सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन — स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IV
पअब जबकि हमने शैतान के बारे में बात करना समाप्त कर दिया है, तो आओ हम फिर से अपने परमेश्वर के बारे में बात करें। रमेश्वर की छः हजार वर्षीय प्रबंधकीय योजना के दौरान, बाइबल में परमेश्वर की प्रत्यक्ष वाणी को बहुत थोड़ा-सा ही दर्ज किया गया है, और जो कुछ दर्ज किया गया है वह बहुत ही सरल है। अतः आओ हम आदि से प्रारम्भ करें। परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की और तब से उसने हमेशा ही मानवजाति के जीवन की अगुवाई की है।


