन सकते हो और उसके ऊपर विचार कर सकते हो कि वह क्या है जिसके विषय में मैं बात कर रहा हूँ। कहानी समाप्त करने के बाद, मैं तुम लोगों से कुछ प्रश्न पूछूँगा ताकि पता चले कि तुम लोगों ने कितना कुछ सीखा है? इस कहानी के मुख्य पात्र हैं एक बड़ा पर्वत, एक छोटी जलधारा, प्रचण्ड हवा और एक विशाल लहर।
                                    और पढ़ें:स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VII




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें