8 जुल॰ 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन— स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IV

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन — स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IV


    पअब जबकि हमने शैतान के बारे में बात करना समाप्त कर दिया है, तो आओ हम फिर से अपने परमेश्वर के बारे में बात करें। रमेश्वर की छः हजार वर्षीय प्रबंधकीय योजना के दौरान, बाइबल में परमेश्वर की प्रत्यक्ष वाणी को बहुत थोड़ा-सा ही दर्ज किया गया है, और जो कुछ दर्ज किया गया है वह बहुत ही सरल है। अतः आओ हम आदि से प्रारम्भ करें। परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की और तब से उसने हमेशा ही मानवजाति के जीवन की अगुवाई की है। चाहे मानवजाति को आशीष देना हो, उन्हें व्यवस्था एवं अपनी आज्ञाएँ देना हो, या जीवन के लिए विभिन्न नियम नियत करना हो, क्या तुम लोग जानते हो कि इन चीज़ों को करने में परमेश्वर का इच्छित लक्ष्य क्या है? पहला, क्या तुम लोग निश्चित तौर पर कह सकते हो कि वह सब कुछ जो परमेश्वर करता है वह मानवजाति की भलाई के लिए है? (हाँ, हम कह सकते हैं) तुम लोग सोच सकते हो कि यह वाक्य अपेक्षाकृत व्यापक एवं खोखला है, किन्तु विशेष रूप से कहें, तो जो कुछ परमेश्वर करता है वह एक सामान्य जीवन जीने के प्रति मनुष्य की अगुवाई एवं मार्गदर्शन के लिए है। चाहे यह ऐसा है जिससे मनुष्य उसके नियमों को माने या उसकी व्यवस्था का पालन करे, तो मनुष्य के लिए परमेश्वर का लक्ष्य है कि वह शैतान की आराधना न करे, और शैतान के द्वारा आहत न हो; यही मूलभूत बात है, और यही वह काम है जिसे बिलकुल शुरुआत में किया गया था। बिलकुल शुरुआत में, जब मनुष्य परमेश्वर की इच्छा को नहीं जानता था, तब उसने कुछ सरल व्यवस्थाओं एवं नियमों को लिया था और ऐसे प्रावधान किए थे जो प्रत्येक बोधगम्य पहलू को समेटता था। ये प्रावधान बहुत ही सरल हैं, फिर भी उनमें परमेश्वर की इच्छा शामिल है। परमेश्वर मानवजाति को संजोता, पोषण करता और बहुत प्रेम करता है। क्या स्थिति ऐसी ही नहीं है? (हाँ।) तो क्या हम कह सकते हैं कि उसका हृदय पवित्र है? क्या हम कह सकते हैं कि उसका हृदय साफ है? (हाँ।) क्या परमेश्वर के किसी प्रकार के कोई गुप्त इरादे हैं? (नहीं।) तो क्या उसका यह लक्ष्य सही एवं सकारात्मक है? (हाँ।) इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि परमेश्वर ने कौन कौन से प्रावधान किए हैं, उसके कार्य के दौरान उन सब का प्रभाव मनुष्य के लिए सकारात्मक है, और वे मार्ग की अगुवाई करते हैं। अतः क्या परमेश्वर के मन में कोई आत्म-सेवी विचार चल रहे हैं? जहाँ मनुष्य की बात आती है तो क्या परमेश्वर के किसी प्रकार के अतिरिक्त उद्देश्य हैं, या क्या वह किसी तरह से मनुष्य का उपयोग करना चाहता है? (नहीं।) बिलकुल भी नहीं। परमेश्वर जैसा कहता है वैसा करता है, और वह अपने हृदय में भी इसी तरह से सोचता है। इसमें कोई मिलावटी उद्देश्य नहीं है, कोई आत्म-सेवी विचार नहीं हैं। वह अपने लिए कुछ नहीं करता है, बल्कि निश्चित तौर पर बिना किसी व्यक्तिगत उद्देश्य के पूरी तरह से सब कुछ मनुष्य के लिए करता है। यद्यपि उसके पास मनुष्य के लिए योजनाएं एवं इरादे हैं, फिर भी वह खुद के लिए कुछ नहीं करता है। वह जो कुछ भी करता है उसे विशुद्ध रूप से मानवजाति के लिए, मानवजाति को बचाने के लिए, और मानवजाति को गुमराह होने से बचाने के लिए करता है। अतः क्या यह हृदय बहुमूल्य नहीं है? (हाँ।) क्या तुम इस बहुमूल्य हृदय का सूक्ष्म संकेत भी शैतान में देख सकते हो? क्या तुम इसे देख सकते हो? तुम शैतान में इसका एक भी संकेत नहीं देख सकते। हर एक चीज़ जिसे परमेश्वर करता है उसे सहज रूप से प्रगट किया जाता है। जिस तरह से परमेश्वर कार्य करता है, उसे देखकर क्या लगता है, वह किस प्रकार कार्य करता है? क्या परमेश्वर जादू मन्त्र के सोने के छल्ले[क] के समान इन व्यवस्थाओं एवं अपने वचनों को लेता है और प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर कसकर बांध देता है, और इन्हें प्रत्येक मनुष्य पर थोपता है? क्या वह इस तरह से कार्य करता है? (नहीं।) तो परमेश्वर किस तरह से अपना कार्य करता है? (वह हमारा मार्गदर्शन करता है।) यह एक पहलू है। कोई अन्य? परमेश्वर अनेक तरीकों से तुम पर कार्य करता है, ऐसे कैसे हो सकता है कि सिर्फ एक बात कहने के बाद तुम्हारे पास उन चीज़ों की कमी हो गई है? (वह समझाता है और प्रोत्साहन देता है।) यह दूसरी बात हुई। कोई अन्य? क्या वह धमकाता है? क्या वह तुमसे गोल-मोल बात करता है? (नहीं।) जब तुम सत्य को नहीं समझते, तो परमेश्वर तुम्हारा मार्गदर्शन कैसे करे? (वह ज्योति चमकाता है।) वह तुम पर एक ज्योति चमकाता है, तुम्हें स्पष्ट रूप से बताता है कि यह सत्य के अनुरूप नहीं है और क्या करना चाहिए। इन तरीकों से जिसके अंतर्गत परमेश्वर कार्य करता है, तुम्हें क्या लगता है कि तुम्हारा परमेश्वर के साथ रिश्ता किस प्रकार का है? क्या वे तुम्हें महसूस कराते हैं कि परमेश्वर तुम्हारी समझ से परे है? (नहीं।) तो वे तुम्हें कैसा महसूस कराते हैं? परमेश्वर विशेष रूप से तुम्हारे बहुत करीब है, तुम्हारे बीच में कोई दूरी नहीं है। जब परमेश्वर तुम्हारी अगुवाई करता है, जब वह तुम्हें प्रदान करता है, तुम्हारी सहायता करता है और तुम्हें सहारा देता है, तो तुम परमेश्वर के मिलनसार स्वभाव, एवं उसकी प्रतिष्ठा को महसूस करते हैं, और तुम महसूस करते हो कि वह कितना प्यारा है, और कितना स्नेही है। किन्तु जब परमेश्वर तुम्हारी भ्रष्टता के लिए तुम्हारी भर्त्सना करता है, या जब वह अपने विरुद्ध विद्रोह करने के लिए तुम्हारा न्याय करता है एवं तुम्हें अनुशासित करता है, तो परमेश्वर किन तरीकों का उपयोग करता है? क्या वह शब्दों से तुम्हारी भर्त्सना करता है? क्या वह वातावरण एवं लोगों, मामलों, एवं चीज़ों के माध्यम से तुम्हें अनुशासित करता है? (हाँ।) यह अनुशासन किस स्तर तक पंहुचता है? (उस स्तर तक जिसे मनुष्य सह सकता है।) क्या अनुशासन करने का उसका स्तर वहाँ तक पहुंचता है जहाँ शैतान मनुष्य को नुकसान पहुंचाता है? (नहीं।) परमेश्वर सौम्यता, प्रेम, कोमलता एवं सावधानी से कार्य करता है, ऐसा तरीका जो विशेष रूप से नपा-तुला और उचित है। उसका तरीका तुम में तीव्र भावनाओं को उत्पन्न नहीं करता है, यह कहते हुए कि, "परमेश्वर इसे करने के लिए मुझे अनुमति नहीं देगा" या "इसे करने के लिए परमेश्वर को मुझे अनुमति देनी चाहिए" परमेश्वर तुम्हें कभी भी उस किस्म की तीव्र मानसिकता या तीव्र भावनाएं नहीं देता है जो चीज़ों को असहनीय बना देती हैं। यह बात सही है न? यहाँ तक कि जब तुम न्याय एवं ताड़ना के विषय में परमेश्वर के वचनों को ग्रहण करते हो, तब तुम कैसा महसूस करते हो? जब तुम परमेश्वर के अधिकार एवं सामर्थ को महसूस करते हो, तब तुम कैसा महसूस करते हो? क्या तुम महसूस करते हो कि परमेश्वर दिव्य और अनुलंघनीय है? (हाँ।) क्या ऐसे समय में तुम परमेश्वर से दूरी महसूस करते हो? क्या तुम्हें परमेश्वर से भय महसूस होता है? (नहीं।) नहीं, बल्कि तुम परमेश्वर के लिए भययुक्त सम्मान महसूस करते हो। क्या लोग सिर्फ परमेश्वर के कार्य के कारण इन सब चीज़ों को महसूस करते हैं? (हाँ।) तो क्या यदि शैतान मनुष्य पर काम करता तो क्या तब भी उनमें ये भावनाएं होतीं? (नहीं।) परमेश्वर मनुष्य की निरन्तर आपूर्ति के लिए, एवं मनुष्य को सहारा देने के लिए अपने वचनों, अपनी सच्चाई एवं अपने जीवन का उपयोग करता है। जब मनुष्य कमज़ोर होता है, जब मनुष्य निराश होता है, तब परमेश्वर निश्चित तौर पर कठोरता से बात नहीं करता है, यह कहते हुए कि, "निराश मत हो। तुम निराश क्यों हो? तुम किसके लिए कमज़ोर हो? ऐसा क्या है जिसके विषय में तुम कमज़ोर हो? तुम कितने कमज़ोर हो और हमेशा इतने निराश रहते हो। जीने से क्या मतलब है? मर जाओ!" क्या परमेश्वर इस तरह से कार्य करता है? (नहीं।) क्या परमेश्वर के पास इस तरह से कार्य करने का अधिकार है? (हाँ।) पर क्या परमेश्वर इस तरह से कार्य करता है? (नहीं।) परमेश्वर के इस रीति से कार्य नहीं करने की वजह है उसका सार-तत्व, परमेश्वर की पवित्रता का सार-तत्व। मनुष्य के लिए उसके प्रेम को, और उसके द्वारा मनुष्य को संजोकर रखने और उसका पोषण करने को एक या दो वाक्य में अभिव्यक्त नहीं किया जा सकता है। यह कोई ऐसी चीज़ नहीं है जो मनुष्य के डींग हांकने के द्वारा घटित होती है बल्कि यह ऐसी चीज़ है जिसे परमेश्वर वास्तविक तौर पर अमल में लाता है; यह परमेश्वर के सार-तत्व का प्रकाशन है। क्या ये सभी तरीके जिसके अंतर्गत परमेश्वर कार्य करता है वे मनुष्य को परमेश्वर की पवित्रता को देखने की अनुमति दे सकते हैं? इन सभी तरीकों में जिसके अंतर्गत परमेश्वर कार्य करता है, जिसमें परमेश्वर के अच्छे इरादे शामिल हैं, जिसमें वे प्रभाव शामिल हैं जिन्हें परमेश्वर मनुष्य पर हासिल करना चाहता है, जिसमें विभिन्न तरीके शामिल हैं जिन्हें परमेश्वर मनुष्य पर कार्य करने के लिए अपनाता है, जिसमें उस प्रकार का कार्य शामिल है जिसे वह करता है, जिसे वह मनुष्य को समझाना चाहता है—क्या तुमने परमेश्वर के अच्छे इरादों में कोई दुष्टता या धूर्तता देखी है? (नहीं।) अतः जो कुछ परमेश्वर करता है, जो कुछ परमेश्वर कहता है, जो कुछ वह अपने हृदय में सोचता है, साथ ही साथ परमेश्वर का सारा सार-तत्व जिसे वह प्रगट करता है—क्या हम परमेश्वर को पवित्र कह सकते हैं? (हाँ।) क्या किसी मनुष्य ने संसार में, या अपने अंदर कभी ऐसी पवित्रता देखी है? परमेश्वर को छोड़कर, क्या तुमने इसे कभी किसी मनुष्य या शैतान में देखा है? (नहीं।) अब तक जिसके विषय में हमने बात की है, क्या हम परमेश्वर को अद्वितीय, स्वयं पवित्र परमेश्वर कह सकते है? (हाँ।) वह सब कुछ जो परमेश्वर मनुष्य को देता है, जिसमें परमेश्वर के वचन शामिल हैं, वे विभिन्न तरीके जिनके अंतर्गत परमेश्वर मनुष्य पर कार्य करता है, वह जिसे परमेश्वर मनुष्य को बताता है, वह जिसे परमेश्वर मनुष्य को स्मरण कराता है, वह जिसकी वह सलाह देता है एवं उत्साहित करता है, यह सब एक सार-तत्व से उत्पन्न होता है: यह सब परमेश्वर की पवित्रता से उत्पन्न होता है। यदि कोई ऐसा पवित्र परमेश्वर नहीं होता, तो कोई मनुष्य उस कार्य को करने के लिए उसका स्थान नहीं ले सकता जिसे वह करता है। यदि परमेश्वर इन लोगों को लेता और पूरी तरह से इन्हें शैतान को सौंप देता, तो क्या तुम सब ने कभी सोचा है कि तुम लोग किस प्रकार की परिस्थिति में होते? क्या तुम सब यहाँ सही सलामत और सुरक्षित बैठे होते? (नहीं।) तो तुम किस के समान होते? क्या तुम भी कहते: "मैं पृथ्वी पर इधर-उधर घूमते-फिरते और डोलते-डालते आया हूँ।" क्या तुम लोग ऐसे ही अकड़ते, ऐसे ही निर्लज्ज हो जाते और परमेश्वर के सामने बिना किसी शर्म के घमण्ड करते, और ऐसे ही ऐंठ कर बात करते? (हाँ।) तुम सब सौ प्रतिशत करते! तुम लोग बिलकुल करते! मनुष्य के प्रति शैतान की मनोवृत्ति उन्हें यह देखने की अनुमति देती है कि शैतान का स्वभाव परमेश्वर से पूर्णतः अलग है। उसका सार-तत्व परमेश्वर से पूरी तरह से अलग है। शैतान का कौन सा सार-तत्व परमेश्वर की पवित्रता के विपरीत है? (उसकी दुष्टता।) शैतान का दुष्ट स्वभाव परमेश्वर की पवित्रता के विपरीत है। अधिकांश लोग परमेश्वर की इस अभिव्यक्ति और परमेश्वर की इस पवित्रता के सार-तत्व को नहीं पहचान पाते क्योंकि वे शैतान के प्रभुत्व के अधीन, शैतान की भ्रष्टता के अंतर्गत, और शैतान के समकालीन घेरे के भीतर रहते हैं। वे नहीं जानते हैं पवित्रता क्या है, या यह नहीं जानते हैं कि पवित्रता को कैसे परिभाषित करें। परमेश्वर की पवित्रता का एहसास कर लेने के बावजूद, तुम किसी निश्चय के साथ परमेश्वर की पवित्रता के रूप में इसे परिभाषित नहीं कर सकते। यह परमेश्वर की पवित्रता के विषय में मनुष्य की पहचान की असमानता है।
मनुष्य पर शैतान के कार्य के द्वारा किस प्रकार की प्रतिनिधि विशिष्टता दिखाई जाती है? तुम लोगों को अपने अनुभवों से इसके विषय में जानना चाहिए—शैतान की अत्यंत प्रतिनिधि विशिष्टता, वह कार्य जिसे वह सबसे अधिक करता है, वह कार्य जिसे वह हर एक व्यक्ति के साथ करने की कोशिश करता है। यह एक ऐसी विशिष्टता है जिसे शायद तुम लोग नहीं देख सकते हो, ताकि तुम सब यह न सोचो कि शैतान कितना भयावह एवं घृणित है। क्या कोई जानता है कि यह लक्षण क्या है? मुझे बताओ। ( वह हर काम मनुष्य को नुकसान पहुंचाने के लिए करता है।) वह मनुष्य को नुकसान पहुंचाने के लिये कार्य करता है। वह मनुष्य को कैसे नुकसान पहुंचाता है? क्या तुम लोग मुझे और अधिक विशिष्टता से तथा और अधिक विस्तार से दिखा सकते हो? (वह मनुष्य को लुभाता, फुसलाता एवं प्रलोभन देता है।) यह सही है, यह विभिन्न पहलुओं को दिखाता है। और कुछ? (यह मनुष्य को ठगता है।) वह ठगता है, आक्रमण करता है एवं दोष लगाता है। हाँ, इनमें से सब कुछ। क्या और भी कुछ है? (वह झूठ बोलता है।) धोखा देना और झूठ बोलना शैतान में स्वाभाविक रीति से आते हैं। वह ऐसा इतनी बार करता है कि झूठ उसके मुंह से बिना सोचे निकलता है। और कुछ? (वह कलह के बीज बोता है।) यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है। मैं तुम लोगों को ऐसी बात बताऊंगा जो तुम लोगों को भयभीत कर देगी, परन्तु मैं तुम लोगों को डराने के लिए इसे नहीं करूंगा। परमेश्वर मनुष्य पर कार्य करता और मनुष्य परमेश्वर की मनोवृत्ति एवं उसके हृदय में पोषित होता है। इसके विपरीत, क्या शैतान मनुष्य को पोषित करता है? वह मनुष्य को पोषित नहीं करता है। वह मनुष्य से क्या चाहता है? वह मनुष्य को हानि पहुंचाना चाहता है, वह जो कुछ सोचता है वह मनुष्य को हानि पहुंचाने के विषय में होता है। क्या यह सही नहीं है? जब वह मनुष्य को हानि पहुंचाने का विचार करता है, तो क्या वह ऐसा मस्तिष्क के दबाव की स्थिति में करता है? (हाँ।) अतः जब मनुष्य पर शैतान के कार्य की बात आती है, तो यहाँ मेरे पास दो शब्द हैं जो शैतान की दुर्भावना एवं दुष्ट स्वभाव की व्याख्या अच्छी तरह से कर सकते हैं, जिससे सचमुच में तुम लोग शैतान की घृणा को जान सकते हो। मनुष्य के प्रति शैतान का नज़रिया ऐसा है कि वह हमेशा हर एक पर बलपूर्वक "कब्जा" करना और उसे हासिल करना चाहता है ताकि वह उस बिन्दु तक पहुंच सके जहाँ वह मनुष्य को पूरी तरह से नियन्त्रण में रखे और उसे नुकसान पहुँचाए ताकि वह इस उद्देश्य एवं वहशी महत्वाकांक्षाओं को हासिल कर सके। "बलपूर्वक कब्जा" करने का अर्थ क्या है? क्या यह तुम्हारी सहमति से होता है, या बिना सहमति के होता है? क्या यह तुम्हारी जानकारी से होता है, या तुम्हारी जानकारी के बगैर होता है? यह पूरी तरह से तुम्हारी जानकारी के बगैर होता है। ऐसी परिस्थितियों में जहाँ तुम अनजान रहते हो, संभवतः जब उसने कुछ भी नहीं कहा है या संभवतः जब उसने कुछ भी नहीं किया है, जब कोई प्रतिज्ञा नहीं है, और कोई सन्दर्भ नहीं है, वहाँ वह तुम्हारे चारों ओर है, और तुम्हें घेरे हुए है। वह तुम्हारा शोषण करने के लिए एक अवसर तलाशता है, तब वह बलपूर्वक तुम पर कब्जा करता है, तुम्हें हासिल करता है तुम पर नियंत्रण करने और नुकसान पहुँचाने के अपने उद्देश्य को हासिल करता है। मानवजाति के लिए परमेश्वर के विरुद्ध शैतान की लड़ाई में यह एक अति अनूठा इरादा एवं व्यवहार है। इसे सुनकर तुम्हें ऐसा लगता है? (अंदर से भयभीत और डरे हुए)। क्या तुम सब घृणा महसूस करते हो? (हाँ।) जब तुम लोग घृणित महसूस करते हो, तो क्या तुम लोग सोचते हो कि शैतान निर्लज्ज है? (हाँ।) जब तुम लोग सोचते हो कि शैतान निर्लज्ज है, तो क्या तुम लोग उन लोगों के प्रति घृणा महसूस करते हो जो तुम्हें नियन्त्रित करना चाहते हैं, ऐसे लोग जिनके पास हैसियत एवं रुचियों के लिए अनियन्त्रित महत्वाकांक्षाएं हैं? (हाँ) अतः शैतान मनुष्य बलपूर्वक पर कब्जा करने काबू में करने के लिए कौन से तरीकों का उपयोग करता है? क्या तुम लोग इस विषय में स्पष्ट हो? जब तुम लोग बलपूर्वक "कब्जे" एवं "काबू" जैसे दो शब्दों को सुनते हो, तो तुम लोगों को अजीब-सा एवं घृणा का एहसास होता है, है न? क्या तुम लोगों ने उसके बुरे स्वाद को चखा है? तुम्हारी सहमति या जानकारी के बिना वह स्वयं को तुम पर कब्जा करने देता है, तुम्हें काबू में करता है और भ्रष्ट करता है। तुम्हें क्या महसूस होता है? घृणा? (हाँ!) घृणा? (हाँ!) जब तुम शैतान के इस तरीके से नफ़रत और घृणा महसूस करते हो, तो तुम्हारे अंदर परमेश्वर के लिए किस प्रकार का एहसास होता है? (कृतज्ञता का।) तुम्हें बचाने के लिए परमेश्वर के प्रति कृतज्ञता का भाव। अतः अब, इस घड़ी, क्या तुम्हारे अंदर वह चाहत या वह इच्छा है कि परमेश्वर तुम्हारी समस्त जिम्मेदारी ले ले और तुम्हारे सर्वस्व पर शासन करे? (हाँ) किस सन्दर्भ में? क्या तुम इसलिए हाँ कहते हो क्योंकि तुम्हें शैतान के द्वारा खुद पर बलपूर्वक कब्जा किए जाने एवं काबू में किये जाने का डर है? (हाँ)। तुम्हारी मानसिकता इस तरह की नहीं हो सकती है, यह सही नहीं है। डरो मत, परमेश्वर यहाँ है। डरने वाली कोई बात नहीं है, ठीक है? जब तुम शैतान के बुरे सार को समझ जाते हो, तो तुम्हारे अंदर परमेश्वर के प्रेम, परमेश्वर के अच्छे इरादों, परमेश्वर की करुणा और इंसान के लिये उसकी सहिष्णुता और उसके धार्मिक स्वभाव की अधिक सटीक समझ या उन्हें हृदय में संजोने का भाव होना चाहिये। शैतान कितना घृणित है, फिर भी यदि यह अभी भी परमेश्वर के विषय में तुम्हारी प्रेम और परमेश्वर पर तुम्हारी निर्भरता एवं परमेश्वर में तुम्हारे भरोसे को प्रेरित नहीं करता है, तो तुम किस प्रकार के व्यक्ति हो? क्या तुम तैयार हो कि शैतान तुम्हें इस प्रकार से नुकसान पहुंचाए? शैतान की दुष्टता एवं भयंकरता को देखने के पश्चात्, हम पलटते हैं और तब परमेश्वर को देखते हैं। क्या परमेश्वर के विषय में तुम्हारी जानकारी में कुछ बदलाव आया है? (हाँ।) किस तरह का बदलाव? क्या हम कह सकते हैं परमेश्वर पवित्र है? क्या हम कह सकते हैं कि परमेश्वर दोष-रहित है? "परमेश्वर अद्वितीय पवित्रता है" —क्या परमेश्वर इस उपाधि के अंतर्गत डटा रह सकता है? (हाँ।) अतः इस संसार में और सब चीजों के मध्य, क्या केवल स्वयं परमेश्वर मनुष्य की इस समझ के अंतर्गत डटा रह सकता है? क्या अन्य लोग भी हैं? (नहीं।) अतः परमेश्वर मनुष्य को आखिर देता क्या है? जब तुम ध्यान नहीं दे रहे होते तो क्या वही तुम्हें थोड़ी देखरेख, देखभाल एवं विचार देता है? परमेश्वर ने मनुष्य को क्या दिया है? परमेश्वर ने मनुष्य को जीवन दिया है, और उसने मनुष्य को सब कुछ दिया है, और किसी चीज़ की मांग किए बगैर, और किसी गुप्त इरादे के बगैर वह बिना किसी शर्त के मनुष्य को आपूर्ति करता है। वह मनुष्य की अगुवाई एवं मार्गदर्शन करने के लिए सच्चाई का उपयोग करता है, अपने वचनों का उपयोग करता है, एवं अपने जीवन का उपयोग करता है, और मनुष्य को शैतान के नुकसान से दूर ले जाता है, शैतान के प्रलोभन से दूर ले जाता है, शैतान के बहकावे से दूर ले जाता है और वह मनुष्य को शैतान का दुष्ट स्वभाव एवं उसका भयंकर चेहरा दिखाता है। क्या मानवजाति के लिए परमेश्वर का प्रेम एवं चिंता सही है? क्या इसे तुम सभी लोग अनुभव कर सकते हैं? (हाँ।)
अपने अब तक के जीवन में पीछे मुड़कर उन सब कार्यों को देखो जिन्हें परमेश्वर ने तुम्हारे विश्वास के उन सभी वर्षों में किया है। तुम इसे गहराई से महसूस करो या न करो, क्या यह अत्यंत आवश्यक नहीं था? क्या यही वह नहीं है जिसे प्राप्त करना तुम्हारे लिए अत्यंत आवश्यक था? (हाँ।) क्या यह सच नहीं है? क्या यह जीवन नहीं है? (हाँ।) अतः इन चीज़ों को देने के पश्चात् कुछ वापस करने के लिए या बदले में कोई चीज़ देने के लिए क्या परमेश्वर ने तुम्हें कभी प्रबुद्ध किया? (नहीं।) तो परमेश्वर का उद्देश्य क्या है? परमेश्वर यह क्यों करता है? क्या परमेश्वर का उद्देश्य भी तुम पर पर कब्जा करने का है? (नहीं।) क्या परमेश्वर मनुष्य के हृदय में अपने सिंहासन को ऊंचा उठाना चाहता है? (हाँ।) अतः परमेश्वर के द्वारा अपने सिंहासन को ऊंचा उठाने और शैतान के बलपूर्वक कब्जा करने के बीच क्या अन्तर है? परमेश्वर मनुष्य के हृदय को पाना चाहता है, वह मनुष्य के हृदय को ग्रहण करना चाहता है—इसका क्या मतलब है? क्या इसका अर्थ यह है कि परमेश्वर मनुष्य को अपनी कठपुतली, एवं अपनी मशीन बनाना चाहता है? (नहीं।) तो परमेश्वर का उद्देश्य क्या है? क्या मनुष्य के हृदयों को ग्रहण करने की परमेश्वर की इच्छा और शैतान के बलपूर्वक कब्जे, और उसके काबू करने में कोई अन्तर है? (हाँ।) अन्तर क्या है? क्या तुम मुझे साफ साफ बता सकते हो है? (शैतान इसे बलपूर्वक करता है किन्तु परमेश्वर मनुष्य को स्वेच्छा से करने देता है) शैतान इसे बलपूर्वक करता है जबकि परमेश्वर तुम्हें स्वेच्छा से करने देता है। क्या यही अन्तर है? अतः यदि तुम स्वेच्छा से न करो, तो क्या? यदि तुम स्वेच्छा से न करो, तो क्या परमेश्वर कुछ करता है? (वह कुछ मार्गदर्शन एवं प्रबुद्धता देता है, किन्तु यदि अंत में मनुष्य इच्छुक नहीं है, तो वह उसे बाध्य नहीं करता है) परमेश्वर तुम्हारा हृदय किसलिए चाहता है? और इसके अतिरिक्त, परमेश्वर किसलिए तुम पर काबिज़ होना चाहता है? तुम सब "परमेश्वर मनुष्य के हृदय को ग्रहण करता है" किस तरह से समझते हो? हमें यहाँ पर परमेश्वर के प्रति ईमानदार होना होगा, नहीं तो लोग हमेशा, यह कहते हुए ग़लत समझेंगे कि: "परमेश्वर हमेशा मुझे ग्रहण करना चाहता है। वह मुझे किसलिए ग्रहण करना चाहता है? मैं नहीं चाहता हूँ कि कोई मुझे ग्रहण करे, मैं जैसा हूँ बस वैसा ही रहना चाहता हूँ। तुम लोग कहते हो कि शैतान लोगों पर कब्जा करता है, किन्तु परमेश्वर भी लोगों पर कब्जा करता है। क्या ये एक समान ही नहीं हैं? मैं किसी को भी मुझ पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देना चाहता हूँ। मैं जो हूँ, हूँ।" यहाँ अन्तर क्या है? इस पर ज़रा सोचो। (मेरा ख्याल है कि परमेश्वर मनुष्य को बचाने के लिए, और मनुष्य को पूर्ण बनाने के लिए मनुष्य के हृदय को प्राप्त करना और उस उसे ग्रहण करना चाहता है।) तुम जो कहते हो वह मनुष्य के के लिये परमेश्वर के प्रबंधन का लक्ष्य है—उसे पूर्ण बनाना। क्या तुम ग्रहण का अर्थ समझते हो? (इसका अर्थ है कि शैतान को मनुष्य पर कब्जा करने नहीं देना। यदि परमेश्वर ग्रहण करता है, तो शैतान को कब्जा नहीं करना चाहिये।) तुम्हारा मतलब है कि परमेश्वर पहला ग्रहणकर्ता; किसी खाली घर की तरह, जो कोई पहले प्रवेश करता है वह उस घर का मालिक बन जाता है। वह जो बाद में आता है वह उस घर का मालिक नहीं बन सकता है, बल्कि वह नौकर बन जाता है, या फिर वह बिलकुल भी प्रवेश नहीं कर सकता है। क्या यही तुम्हारा मतलब है? (हाँ, मेरा मतलब कुछ ऐसा ही है।) क्या कोई कुछ और भी सोचता है? ("परमेश्वर मनुष्य के हृदय को ग्रहण करता है" के विषय में मेरी समझ यह है कि परमेश्वर हम से अपने परिवार के समान व्यवहार करता है, हमारी देखभाल करता है और हम से प्रेम करता है। शैतान हमें बर्बाद करने के लिए, एवं नुकसान पहुंचाने के लिए मनुष्य के हृदय पर कब्जा करता है।) यह "परमेश्वर मनुष्य को ग्रहण करता है" के विषय में तुम्हारी समझ है। क्या कोई भिन्न समझ या नज़रिया है? (परमेश्वर अपने वचन का उपयोग करते हुए मनुष्य को ग्रहण करता है, इस आशा में कि मनुष्य परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में स्वीकार करे, जिससे ताकि मनुष्य परमेश्वर के वचन के अनुसार जीवन जी सके।) "परमेश्वर मनुष्य को ग्रहण करता है," का सही अर्थ यही है, है ना? क्या कोई भिन्न नज़रिया है? (मेरा दृष्टिकोण यह है कि परमेश्वर सत्य का मूर्त रूप है इसलिए परमेश्वर हमें सारी सच्चाइयाँ प्रदान करना चाहता है, और क्योंकि हम उस सच्चाई को अर्जित करते हैं और हमें उसकी देखरेख एवं सुरक्षा के अधीन लाया जाता है, इसलिए हम शैतान की धूर्त युक्तियों में फंसने और उससे होने वाली हानि से बच सकते हैं। व्यवहारिक तौर पर कहें, तो परमेश्वर मनुष्य के हृदय को पाना चाहता है ताकि मनुष्य इस पृथ्वी पर एक सामान्य जीवन जी सके और परमेश्वर की आशीषों को प्राप्त कर सके।) किन्तु तुमने अभी तक "परमेश्वर मनुष्य के हृदय को ग्रहण करता है" के वास्तविक अर्थ को नहीं छुआ है। (मनुष्य मूल रूप से परमेश्वर के द्वारा बनाया गया है, अतः मनुष्य को उसकी आराधना करनी चाहिये और उसके पास वापस लौट जाना चाहिए। मनुष्य परमेश्वर का है।) मैं तुम लोगों से पूछता हूँ, कि क्या "परमेश्वर मनुष्य को ग्रहण करता है" एक खोखला वाक्यांश है? क्या मनुष्य को परमेश्वर ग्रहण करता है का अर्थ है कि परमेश्वर तुम्हारे हृदय में रहता है और तुम्हारे प्रत्येक शब्द एवं प्रत्येक हलचल पर शासन करता है? यदि वह तुमसे कहता है कि बैठो, तो क्या तुम सब खड़े होने की हिम्मत नहीं करते हो? यदि वह तुमसे कहता है कि पूर्व दिशा में जाओ, तो क्या तुम पश्चिम दिशा में जाने की हिम्मत नहीं करते? क्या यह कोई अधिग्रहण है जिसका अर्थ कुछ ऐसा है? (नहीं।) तो यह क्या है? (मनुष्य के लिए इसका अर्थ है कि जो परमेश्वर के पास है एवं जो वह है मनुष्य उसे जिये।) परमेश्वर ने सालों से मनुष्य का प्रबंध किया है, अतः इस अंतिम चरण में अब तक मनुष्य पर किए गए परमेश्वर के कार्य में, उन सब वचनों का मनुष्य पर क्या असर होगा जिन्हें परमेश्वर ने कहा था? क्या यह ऐसा है कि जो परमेश्वर के पास एवं जो वह है मनुष्य उसे जीता है। "परमेश्वर मनुष्य का हृदय ग्रहण करता है" के शाब्दिक अर्थ को देखने पर, ऐसा प्रतीत होता है मानो परमेश्वर मनुष्य के हृदयों को लेता है और उन पर कब्जा करता है, उनमें रहता है और फिर बाहर नहीं आता है; वह उनके भीतर रहता है और मनुष्य के हृदय का स्वामी बन जाता है, ताकि अपनी इच्छा से मनुष्य के हृदय पर प्रभुता करे और उसका प्रबंध करे, ताकि मनुष्य वहाँ जाए जहाँ जाने के लिए परमेश्वर उससे कहता है। अर्थ के इस स्तर पर, ऐसा प्रतीत होता है मानो हर व्यक्ति परमेश्वर बन गया है, और उसने परमेश्वर के सार को धारण कर लिया है, एवं परमेश्वर के स्वभाव को धारण कर लिया है। अतः इस स्थिति में, क्या मनुष्य भी परमेश्वर के कार्यों एवं कृत्यों को अंजाम दे सकता है? क्या "अधिग्रहण" को इस रीति से समझाया जा सकता है? (नहीं।) तो वह क्या है? (ऐसे लोग जिन्हें परमेश्वर चाहता है वे कठपुतलियां नहीं हैं, उनके पास विचार हैं और उनके हृदय जीवित हैं। इसलिए, परमेश्वर द्वारा इंसान का अधिग्रहण इस आशा से है कि मनुष्य के पास विचार हो सकते हैं और वह परमेश्वर की खुशियों एवं दुखों का एहसास कर सकता है; मनुष्य एवं परमेश्वर परस्पर व्यवहार करते हैं।) मैं तुम सब से पूछता हूँ: सारे वचन एवं सत्य जिन्हें परमेश्वर मनुष्य को प्रदान करता है क्या वे परमेश्वर के सार और जो उसके पास है एवं जो वह है उसका एक प्रकटीकरण हैं? (हाँ।) यह निश्चित है। किन्तु सभी वचन जिन्हें परमेश्वर मनुष्य को प्रदान करता है क्या वे स्वयं परमेश्वर के अभ्यास के लिए हैं, एवं स्वयं परमेश्वर के धारण करने के लिए हैं? इसके विषय में सोचने के लिए एक मिनट लीजिए। जब परमेश्वर मनुष्य का न्याय करता है, तो वह किस कारण ऐसा करता है? ये वचन कहाँ से आए हैं जिन्हें बोलता है? मनुष्य का न्याय करते समय जब परमेश्वर बोलता है तो इन वचनों की विषय-वस्तु क्या होती है? वे किस पर आधारित होते हैं? क्या वे मनुष्य के भ्रष्ट स्वभाव पर आधारित होते हैं? (हाँ।) अतः क्या वह प्रभाव जिसे मनुष्य पर परमेश्वर के न्याय के द्वारा हासिल किया जाता है, वह परमेश्वर के सार पर आधारित होता है? (हाँ।) अतः क्या परमेश्वर द्वारा मनुष्य का अधिग्रहण एक खोखला वाक्यांश है? निश्चित तौर पर ऐसा नहीं है। अतः परमेश्वर ये वचन क्यों कहता है? इन वचनों को कहने का उसका क्या उद्देश्य है? क्या वह मनुष्य के जीवन के लिए इन वचनों का उपयोग करना चाहता है? (हाँ।) परमेश्वर ने जो कुछ कहा है, वह उस सारी सच्चाई का उपयोग मनुष्य के जीवन के लिए चाहता है। अतः जब मनुष्य इस समस्त सच्चाई और परमेश्वर के वचन को लेकर उन्हें अपने जीवन में रूपान्तरित करेगा, तब क्या मनुष्य परमेश्वर की आज्ञा मानेगा? तब क्या मनुष्य परमेश्वर का भय मान सकता है? तब क्या मनुष्य बुराई से दूर रह सकता है? जब मनुष्य इस बिन्दु तक पहुंच जाता है, तब क्या वह परमेश्वर की संप्रभुता एवं प्रबन्ध को मानेगा? तब क्या मनुष्य परमेश्वर के अधिकार के अधीन होने की स्थिति में होता है? जब अय्यूब या पतरस जैसे लोग अपने अंतिम चरण पर पहुंच जाते हैं, जब यह माना जाता है कि उनका जीवन परिपक्व हो चुका है, जब उनके पास परमेश्वर की वास्तविक समझ होती है—क्या शैतान उन्हें तब भी भटका सकता है? क्या शैतान उन पर अभी भी कब्जा कर सकता है? क्या शैतान अभी भी स्वयं को उनके साथ बलपूर्वक जोड़ सकता है? (नहीं।) तो यह किस प्रकार का व्यक्ति है? क्या यह कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे परमेश्वर के द्वारा पूरी तरह से प्राप्त कर लिया गया है। (हाँ।) अर्थ के इस स्तर पर, तुम सब इस प्रकार के व्यक्ति को किस प्रकार देखते हो जिसे परमेश्वर के द्वारा पूरी तरह से प्राप्त कर लिया गया है? परमेश्वर के लिए, इन परिस्थितियों के अंतर्गत वह पहले से ही इस व्यक्ति के हृदय को ग्रहण कर चुका है। किन्तु यह व्यक्ति कैसा महसूस करता है? क्या यह ऐसा है कि परमेश्वर का वचन, परमेश्वर का अधिकार, और परमेश्वर का मार्ग मनुष्य के भीतर जीवन बन जाता है, फिर यह जीवन मनुष्य के सम्पूर्ण अस्तित्व पर काबिज़ हो जाता है और जो जीवन वह जीता है उसका साथ ही उस सार का निर्माण करता है जो परमेश्वर को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त है? परमेश्वर के लिए, क्या इस घड़ी मनुष्य के हृदय पर उसका अधिकार है? (हाँ।) अब तुम लोग इस स्तर के अर्थ को कैसे समझते हो? क्या यह परमेश्वर का आत्मा है जिसने तुम्हारा अधिग्रहण करता है? (नहीं।) अतः वह वास्तव में क्या है जो तुम्हारा अधिग्रहण करता है? (परमेश्वर का वचन)। वह परमेश्वर का मार्ग और परमेश्वर का वचन है। वह सत्य है जो तुम्हारा जीवन बन गया है, वह परमेश्वर का वचन है जो तुम्हारा जीवन बन गया है। इस समय, इंसान के पास वह जीवन है जो परमेश्वर से आता है किन्तु हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह जीवन परमेश्वर का जीवन है। दूसरे शब्दों में, हम यह नहीं कह सकते हैं कि जिस जीवन को मनुष्य को परमेश्वर के वचन से पाना चाहिए वह परमेश्वर का जीवन है। अतः इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मनुष्य कितने लम्बे समय तक परमेश्वर का अनुसरण करता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मनुष्य परमेश्वर से कितने वचनों को प्राप्त करता है, मनुष्य कभी परमेश्वर नहीं बन सकता है। क्या यह सही नहीं है? (हाँ।) भले ही परमेश्वर किसी दिन यह कहे, "मैंने तेरे हृदय का अधिग्रहण कर लिया है, अब तू मेरे जीवन को धारण कर," क्या तब तुम्हें लगेगा कि तुम परमेश्वर हो? (नहीं।) तब तुम क्या बन जाओगे? क्या तुम्हारे अंदर परमेश्वर के प्रति सम्पूर्ण आज्ञाकारिता नहीं होगी? क्या तुम्हारा शरीर एवं तुम्हारा हृदय उस जीवन से भरपूर नहीं हो जाएगा जिसे परमेश्वर ने तुम्हें प्रदान किया है? यह बहुत ही सामान्य-सा प्रकटीकरण है जब परमेश्वर मनुष्य के हृदय को ग्रहण करता है। यह एक तथ्य है। अतः इसे इस पहलू से देखने पर, क्या मनुष्य परमेश्वर बन सकता है? (नहीं।) जब मनुष्य ने परमेश्वर के सारे वचनों को प्राप्त कर लिया है, जब मनुष्य परमेश्वर का भय मान सकता है और बुराई से दूर रह सकता है, तो क्या मनुष्य परमेश्वर की पहचान को धारण कर सकता है? (नहीं।) तो क्या मनुष्य परमेश्वर के सार को धारण कर सकता है? (नहीं।) इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि क्या हुआ है, मनुष्य आखिर मनुष्य ही रहता है। तुम एक रचना हो; जब तुमने परमेश्वर से परमेश्वर के वचन को ग्रहण कर लिया और परमेश्वर के मार्ग को ग्रहण कर लिया, तो तुमने केवल उस जीवन को धारण किया है जो परमेश्वर के वचन से आता है, और तुम कभी परमेश्वर नहीं बन सकते है।
अभी-अभी अपने विषय पर लौटते हुए, मैंने तुम लोगों से एक पूछा था कि क्या इब्राहिम पवित्र था? (नहीं) वह नहीं था, और इसे तुम लोगों ने अब समझ लिया है, है न? क्या अय्यूब पवित्र है? (नहीं।) इस पवित्रता के भीतर परमेश्वर का सार निहित है। मनुष्य में परमेश्वर का सार या परमेश्वर का स्वभाव नहीं है। यहाँ तक कि जब मनुष्य ने परमेश्वर के समस्त वचन का अनुभव कर लिया है और परमेश्वर के वचन के सार को धारण कर लिया है, तब भी मनुष्य को पवित्र नहीं कहा जा सकता है; मनुष्य मनुष्य है। तुम सब समझ गए, है न? तो तुम लोग अब इस वाक्यांश को कैसे समझते हो "परमेश्वर मनुष्य के हृदय को ग्रहण करता है।" (यह परमेश्वर का वचन है, परमेश्वर का मार्ग है और उसकी सच्चाई है जो मनुष्य का जीवन बन जाता है।) तुम लोगों ने इसे याद कर लिया है, मैं आशा करता हूँ कि तुम लोगों में और अधिक गहरी समझ आ गई है। कुछ लोग पूछ सकते हैं, "तो ऐसा क्यों कहते हैं कि परमेश्वर के सन्देशवाहक एवं स्वर्गदूत पवित्र नहीं हैं?" तुम सब इस प्रश्न के बारे में क्या सोचते हैं? कदाचित तुम लोगों ने इससे पहले इस पर विचार नहीं किया है। मैं एक साधारण-सा उदाहरण देता हूँ: जब तुम किसी रोबोट को चालू करते हो, तो वह नृत्य एवं बातचीत दोनों कर सकता है, और जो कुछ वह कहता है तुम उसे समझ सकते हो, परन्तु क्या तुम उसे प्यारा कह सकते हो? क्या तुम उसे सजीव कह सकते हो? तुम ऐसा कह सकते हो, परन्तु रोबोट नहीं समझेगा क्योंकि उसमें जीवन नहीं है। जब तुम उसकी विद्युत आपूर्ति को बन्द कर देतेहो, तो क्या वह तब भी इधर-उधर हिल-डुल सकता है? जब यह रोबोट सक्रिय होता है, तो तुम देख सकते हो कि यह सजीव एवं प्यारा है। तुम इसका मूल्यांकन कर सकते हो, चाहे यह एक सारभूत मूल्यांकन हो या सतही मूल्यांकन, किन्तु स्थिति चाहे कुछ भी हो तुम्हारी आँखें इसे हरकत करते हुए देख सकती है। परन्तु जब तुम उसकी विद्युत आपूर्ति बन्द कर देते हो, तो क्या उसमें किसी प्रकार की विशेषता दिखाई देती है? क्या उसमें तुम्हें कोई सार दिखाई देता है? जो कुछ मैं कह रहा हूँ क्या तुम उसके अर्थ को समझ रहे हो? (हाँ।) कहने का तात्पर्य है, यद्यपि यह रोबोट हिल-डुल सकता है और यह रुक सकता है, फिर भी तुमयह कभी नहीं कह सकते कि इसमें "किसी प्रकार का सार है।" क्या यह सच नहीं है? हम इस पर और अधिक बात नहीं करेंगे। इसके अर्थ की एक सामान्य समझ के लिये तुम लोगों के लिए इतना पर्याप्त है। हम अपनी संगति यहीं पर समाप्त करते हैं। अलविदा!
17 दिसम्बर, 2013
स्रोत: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें