सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन— स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IV
मनुष्य के लिए यहोवा परमेश्वर की आज्ञा
उत्पत्ति 2:15-17 तब यहोवा ने आदम को लेकर अदन की वाटिका में रख दिया, कि वह उसमें काम करे और उसकी रक्षा करे। और यहोवा ने आदम को यह आज्ञा दी, "तू वाटिका के सब वृक्षों का फल बिना खटके खा सकता है; पर भले या बुरे के ज्ञान का जो वृक्ष है, उसका फल तू कभी न खाना: क्योंकि जिस दिन तू उसका फल खाएगा उसी दिन मर जाएगा।"
सर्प के द्वारा स्त्री को बहकाया जाना
उत्पत्ति 3:1-5 यहोवा ने जितने बनैले पशु बनाए थे, उन सब में सर्प धूर्त था; उसने स्त्री से कहा, "क्या सच है कि परमेश्वर ने कहा, 'तुम इस वाटिका के किसी वृक्ष का फल न
खाना'?" स्त्री ने सर्प से कहा, "इस वाटिका के वृक्षों के फल हम खा सकते हैं; पर जो वृक्ष वाटिका के बीच में है, उसके फल के विषय में परमेश्वर ने कहा है कि न तो तुम उसको खाना और न उसको छूना, नहीं तो मर जाओगे।" तब सर्प ने स्त्री से कहा, "तुम निश्चय न मरोगे! वरन् परमेश्वर जानता है कि जिस दिन तुम उसका फल खाओगे उसी दिन तुम्हारी आखें खुल जाएंगी, और तुम भले बुरे का ज्ञान पाकर परमेश्वर के तुल्य हो जाओगे।"
खाना'?" स्त्री ने सर्प से कहा, "इस वाटिका के वृक्षों के फल हम खा सकते हैं; पर जो वृक्ष वाटिका के बीच में है, उसके फल के विषय में परमेश्वर ने कहा है कि न तो तुम उसको खाना और न उसको छूना, नहीं तो मर जाओगे।" तब सर्प ने स्त्री से कहा, "तुम निश्चय न मरोगे! वरन् परमेश्वर जानता है कि जिस दिन तुम उसका फल खाओगे उसी दिन तुम्हारी आखें खुल जाएंगी, और तुम भले बुरे का ज्ञान पाकर परमेश्वर के तुल्य हो जाओगे।"
ये दोनों अंश बाइबल की किस किताब के लघु अंश हैं? (उत्पत्ति।) क्या तुम सभी इन दोनों अंशों से परिचित हो? ऐसा आरम्भ में हुआ था जब पहली बार मानवजाति को सृजा गया था; यह एक वास्तविक घटना है। सबसे पहले हम यह देखें कि यहोवा परमेश्वर ने आदम और हव्वा को किस प्रकार की आज्ञा दी थी, क्योंकि इस आज्ञा की विषयवस्तु आज हमारे शीर्षक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। "और यहोवा परमेश्वर ने आदम को यह आज्ञा दी..." निम्नलिखित अंश को पढ़ते रहो। ("तू वाटिका के सब वृक्षों का फल बिना खटके खा सकता है; पर भले या बुरे के ज्ञान का जो वृक्ष है, उसका फल तू कभी न खाना: क्योंकि जिस दिन तू उसका फल खाएगा उसी दिन मर जाएगा।") इस अंश में मनुष्य को दी गई परमेश्वर की आज्ञा में क्या शामिल है? पहला, परमेश्वर मनुष्य को बताता है कि वह क्या खा सकता है, वहाँ सभी किस्म के पेड़ों के फल मौजूद थे। इसमें कोई खतरा या ज़हर नहीं है, सब कुछ खाया जा सकता है और बिना किसी सन्देह के अपनी इच्छा के अनुसार खाया जा सकता है। यह एक भाग है। दूसरा भाग एक चेतावनी है। यह चेतावनी मनुष्य को बताता है कि वह किस वृक्ष के फल को नहीं खा सकता है? उसे भले और बुरे के ज्ञान के वृक्ष से फल नहीं खाना चाहिए। यदि वह ऐसा करता है तब क्या होगा? परमेश्वर ने मनुष्य से कहाः यदि तुम इसे खाओगे तो निश्चय ही मर जाओगे। क्या ये वाक्य स्पष्ट हैं? (हाँ)। यदि परमेश्वर ने तुम सब से यह कहा होता किन्तु तुम लोग इसे नहीं समझ पाते, ऐसा क्यों कहा, तो क्या तुम सब इसके साथ एक नियम या एक आज्ञा के रूप में व्यवहार करते जिसका पालन किया जाना चाहिए? इसका पालन किया जाना चाहिए, है न? परन्तु मनुष्य इसका पालन करने के योग्य है या नहीं, परमेश्वर के वचन पूरी तरह से स्पष्ट हैं। परमेश्वर ने मनुष्य से बिलकुल साफ-साफ कहा कि वह क्या खा सकता है और क्या नहीं खा सकता है, और क्या होगा यदि वह उसे खाता है जिसे उसे नहीं खाना चाहिए। क्या तुम सब ने इन संक्षिप्त शब्दों में परमेश्वर के स्वभाव को देखा है जिसे परमेश्वर ने कहा था? क्या परमेश्वर के ये वचन सत्य हैं? क्या इसमें कोई छलावा है? क्या इसमें कोई झूठ है? (नहीं।) क्या इसमें कोई धमकी है? (नहीं।) परमेश्वर ने ईमानदारी से, सच्चाई से और सत्यनिष्ठा से मनुष्य को बताया था कि वह क्या खा सकता है और क्या नहीं खा सकता है, जो स्पष्ट और सरल है। क्या इन वचनों में कोई छिपा हुआ अर्थ है? क्या ये वचन सरल हैं? क्या किसी अटकलबाज़ी की ज़रूरत है? (नहीं।) किसी अनुमान की आवश्यकता नहीं है, है न? एक झलक में ही उनका अर्थ स्पष्ट है, जैसे ही तुम सब इसे देखते हो तुम सब इसे समझ जाते हो। यह बिल्कुल स्पष्ट है। यानी परमेश्वर जो कुछ वह कहना चाहता है, जो कुछ वह अभिव्यक्त करना चाहता है, वह उसके हृदय से आता है। ऐसी चीज़ें जिन्हें परमेश्वर व्यक्त करता है वे स्पष्ट, सरल एवं साफ हैं। उनमें कोई गुप्त इरादे या कोई छिपा हुआ अर्थ नहीं होता। उसने सीधे मनुष्य से बात की और बताया कि वह क्या खा सकता है और क्या नहीं खा सकता है। कहने का तात्पर्य है, परमेश्वर के इन वचनों से मनुष्य देख सकता है कि परमेश्वर का हृदय पारदर्शी है, और उसका हृदय सच्चा है। उसके यह कहने में ज़रा भी झूठ नहीं है कि तुम जो खाने के लायक है उसे तुम लोग नहीं खा सकते या यह कहना कि "इसे करो और देखो कि क्या होता है" उन चीज़ों के साथ जिन्हें तुम लोग नहीं खा सकते। क्या उसके कहने का अभिप्राय यह है? (नहीं।) नहीं। परमेश्वर जो कुछ सोचता है वही कहता है। यदि मैं कहूँ कि परमेश्वर पवित्र है क्योंकि वह इस प्रकार से इन वचनों में अपने आपको दिखाता और प्रगट करता है, तो हो सकता है कि तुम सब थोड़ा-बहुत ऐसा महसूस करो कि मैंने बात का बतंगड़ बना दिया है या मैंने अपनी व्याख्या कुछ ज़्यादा ही खींच दी है। यदि ऐसा है, तो चिंता मत करो, हमने अभी तक समाप्त नहीं किया है।
आओ हम "सर्प के द्वारा स्त्री को प्रलोभन" देने के विषय में बातचीत करें। यह सांप कौन है? (शैतान।) शैतान ने परमेश्वर के छः हज़ार वर्षों की प्रबंधकीय योजना में एक विषमता तुलना की भूमिका निभाई है, और यह वह भूमिका है जिसका जिक्र हम परमेश्वर की पवित्रता की संगति करते समय करना नहीं भूल सकते। मैं ऐसा क्यों कहता हूँ? यदि तुम शैतान की बुराई एवं भ्रष्टता या शैतान के स्वभाव को नहीं जानते, तो तुम्हारे पास इसे पहचानने का कोई तरीका नहीं है, न ही तुम यह जान सकते हो कि पवित्रता वास्तव में क्या है। भ्रम की स्थिति में, लोग यह विश्वास करते हैं कि शैतान जो कुछ करता है वह सही है, क्योंकि वे इस प्रकार के भ्रष्ट स्वभाव के अंतर्गत जीते हैं। बिना किसी विषमता तुलना के, जहाँ तुलना करने के लिए कुछ भी नहीं है, तो तुम नहीं जान सकते कि पवित्रता क्या है, अतः यहाँ पर इस विषय का उल्लेख करना होगा। हमने शून्य से इस विषय को नहीं उठाया है, बल्कि हम उसके शब्दों एवं कार्यों से देखेंगे कि शैतान कैसे काम करता है, वह मानवजाति को कैसे भ्रष्ट करता है, उसका किस प्रकार का स्वभाव है और उसका चेहरा किसके समान है। अतः इस स्त्री ने सर्प से क्या कहा था? जो कुछ यहोवा परमेश्वर ने स्त्री से कहा था उसने उसे सांप के सामने दोहराया। जो कुछ उसने कहा था उसे देखते हुए, क्या उसने उन सबकी पुष्टि की जो परमेश्वर ने उससे कहा था? वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकती थी, कर सकती थी? एक ऐसे प्राणी के रूप में जिसे नया-नया सृजा गया था, उसके पास भले एवं बुरे को परखने की कोई योग्यता नहीं थी, न ही उसमें उसके आस पास की किसी भी चीज़ को जानने की योग्यता थी। अगर हम उन शब्दों को देखें जो उसने सर्प से कहे थे तो उसने परमेश्वर के वचनों के सही होने की पुष्टि नहीं की थी; ऐसी उसकी मनोवृत्ति थी। अतः जब सर्प ने देखा कि परमेश्वर के वचनों के प्रति स्त्री की कोई निश्चित मनोवृत्ति नहीं है, तो उसने कहा, "तुम निश्चय ही न मरोगे: वरन् परमेश्वर जानता है कि जिस दिन तुम उसका फल खाओगे उसी दिन तुम्हारी आखें खुल जाएंगी, और तुम भले बुरे का ज्ञान पाकर परमेश्वर के तुल्य हो जाओगे।" क्या इन शब्दों में कुछ ग़लत है? (हाँ।) क्या ग़लत है? इस वाक्य को पढ़ने के बाद, क्या तुम लोगों को सर्प के इरादों का कोई आभास मिला (हाँ।) सर्प के इरादे क्या हैं? (मनुष्य को पाप करने के लिए लुभाना।) वह उस स्त्री को लुभाना चाहता है ताकि वह परमेश्वर के वचनों को ध्यान से सुनने से उसे रोके, परन्तु क्या उसने इसे सीधे तौर पर कहा था? (नहीं।) उसने सीधे तौर पर नहीं कहा था, अतः हम कह सकते हैं कि वह बहुत ही चालाक है। वह अपने इच्छित उद्देश्य तक पहुंचने के लिए धूर्त एवं कपटपूर्ण तरीके से इसके अर्थ को व्यक्त करता है जिसे वह मनुष्य से छिपाकर अपने अंदर रखता है—यह सर्प की धूर्तता है। शैतान ने सदा इस प्रकार से ही बातचीत और कार्य किया है। वह किसी तरह की पुष्टि किए बिना कहता है "निश्चित नहीं।" परन्तु इसे सुनने के बाद, क्या इस अबोध स्त्री का हृदय द्रवित हुआ था? (हाँ।) सर्प प्रसन्न हो गया चूँकि उसके शब्दों ने इच्छित प्रभाव पैदा किया था—यह सर्प का धूर्त इरादा था। इसके अतिरिक्त, एक परिणाम का वादा करके जिसे मनुष्य एक अच्छा परिणाम मानता था, उसने उसे बहका दिया था, यह कहते हुए कि, "जिस दिन तुम उसका फल खाओगे उसी दिन तुम्हारी आखें खुल जाएंगी।" इसलिए वह विचार करती है, "मेरी आखों का खुलना तो एक अच्छी बात है!" फिर भी सर्प ऐसे शब्द बोलता है, जिन पर इंसान और ज़्यादा यकीन करता है, ऐसे शब्द जो मनुष्य के लिए अनजान हैं, ऐसे शब्द जो सुनने वाले को लुभाने की ताकत रखते हैं: "और तुम भले बुरे का ज्ञान पाकर परमेश्वर के तुल्य हो जाओगे।" क्या ये शब्द इंसान के लिए बहुत ही अधिक प्रलोभन देने वाले नहीं हैं? जैसे कोई कहे: "तुम्हारे चेहरे को बहुत ही अच्छी तरह आकार दिया गया है। बस नाक के पास थोड़ा-सा छोटा रह गया है, परन्तु यदि तुम इसे सुधार लो, तो तुम्हारी सुन्दरता विश्वस्तरीय होगी!" कोई ऐसा व्यक्ति जिसने कभी सौन्दर्य शल्यचिकित्सा नहीं करानी चाही हो, क्या इन शब्दों को सुनकर उसका हृदय द्रवित नहीं हो जाएगा? (हाँ।) अत: क्या ये शब्द प्रलोभन देने वाले हैं? क्या यह प्रलोभन तुम्हारी परीक्षा ले रहा है? क्या यह एक परीक्षण है? (हाँ।) क्या परमेश्वर ऐसी बातें कोई बात कहता है? क्या इसके विषय में परमेश्वर के वचनों में कोई संकेत था जिन्हें हमने भी देखा था? क्यों? क्या परमेश्वर वह कहता है जो उसके दिल में होता है? क्या मनुष्य परमेश्वर के वचनों के माध्यम से उसके हृदय को देख सकता है? (हाँ।) परन्तु जब सर्प ने स्त्री से वे शब्द कहे, तब क्या तुम उसके हृदय को देख ससे? (नहीं।) और मनुष्य की अज्ञानता के कारण, सर्प के शब्दों के द्वारा उन्हें आसानी से बहकाया गया था, उन्हें आसानी से फंसाया गया था, और आसानी से उधर ले जाया गया था। अतः क्या तुम शैतान के इरादों को देख सके? जो कुछ उसने कहा था क्या तुम उसके पीछे के उद्देश्य को देख सका? सके? क्या तुम उसकी साजिश एवं उसकी धूर्त युक्तियों को देख सके? (नहीं।) शैतान की बातचीत के तरीके से किस प्रकार का स्वभाव नज़र आता है? इन शब्दों से तुमने शैतान में किस प्रकार का सार देखा है? क्या वह कपटी है? कदाचित् ऊपर से वह तुम पर मुस्कुराता है या किसी भी प्रकार की भाव-भंगिमा को प्रकट नहीं करता है। परन्तु अपने हृदय में वह गणना कर रहा है कि किस प्रकार अपने उद्देश्य तक पहुंचा जाए, और यही वह उद्देश्य है जिसे देखने में तुम असमर्थ हो। तब तुम उन सभी प्रतिज्ञाओं के द्वारा बहकाया जाते हो जो वह तुमसे करता है, उन सभी फायदों के द्वारा बहकाया जाता है जिनके विषय में वह बात करता है। तुम्हें वे अच्छे दिखाई देते हैं, और तुम्हें महसूस होता है कि जो कुछ वह कहता है वह और भी अधिक उपयोगी है, और जो कुछ परमेश्वर कहता है उससे भी अधिक ठोस है। जब यह होता है, तब क्या मनुष्य एक अधीन कैदी नहीं बन जाता है? (हाँ।) अतः क्या इसका अर्थ यह है कि शैतान के द्वारा उपयोग किया जाना पैशाचिक नहीं है? तुम स्वयं को नीचे डूबाने देते हो। शैतान के बिना एक उंगली भी हिलाए, इन दो वाक्यों से तुम खुशी-खुशी उसका अनुसरण और अनुपालन करने लगते हो, उसने अपना उद्देश्य पूरा कर लिया गया। क्या यह इरादा भयंकर नहीं है? क्या यह शैतान का असली चेहरा नहीं है? शैतान के शब्दों से, मनुष्य उसके भयंकर इरादों को देख सकता है, उसके घिनौने चेहरे और उसके सार को देख सकता है। क्या यह सही नहीं है? (हाँ।) बिना समीक्षा किए, इन वाक्यों की तुलना करके, शायद तुम सोच सकता है कि हो यहोवा परमेश्वर के वचन सुस्त, साधारण एवं सामान्य हैं, यह कि वे परमेश्वर की ईमानदारी की स्तुति करने के विषय में बहुत अधिक ध्यान दिए जाने के लायक नहीं हैं। जब हम शैतान के शब्दों और उसके भयंकर चेहरे को लेते हैं और उन्हें एक विषम तुलना के रूप में उपयोग करते हैं, फिर भी, क्या आज के लोगों के लिए परमेश्वर के ये वचन बड़ा प्रभाव रखते हैं? (हाँ।) इस विषम तुलना के माध्यम से, मनुष्य परमेश्वर की पवित्र त्रुटिहीनता का आभास कर सकता है। क्या मैं सही कह रहा हूँ? (हाँ।) शैतान का हर एक शब्द, उसके प्रयोजन, उसके इरादे और जिस रीति से वह बोलता है—वे सब मिलावटी हैं। उसके बोलने के तरीके की मुख्य विशेषता क्या है? तुम्हें बिना दिखाए ही वह तुम्हें मोहित करने के लिए वाक्छल का उपयोग करता है, न ही वह तुम्हें यह परखने देता है कि उसका उद्देश्य क्या है; वह तुम्हें चारा लेने देता है, और तुमसे अपनी स्तुति करवाता है और अपनी विशेष योग्यताओं के गीत गवाता है। क्या यह शैतान की सतत चाल नहीं है? (हाँ।) आओ अब हम देखें कि शैतान की किन अन्य बातों एवं अभिव्यक्तियों से इंसान को उसका घिनौना चेहरा दिखाई देता है। आओ हम पवित्र शास्त्र के कुछ अंशों को पढ़ना जारी रखें।
शैतान और यहोवा परमेश्वर के मध्य वार्तालाप
अय्यूब 1:6-11 एक दिन परमेश्वर के पुत्र यहोवा के सामने उपस्थित हुए, और उनके बीच शैतान भी आया। यहोवा ने शैतान से पूछा, "तू कहाँ से आता है?" शैतान ने यहोवा को उत्तर दिया, "पृथ्वी पर इधर-उधर घूमते-फिरते और डोलते-डालते आया हूँ।" यहोवा ने शैतान से पूछा, "क्या तू ने मेरे दास अय्यूब पर ध्यान दिया है? क्योंकि उसके तुल्य खरा और सीधा और मेरा भय मानने वाला और बुराई से दूर रहने वाला मनुष्य और कोई नहीं है।" शैतान ने यहोवा को उत्तर दिया, "क्या अय्यूब परमेश्वर का भय बिना लाभ के मानता है? क्या तू ने उसकी, और उसके घर की और जो कुछ उसका है उसके चारों ओर बाड़ा नहीं बांधा? तू ने तो उसके काम पर आशीष दी है, और उसकी सम्पत्ति देश भर में फैल गई है। परन्तु अब अपना हाथ बढ़ाकर जो कुछ उसका है, उसे छू; तब वह तेरे मुंह पर तेरी निंदा करेगा।"
अय्यूब 2:1-5 फिर एक और दिन परमेश्वर के पुत्र यहोवा सामने उपस्थित हुए और उनके बीच शैतान भी उसके सामने उपस्थित हुआ। यहोवा ने शैतान से पूछा, "तू कहाँ से आता है?" शैतान ने यहोवा को उत्तर दिया, "इधर-उधर घूमते-फिरते और डोलते-डालते आया हूँ।" यहोवा ने शैतान से पूछा, "क्या तू ने मेरे दास अय्यूब पर ध्यान दिया है कि पृथ्वी पर उसके तुल्य खरा और सीधा और मेरा भय माननेवाला और बुराई से दूर रहने वाला मनुष्य और कोई नहीं है? यद्यपि तू ने मुझे बिना कारण उसका सत्यानाश करने को उभारा, तौभी वह अब तक अपनी खराई पर बना है।" शैतान ने यहोवा को उत्तर दिया, "खाल के बदले खाल, परन्तु प्राण के बदले मनुष्य अपना सब कुछ दे देता है। इसलिए केवल अपना हाथ बढ़ाकर उसकी हड्डियां और मांस छू, तब वह तेरे मुंह पर तेरी निंदा करेगा।"
ये दो अंश परमेश्वर एवं शैतान के मध्य एक वार्तालाप हैं, ये इस बात को दर्ज करते हैं कि परमेश्वर ने क्या कहा और शैतान ने क्या कहा। क्या परमेश्वर ने बहुत अधिक कहा (नहीं।) वह बहुत अधिक नहीं बोला, और बड़ी सरलता से बोला। क्या हम परमेश्वर के सरल वचनों में उसकी पवित्रता को देख सकते हैं? कुछ लोग कहेंगे "यह आसान नहीं है।" अतः क्या हम शैतान के प्रत्युत्तरों में उसका घिनौनापन देख सकते हैं? (हाँ)। अतः आओ हम पहले देखें कि यहोवा परमेश्वर ने शैतान से किस प्रकार के प्रश्न पूछे। (तू कहाँ से आता है?) क्या यह एक सीधा प्रश्न है? (हाँ।) क्या इसमें कोई छिपा हुआ अर्थ है? (नहीं।) यह केवल एक सीधा-सा प्रश्न है, जिसमें कोई अन्य उद्देश्य नहीं है। यदि मुझे तुम सब से पूछना होता: "तू कहाँ से आया है?" तब तुम लोग किस प्रकार उत्तर देते? क्या इस प्रश्न का उत्तर देना कठिन है? क्या तुम लोग कहोगे: "इधर-उधर घूमते-फिरते और डोलते-डालते आया हूँ"? (नहीं।) तुम सब इस प्रकार उत्तर नहीं दोगे, अतः तब तुम लोगों को कैसा लगता है जब तुम लोग शैतान को इस रीति से उत्तर देते हुए देखते हो? (हम महसूस करते हैं कि शैतान बेढंगा और धूर्त है।) तुम लोगों को ऐसा लगता है? क्या तुम बता सकते हो कि मैं क्या महसूस कर रहा हूँ? हर बार जब मैं इन शब्दों को देखता हूँ तो मुझे घृणा महसूस होती है। क्या तुम सब को भी घृणा महसूस होती है? (हाँ।) क्यों घृणा महसूस होती है? क्योंकि वह बिना कुछ कहे बात करता है! क्या उसने परमेश्वर के प्रश्न का उत्तर दिया? (नहीं।) क्यों? क्योंकि उसके शब्द कोई उत्तर नहीं थे, कोई परिणाम नहीं निकला। वे परमेश्वर के प्रश्नों के उत्तर नहीं थे। "पृथ्वी में इधर-उधर घूमते-फिरते, और डोलते-डालते आया हूँ।" क्या तुम इन शब्दों को समझते हो? शैतान पृथ्वी पर कहाँ से आया है? क्या तुम लोगों को कोई उत्तर मिला कि वह कहाँ से आया है? (नहीं।) यह शैतान की धूर्तता की "प्रतिभा" है, किसी को भी यह पता लगने न देना कि वह वास्तव में क्या कह रहा है। इन शब्दों को सुनने के बाद तुम अभी भी यह परख नहीं सकते कि उसने क्या कहा है, तथापि उसने उत्तर देना समाप्त कर लिया है। वह मानता है कि उसने उचित रूप से उत्तर दिया है। तो तुम कैसा महसूस करते हो? घृणा? (हाँ।) घृणा? अब तुमने इन शब्दों से घृणा महसूस करना शुरू कर दिया है। शैतान सीधे तौर पर बात नहीं करता है, और तुम्हें अपना सर खुजलाता छोड़ अपने शब्दों के स्रोत को समझने में असमर्थ कर देता है। वह सोच-समझकर, एवं धूर्तता से बोलता है, और वह स्वयं अपने सार, एवं अपने स्वयं के स्वभाव के अधीन है। ये शब्द सीधे शैतान के मुँह से बाहर आए। शैतान ने उन पर बहुत लम्बे समय तक विचार करके नहीं बोला है; वह उन्हें स्वभाविक रूप में अभिव्यक्त करता है। "वह कहाँ से आया है?" तुम बिलकुल उलझन में पड़ जाते हो, जान नहीं पाता कि वह कहाँ से आया है। क्या तुम लोगों के बीच में भी ऐसा कोई है जो इस प्रकार से बोलता है? (हाँ।) यह बोलने का कैसा तरीका है! (यह अस्पष्ट है और निश्चित उत्तर नहीं देता है।) बोलने के इस तरीके का वर्णन करने के लिए हमें किस प्रकार के शब्दों का उपयोग करना चाहिए? यह ध्यान भटकाने वाला और गुमराह करने वाला है, है कि नहीं? मान लो कोई नहीं चाहता कि दूसरे जानें कि वह कल कहाँ गया था। तुम उससे पूछते हो: "मैंने तुझे कल देखा था। तू कहाँ जा रहा था?" वे तुम्हें यह बताने के लिए सीधा उत्तर नहीं देते हैं कि वह कल कहाँ गया था। वह कहता है "कल कितना बढ़िया दिन था। बहुत थक गया!" क्या उसने तुम्हारे प्रश्न का उत्तर दिया? दिया, लेकिन यह वह उत्तर नहीं है जो तुम चाहते थे। यह मनुष्य की चालाकी की "प्रतिभा" है। तुम कभी खोज नहीं सकते कि वह क्या कहना चाहता है या तुम उसके शब्दों के पीछे के स्रोत एवं इरादे को कभी नहीं समझ सकते। तुम नहीं समझते कि वह क्या टाल रहा है, क्योंकि उसके हृदय में उसकी अपनी कहानी है—यह विश्वासघात है। क्या तुम लोग भी अक्सर इस तरह से बोलते हो? (हाँ।) तो तुम लोगों का उद्देश्य क्या होता है? क्या यह कई बार तुम लोगों के अपने हितों की रक्षा के लिए होता है, अपने पद, एवं अपनी छवि को बनाए रखने के लिए है, अपने निजी जीवन के रहस्यों को गुप्त रखने के लिए, और अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए होता है? उद्देश्य चाहे कुछ भी हो, यह तुम लोगों के हितों से अलग नही है, यह तुम लोगों के हितों से जुड़ा हुआ है। क्या यह मनुष्य का स्वभाव नहीं है? क्या हर एक व्यक्ति जिसका स्वभाव इस प्रकार का है वह शैतान का सगा-सम्बन्धी नहीं है? हम ऐसा कह सकते हैं, हैं न? साधारण रूप से कहें, तो यह प्रकटीकरण घृणित एवं वीभत्स है। अब तुम लोग भी घृणा़ महसूस करते हो, हैं न? (हाँ।)
प्रथम अंश को फिर से देखते हैं। शैतान फिर से यहोवा को प्रत्युत्तर देता है, यह कहते हुए: "क्या अय्यूब परमेश्वर का भय अकारण मानता है?" वह अय्यूब के विषय में यहोवा परमेश्वर के आकलन पर आक्रमण करना प्रारम्भ कर देता है, और यह आक्रमण शत्रुता के रंग में रंगा है। "क्या तूने उसके, और उसके घर के, और जो कुछ उसका है उन सबके चारों ओर बाड़ा नहीं बाँधा?" यह अय्यूब पर किए गए यहोवा परमेश्वर के कार्य के विषय में शैतान की समझ एवं उसका आकलन है। शैतान इस तरह आकलन करता है, यह कहते हुए: "तूने तो उसके काम पर आशीष दी है, और उसकी सम्पति देश भर में फैल गई है। परन्तु अब अपना हाथ बढ़ाकर जो कुछ उसका है, उसे छू तब वह तेरे मुँह पर तेरी निन्दा करेगा।" शैतान सदा अस्पष्टता से बात करता है, किन्तु यहाँ वह निश्चय के साथ बात करता है। लेकिन निश्चय के साथ कहे गए ये शब्द एक आक्रमण है, ईश-निंदा है और यहोवा परमेश्वर, और स्वयं परमेश्वर से एक मुकाबला है। जब तुम लोग इसे सुनते हो तो तुम्हें कैसा लगता है? क्या तुम लोगों को घृणा महसूस होती है? क्या तुम लोग उसके इरादों को समझ सकते हो? सर्वप्रथम, वह अय्यूब के विषय में यहोवा के आकलन को अस्वीकार करता है—ऐसा पुरुष जो परमेश्वर का भय मानता और बुराई से दूर रहता है। तब वह हर उस चीज़ को नकारता है जिसे अय्यूब यहोवा के भय में कहता एवं करता है। क्या यह आरोप लगाना है? वह सब जिसे यहोवा परमेश्वर करता एवं कहता है शैतान उस पर आरोप लगाता, नकारता एवं सन्देह करता है। वह विश्वास नहीं करता है, यह कहते हुए कि "यदि तू कहता है कि परिस्थितियां ऐसी हैं, तो ऐसा कैसे हो सकता है कि मैं ने इसे नहीं देखा है? तूने उसे बहुत सारी आशीषें दी हैं, तो वह कैसे तेरा भय नहीं मान सकता है?" वह सब जिसे परमेश्वर करता है क्या यह उन सब का परित्याग नहीं है? दोषारोपण, परित्याग, ईश-निन्दा—क्या उसके शब्द आक्रामक नहीं हैं? जो कुछ शैतान अपने हृदय में सोचता है क्या वे उसकी एक सच्ची अभिव्यक्ति नहीं है? ये वचन निश्चित तौर पर वैसे नहीं हैं जैसे हमने अभी पढ़े थे। "पृथ्वी पर इधर-उधर घूमते-फिरते और डोलते-डालते हुए आया हूँ।" वे पूरी तरह से उन से अलग हैं। इन शब्दों के माध्यम से, शैतान परमेश्वर के प्रति उस मनोवृत्ति और परमेश्वर के प्रति अय्यूब के भय के विषय में उस घृणा उजागर करता है जिसे वह अपने हृदय में रखता है। जब यह घटित होता है, तो उसकी दुर्भावना और बुरे स्वभाव का पूरी तरह से खुलासा हो जाता है। वह उनसे घृणा करता है जो परमेश्वर का भय मानते हैं, वह उनसे घृणा करता है जो बुराई से दूर रहते हैं, और उससे भी बढ़कर वह मनुष्यों को आशीषें प्रदान करने के लिए यहोवा परमेश्वर से घृणा करता है। वह अय्यूब को नष्ट करने के लिए इस अवसर का उपयोग करना चाहता है जिसे परमेश्वर ने अपने हाथों से बड़ा किया है, उसे बर्बाद करने के लिए, वह कहता है: "तू कहता है कि अय्यूब तेरा भय मानता है और बुराई से दूर रहता है। मैं इसे अलग तरह से देखता हूँ।" वह यहोवा परमेश्वर को क्रोधित करने एवं उसे प्रलोभन देने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करता है, और अलग-अलग तरीकों का उपयोग करता है ताकि यहोवा परमेश्वर अय्यूब को शैतान को सौंप दे ताकि उसे मनमौजी ढंग से कुशलतापूर्वक इस्तेमाल किया जाए, उसे नुकसान पहुंचाया जाए और उससे निपटा जाए। वह इस मनुष्य का विनाश करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाना चाहता है जो परमेश्वर की आँखों में धार्मिक एवं पूर्ण है। क्या उसके पास इस प्रकार का हृदय होना एक क्षणिक आवेग है? नहीं, ऐसा नहीं है। इसे बनने में लम्बा समय लगा है। परमेश्वर किसी व्यक्ति के लिए कार्य करता है और उसकी देखभाल करता है, उस पर नज़र रखता है, और शैतान उसके हर एक कदम का पीछा करता है। परमेश्वर जिस किसी पर भी अनुग्रह करता है, तो शैतान भी पीछे पीछे चलते हुए उस पर नज़र रखता है। यदि परमेश्वर को यह व्यक्ति चाहिए, तो शैतान परमेश्वर को रोकने के लिए अपने सामर्थ्य में सब कुछ करता है, वह विभिन्न बुरे तरीकों का इस्तेमाल करता है ताकि वह कार्य जिसे परमेश्वर ने किया है उसे भरमाए, परेशान और तबाह करे जिससे वह अपने छिपे हुए उद्देश्य को हासिल कर सके। उसका उद्देश्य क्या है? वह नहीं चाहता है कि परमेश्वर के पास कोई हो; उसे वे सभी लोग चाहिए जिन्हें परमेश्वर चाहता है, ताकि वह उन पर कब्जा करे, उन पर नियन्त्रण करे, उनको अपने अधिकार में ले जिससे वे उसकी आराधना करें, जिससे वे उसके साथ रहते हुए बुरे कार्य करें। क्या यह शैतान का भयानक इरादा नहीं है? सामान्यतः, तुम लोग अक्सर कहते हो कि शैतान कितना बुरा, कितना खराब है, परन्तु क्या तुम लोगों ने उसे देखा है? तुम लोग सिर्फ यह देख सकते हो कि मनुष्य कितना बुरा है और मनुष्य ने असल में नहीं देखा है कि शैतान वास्तव में कितना बुरा है। किन्तु क्या तुम लोगों ने इसे अय्यूब से सम्बन्धित विषय में देखा है? (हाँ।) इस विषय ने शैतान के भयंकर चेहरे और उसके सार को बिलकुल स्पष्ट कर दिया है। शैतान परमेश्वर के साथ युद्ध में है, उसके पीछे-पीछे चलता रहता है। उसका उद्देश्य परमेश्वर के समस्त कार्य को नष्ट करना है जिसे परमेश्वर करना चाहता है, उन लोगों पर कब्जा एवं नियन्त्रण करना है जिन्हें परमेश्वर चाहता है, उन लोगों को पूरी तरह से मिटा देना है जिन्हें परमेश्वर चाहता है। यदि उन्हें मिटाया नहीं जाता है, तो वे शैतान के द्वारा उपयोग होने के लिए उसके कब्जे में आ जाते हैं—यह उसका उद्देश्य है। और परमेश्वर क्या करता है? परमेश्वर इस अंश में केवल एक ही सरल वाक्य कहता है; जो कुछ परमेश्वर करता है उससे अधिक यहाँ पर किसी भी चीज़ का कोई लेखा नहीं है, परन्तु जो कुछ शैतान करता एवं कहता है उसके विषय में हम यहाँ पर अनेक अभिलेख देखते हैं। नीचे दिए गए पवित्र शास्त्र के अंश में, यहोवा परमेश्वर ने शैतान से पूछा, "तू कहाँ से आता है?" शैतान का उत्तर क्या था? (यह अभी भी ऐसा ही है "इधर-उधर घूमते-फिरते और डोलते-डालते आया हूँ।") यह अभी भी वही वाक्य है। यह शैतान का आदर्श-वाक्य, एवं शैतान की श्रेष्ठ कृति कैसे बन गया है। क्या शैतान घृणास्पद नहीं है? इस घिनौने वाक्य को एक बार कहना ही काफी है। शैतान हमेशा इस वाक्य पर क्यों लौट आता है। यह एक बात को सिद्ध करता है: शैतान का स्वभाव बदलने वाला नहीं है। उसका भयंकर चेहरा ऐसा नहीं है कि उसे लम्बे समय तक छिपाकर रखा जा सके। परमेश्वर उससे एक प्रश्न पूछता है और वह इस तरह से प्रत्युतर देता है, चिंता मत करो कि वह लोगों से कैसा व्यवहार करता है। वह परमेश्वर से नहीं डरता, वह परमेश्वर का भय नहीं मानता, और वह परमेश्वर की आज्ञा नहीं मानता। अतः वह निर्लज्जता से परमेश्वर के सम्मुख ढीठ होने की हिम्मत करता है, परमेश्वर के प्रश्न की लीपापोती करने के लिए इन्हीं वचनों का उपयोग करने की हिम्मत करता है, परमेश्वर के प्रश्न का उत्तर देने के लिए इसी उत्तर का उपयोग करने की हिम्मत करता है, परमेश्वर को उलझाने के लिए इस उत्तर का उपयोग करने की, कोशिश करने की हिम्मत करता है—यह शैतान का कुरूप चेहरा है। वह परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता पर विश्वास नहीं करता है, वह परमेश्वर के अधिकार पर विश्वास नहीं करता है, और वह निश्चित रूप से परमेश्वर के प्रभुत्व में आज्ञा मानने के लिए तैयार नहीं है। शैतान सदा परमेश्वर के विरोध में रहता है, वह सब कुछ जो परमेश्वर करता है उस पर आक्रमण करता है, वह सब कुछ जो परमेश्वर करता है उसको तबाह करने की कोशिश करता है—यह उसका बुरा उद्देश्य है।
परमेश्वर की छः हजार वर्षीय प्रबंधकीय योजना में, ये दो अंश जिन्हें शैतान कहता है और अय्यूब की पुस्तक में ऐसे कार्य जिन्हें शैतान करता है वे परमेश्वर के प्रति उसके प्रतिरोध के प्रतिनिधि हैं। यहाँ शैतान अपना असली रंग दिखा रहा है। क्या तुमने शैतान के कार्यों को असल जीवन में देखा है? जब तुम उन्हें देखते हो, तो तुम नहीं सोच सकते कि ये ऐसी बातें हैं जिन्हें शैतान के द्वारा बोला गया है, किन्तु इसके बजाए सोचते हो कि ये ऐसी बातें हैं जिन्हें मनुष्य के द्वारा बोला गया है, सही है? जब ऐसी बातों को मनुष्य के द्वारा बोला जाता है, तो किस चीज़ को दर्शाया जाता है? शैतान को दर्शाया जाता है। भले ही तुम इसे पहचान लो, तुम तब भी यह एहसास नहीं कर सकते कि इसे वास्तव में शैतान के द्वारा बोला जा रहा है। पर अभी और यहाँ तुमने सुस्पष्ट ढंग से देखा है कि शैतान ने स्वयं क्या कहा है। अब तुम्हारे पास शैतान के भयानक चेहरे और उसकी दुष्टता की स्पष्ट एवं बिलकुल साफ समझ है। अतः क्या ये दो अंश जिन्हें शैतान के द्वारा बोला गया था वे शैतान के स्वभाव को पहचानने के योग्य होने के लिए आज के ज़माने के लोगों के लिए मूल्यवान हैं। क्या ये अंश आज की मानवजाति के लिए संग्रह किए जाने के योग्य हैं जिससे वे शैतान के डरावने चेहरे को पहचानने और शैतान के मूल एवं असली चेहरे को पहचानने के योग्य हों? यद्यपि ऐसा कहना बिलकुल भी उचित प्रतीत नहीं होता, फिर भी उसे इस तरह से अभिव्यक्त करना फिर भी ठीक लग सकता है। मैं इसे केवल इसी रीति से कह सकता हूँ और यदि तुम लोग इसे समझ सको, तो यह काफी है। शैतान उन कार्यों पर बार-बार आक्रमण करता है जिन्हें यहोवा परमेश्वर करता है और यहोवा परमेश्वर के प्रति अय्यूब के भय के विषय में अनेक इल्ज़ाम लगाता है। वह विभिन्न तरीकों से यहोवा परमेश्वर को क्रोधित करने का प्रयास करता है और यहोवा परमेश्वर को रज़ामंद करता है कि वह शैतान को अय्यूब को प्रलोभन देने की अनुमति दे। इसलिए उसके शब्द बहुत ही भड़काने वाले हैं। अतः मुझे बताओ, जब एक बार शैतान ने इन शब्दों को बोल दिया है, तो क्या परमेश्वर साफ-साफ देख सकता है कि शैतान क्या करना चाहता है? (हाँ।) क्या परमेश्वर समझता है कि वह क्या करना चाहता है? (हाँ।) परमेश्वर के हृदय में, यह मनुष्य अय्यूब जिस पर परमेश्वर दृष्टि रखता है—परमेश्वर का यह सेवक, जिसे परमेश्वर धर्मी पुरुष, एवं एक पूर्ण पुरुष मानता है—क्या वह इस तरह के प्रलोभन का सामना कर सकता है? (हाँ) परमेश्वर ऐसे निश्चय के साथ "हाँ" कैसे कहता है? क्या परमेश्वर हमेशा मनुष्य के हृदय को जांचता रहता है? (हाँ।) अतः क्या शैतान मनुष्य के हृदय को जांचने के योग्य है? (नहीं।) शैतान जांच नहीं सकता है। यदि शैतान देख भी पाए कि मनुष्य के अंदर परमेश्वर का भय मानने वाला हृदय है, फिर भी उसका दुष्ट स्वभाव कभी विश्वास नहीं कर सकता है कि पवित्रता पवित्रता है, या घिनौनापन घिनौनापन है। दुष्ट शैतान कभी किसी ऐसी चीज़ को संजोकर नहीं रख सकता है जो पवित्र, धर्मी और उज्ज्वल हैं। शैतान अपने स्वभाव के माध्यम से, अपनी दुष्टता और इन तरीकों के माध्यम से जिन्हें वह उपयोग करता है, काम करने के लिए कोई कसर बाकी न रखने के सिवाए और कुछ नहीं कर सकता है। यहाँ तक कि परमेश्वर के द्वारा स्वयं को दण्डित या नष्ट किए जाने की कीमत पर भी, वह ढिठाई से परमेश्वर का विरोध करने से हिचकिचाता नहीं है—यह दुष्टता है, यह शैतान का स्वभाव है। अतः इस अंश में, शैतान कहता है: "खाल के बदले खाल, हाँ, प्राण के बदले मनुष्य सब कुछ दे देता है। इसलिए अपना हाथ बढ़ाकर उसकी हड्डियां और मांस छू, और वह तेरे मुहँ पर तेरी निन्दा करेगा।" शैतान सोचता है कि परमेश्वर के प्रति मनुष्य का भय इस कारण है क्योंकि मनुष्य ने परमेश्वर से बहुत सारा लाभ प्राप्त किया है। मनुष्य परमेश्वर से अनेक लाभ उठाता है, अतः वह कहता है कि परमेश्वर अच्छा है। परन्तु यह इसलिए नहीं है क्योंकि परमेश्वर अच्छा है, यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि मनुष्य इतने सारे लाभ प्राप्त करता है कि वह इस रीति से परमेश्वर का भय मान सकता है: एक बार यदि परमेश्वर उसे इन लाभों से वंचित कर देता है तो वह परमेश्वर को त्याग देता है। अपने दुष्ट स्वभाव के कारण, शैतान यह नहीं मानता है कि मनुष्य का हृदय सचमुच में परमेश्वर का भय मान सकता है। अपने दुष्ट स्वभाव के कारण वह नहीं जानता है कि पवित्रता क्या है, और वह भययुक्त आदर सम्मान को तो बिलकुल भी नहीं जानता है। वह नहीं जानता कि परमेश्वर की आज्ञा मानना क्या है, या परमेश्वर का भय मानना क्या है। क्योंकि वह खुद ही परमेश्वर का भय नहीं मानता है, वह सोचता है, मनुष्य भी परमेश्वर का भय नहीं मान सकता है, यह असंभव है। मुझे बताओ, क्या शैतान दुष्ट नहीं है? (हाँ।) शैतान दुष्ट है। हमारी कलीसिया को छोड़कर, चाहे वे विभिन्न धर्म एवं सम्प्रदाय हों, या धार्मिक एवं सामाजिक समूह, उनमें से कोई भी परमेश्वर के अस्तित्व में विश्वास नहीं करता, या यह विश्वास नहीं करते हैं कि परमेश्वर कार्य कर सकता है, अतः वे सोचते हैं "जिसमें तुम विश्वास करते हो वह भी ईश्वर नहीं है।" उदाहरण के लिए, एक व्यभिचारी इंसान को हर कोई व्यभिचारी नज़र आता है, जैसा वह खुद है। जो आदमी हर समय झूठ बोलता है तो उसे लगता है कि कोई भी ईमानदार नहीं है, उसे लगता है कि सब झूठ बोलते हैं। एक दुष्ट व्यक्ति हर एक को दुष्ट समझता है और देखते ही लड़ना चाहता है। ऐसे लोग जो तुलनात्मक रूप से ईमानदार हैं वे हर किसी को ईमानदार समझते हैं, अतः वे हमेशा झांसे में आ जाते हैं, वे हमेशा धोखा खाते हैं, और वे इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। तुम लोगों को और अधिक निश्चित करने के लिए मैं कुछ उदाहरण दे रहा हूँ: शैतान का बुरा स्वभाव अल्पकालिक विवशता नहीं है या कोई ऐसी चीज़ नहीं है जो इस वातावरण के द्वारा उत्पन्न हुई है, न ही यह अल्पकालिक प्रगटीकरण है जो किसी कारण या पृष्ठभूमि के द्वारा उत्पन्न हुआ है। कदापि नहीं! वह जैसा है वैसा ही रहेगा! वह कुछ भी अच्छा नहीं कर सकता है। यहाँ तक कि उस समय भी जब वह कुछ ऐसा कहे जो सुनने में मनोहर हो, वह बस तुम्हें लुभाता है। उसके शब्द जितने अधिक सुखद, जितने अधिक व्यवहार-कुशल और जितने अधिक विनम्र होते हैं, इन शब्दों के पीछे उसके भयानक इरादे उतने ही अधिक विद्वेषपूर्ण होते हैं। इन दो अंशों में तुमने शैतान का किस प्रकार का चेहरा, किस प्रकार का स्वभाव देखा है? (भयानक, विद्वेषपूर्ण एवं दुष्ट।) उसका प्रमुख लक्षण दुष्टता है, खास तौर पर दुष्ट एवं विद्वेषपूर्ण।
स्रोत: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें