सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IV
परमेश्वर की पवित्रता (I)
आज हमने परमेश्वर के अधिकार की अतिरिक्त संगति की है, और हम फिलहाल अभी परमेश्वर की धार्मिकता के बारे में बात नहीं करेंगे। आज हम बिल्कुल ही एक नए विषय के बारे में बात करेंगे—परमेश्वर की पवित्रता के बारे में। परमेश्वर की पवित्रता परमेश्वर के अद्वितीय सार का एक और पहलू है, अतः यहाँ इस विषय पर संगति करने की अत्यधिक आवश्यकता है। परमेश्वर के सार का यह पहलू जिस पर मैं संगति करूंगा, साथ ही वे दो पहलू, परमेश्वर के धर्मी स्वभाव एवं परमेश्वर के अधिकार, जिन पर हम ने पहले संगति की थी—क्या वे सब अद्वितीय हैं? (हाँ।) परमेश्वर की पवित्रता भी अद्वितीय है, अतः इस
अद्वितीयता का आधार, एवं इस अद्वितीयता का मूल आज की हमारी बातचीत का मुख्य विषय होगा। समझ गए? मेरे पीछे पीछे दोहराओ: परमेश्वर का अद्वितीय सार—परमेश्वर की पवित्रता। (परमेश्वर का अद्वितीय सार—परमेश्वर की पवित्रता।) इस वाक्यांश को दोहराने के बाद तुम सब अपने हृदय में कैसा महसूस करते हो? शायद तुम में से कुछ लोगों को ग़लतफहमियां हैं, और पूछ रहे हैं, "परमेश्वर की पवित्रता पर बातचीत क्यों करें?" चिंता मत करो, मैं इसके माध्यम से तुम सब से धीरे-धीरे बात करूंगा। इसे सुनने के बाद तुम सब जान जाओगे कि इस विषय पर संगति करना मेरे लिए इतना आवश्यक क्यों है।
अद्वितीयता का आधार, एवं इस अद्वितीयता का मूल आज की हमारी बातचीत का मुख्य विषय होगा। समझ गए? मेरे पीछे पीछे दोहराओ: परमेश्वर का अद्वितीय सार—परमेश्वर की पवित्रता। (परमेश्वर का अद्वितीय सार—परमेश्वर की पवित्रता।) इस वाक्यांश को दोहराने के बाद तुम सब अपने हृदय में कैसा महसूस करते हो? शायद तुम में से कुछ लोगों को ग़लतफहमियां हैं, और पूछ रहे हैं, "परमेश्वर की पवित्रता पर बातचीत क्यों करें?" चिंता मत करो, मैं इसके माध्यम से तुम सब से धीरे-धीरे बात करूंगा। इसे सुनने के बाद तुम सब जान जाओगे कि इस विषय पर संगति करना मेरे लिए इतना आवश्यक क्यों है।
सबसे पहले तो हम "पवित्र" शब्द को परिभाषित करें। अपनी समझ और उस समस्त ज्ञान का उपयोग करते हुए जो तुम सबने पाया है, उसके अनुसार तुम्हें क्या लगता है, "पवित्र" की परिभाषा क्या होनी चाहिए? ("पवित्र" का अर्थ है कोई दाग नहीं, कोई इंसानी भ्रष्टता या दोष नहीं। इससे जो चमक निकलती है—चाहे विचार हों, बोली हो या कार्य हो, इससे होने वाला हर एक कार्य—पूरी तरह से सकारात्मक होता है।) बहुत अच्छा। ("पवित्र" दिव्य है, विशुद्ध है, मनुष्यों के द्वारा अनुल्लंघनीय है। यह अद्वितीय है, यह परमेश्वर का विशिष्ट प्रतीक है।) ("पवित्र" बेदाग है और यह दिव्यता का एक पहलू है एवं अनुल्लंघनीय स्वभाव है।) यह तुम लोगों की परिभाषा है। हर एक व्यक्ति के हृदय में, इस "पवित्र" शब्द का एक दायरा है, एक परिभाषा एवं एक व्याख्या है। कम से कम, जब तुम सब "पवित्र" शब्द को देखते हो तो तुम सब का दिमाग खाली तो नहीं होता है। तुम सबके अंदर इस शब्द के लिए एक निश्चित परिभाषित दायरा है, और कुछ लोगों की इसकी परिभाषा परमेश्वर के स्वभाव के सार को परिभाषित करने के लिए इस शब्द के उपयोग के करीब आ जाती है। यह बहुत अच्छा है। अधिकांश लोग विश्वास करते हैं कि "पवित्र" शब्द एक सकारात्मक शब्द है, और इसकी पुष्टि की जा सकती है। परन्तु परमेश्वर की पवित्रता जिस पर आज मैं संगति करना चाहता हूँ उसे केवल परिभाषित ही नहीं किया जाएगा और उसे केवल समझाया ही नहीं जाएगा, बल्कि सत्यापन के लिए मैं कुछ तथ्यों का उपयोग करूंगा ताकि तुम लोग समझ सको कि मैं क्यों कहता हूँ कि परमेश्वर पवित्र है, और मैं परमेश्वर के सार को दर्शाने के लिए "पवित्र" शब्द का उपयोग क्यों करता हूँ। जब हमारी संगति पूरी होगी तो, तुम महसूस करोगे कि परमेश्वर के सार को व्यक्त करने के लिए "पवित्र" शब्द का उपयोग और परमेश्वर को संबोधित करने के लिए इस शब्द का उपयोग बिलकुल उचित एवं बिलकुल उपयुक्त दोनों है। कम से कम, जहाँ तक मानवजाति की वर्तमान भाषाओं की बात है, परमेश्वर को संबोधित करने के लिए इस शब्द का उपयोग करना बिलकुल उचित है—परमेश्वर को संबोधित करने के लिए यह मानवीय भाषा में एकमात्र शब्द है जो बहुत ही उपयुक्त है। परमेश्वर को संबोधित करने के लिए यह शब्द निरर्थक नहीं है, न ही यह अकारण की गई प्रशंसा या एक निरर्थक अभिवादन है। हमारी संगति का उद्देश्य प्रत्येक को परमेश्वर के सार के इस पहलू के सत्य से परिचित करवाना है। परमेश्वर लोगों की समझ से नहीं डरता है, केवल उनकी ग़लतफहमी से डरता है। परमेश्वर चाहता है कि प्रत्येक व्यक्ति उसके सार और जो उसके पास है एवं जो वह है उसे जाने। अतः हम हर बार परमेश्वर के सार के एक पहलू का जिक्र करते हैं, तो हम कई तथ्यों की दुहाई दे सकते हैं ताकि यह देख सकें कि परमेश्वर के सार का यह पहलू वास्तव में अस्तित्व में है।
अब जबकि हमारे पास "पवित्र" शब्द की एक परिभाषा है, तो आओ हम कुछ उदाहरणों को लें। लोग अपने विचारों में, अनेक "पवित्र" चीज़ों एवं लोगों की कल्पना करते हैं। उदाहरण के लिए, क्या मानवजाति के शब्दकोशों में कुंवारे लड़कों एवं लड़कियों को पवित्र रूप में परिभाषित किया जा सकता है? (हाँ।) क्या वे वास्तव में पवित्र हैं? (नहीं।) क्या यह तथाकथित "पवित्र" शब्द और वह "पवित्र" शब्द जिस पर हम आज संगति करना चाहते हैं वे एक एवं समान हैं? (नहीं।) लोगों के मध्य ऐसे लोगों को देखने पर जिनमें ऊँची नैतिकता है, जिनकी बोली परिष्कृत एवं सुसंस्कृत है, जो कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाते, जब वे बोलते हैं, तो दूसरों को सुकून पहुचाते हैं और सहमत कर लेते हैं—क्या वे पवित्र हैं? कन्फ्यूशी विद्वान या सज्जन पुरुष जिनमें ऊँची नैतिकता है, जो शब्द एवं कार्य दोनों में परिष्कृत हैं—क्या वे पवित्र हैं? ऐसे लोग जो अक्सर अच्छा कार्य करते हैं, जो दानशील हैं और दूसरों की बड़ी सहायता करते हैं, ऐसे लोग जो लोगों की ज़िन्दगी में बहुत सारा मनोरंजन लेकर आते हैं—क्या वे पवित्र हैं? (नहीं।) ऐसे लोग जो कोई स्वयंसेवी विचारों को आश्रय नहीं देते हैं, जो किसी के सामने मुश्किल मांग नहीं रखते, जो किसी को भी सह लेते हैं—क्या वे पवित्र हैं? ऐसे लोग जिनका किसी के साथ कभी कोई विवाद नहीं हुआ, न ही कभी किसी से लाभ उठाया है—क्या वे पवित्र हैं? ऐसे लोग जो दूसरों की भलाई के लिए काम करते हैं, जो दूसरों को लाभ पहुंचाते हैं और हर प्रकार से दूसरों के लिए उन्नति लेकर आते हैं—क्या वे पवित्र हैं? ऐसे लोग जो दूसरों को अपने जीवन की सारी जमा पूंजी दे देते हैं और साधारण जीवन जीते हैं, जो स्वयं के साथ तो सख्त होते हैं परन्तु दूसरों से उदारता से व्यवहार करते हैं—क्या वे पवित्र हैं? (नहीं।) तुम सब को याद है कि तुम लोगों की माताएं तुम सब की परवाह करती थीं और हर एक विश्वसनीय तरीके से तुम सबकी देखभाल करती थीं—क्या वे पवित्र हैं? ऐसी आदर्श विभूतियाँ जिन्हें तुम लोग प्रिय मानते हो, चाहे वे प्रसिद्ध लोग हों, सितारे हों या महान लोग हों—क्या वे पवित्र हैं? (नहीं।) आओ अब हम बाइबल में उन नबियों को देखें जो भविष्य बताने के योग्य थे जिससे बहुत से अन्य लोग अनजान थे—क्या ऐसा व्यक्ति पवित्र था? ऐसे लोग जो बाइबल में परमेश्वर के वचनों और उसके कार्य के तथ्यों को लिखने के योग्य थे—क्या वे पवित्र थे? क्या मूसा पवित्र था? क्या इब्राहिम पवित्र था? (नहीं।) और अय्यूब? क्या वह पवित्र था? (नहीं।) तुम सब ऐसा क्यों कह रहे हो? परमेश्वर के द्वारा अय्यूब को धर्मी व्यक्ति कहकर पुकारा गया था, फिर उसे भी पवित्र क्यों नहीं कहा जाता? तुम सब यहाँ कुछ शंका महसूस करते हो? ऐसे लोग जो परमेश्वर का भय मानते हैं और बुराई से दूर रहते हैं, क्या वे वास्तव में पवित्र नहीं हैं? हैं या नहीं? (नहीं।) तुम लोगों का उत्तर नकारात्मक है? वास्तव में तुम लोगों का नकारात्मक उत्तर किस पर आधारित है? (परमेश्वर अद्वितीय है।) यह मज़बूत आधार है; मैं देख रहा हूँ कि तुम लोगों में चीज़ों को जल्दी सीखने और जो सीखा है उसका उपयोग करने की बड़ी योग्यता है, और विशेष कुशलता है। तुम लोग थोड़ा शंकालु हो, बहुत अधिक निश्चित नहीं हो, और "नहीं" कहने की हिम्मत नहीं कर रहे, परन्तु न ही तुम लोग "हाँ" कहने की हिम्मत जुटा पा रहे हो, अतः तुम बड़ी मुश्किल से "नहीं" कह पा रहे हो। मैं एक प्रश्न और पूछता हूँ। परमेश्वर के संदेशवाहक—वे संदेशवाहक जिन्हें परमेश्वर पृथ्वी पर भेजता है—क्या वे पवित्र हैं? (नहीं।) इस पर गौर से सोचो। जब इस पर सोचकर जवाब दो। क्या स्वर्गदूत पवित्र हैं? (नहीं।) मानवजाति जिसे शैतान के द्वारा भ्रष्ट नहीं किया गया है—क्या वह पवित्र है? (नहीं।) तुम ने प्रत्येक प्रश्न के लिए "नहीं" कहा है। किस आधार पर? क्या मैंने अभी जो कहा है, वह तुम लोगों के "नहीं" कहने का कारण है? तुम लोग भ्रमित हो गए हो, है न? अतः स्वर्गदूतों को भी पवित्र क्यों नहीं कहा जाता? तुम सब लोग आशंकित हो, हो न? तब क्या तुम लोग बता सकते हो कि किस आधार पर लोग, चीज़ें या गैर-सृजित प्राणी जिनका हमने पहले जिक्र किया था, वे पवित्र नहीं हैं? मुझे यकीन है कि तुम लोग इसका पता लगाने में असमर्थ हो, है न? अतः क्या तुम लोगों का "नहीं" कहना तब थोड़ा गैरज़िम्मेदाराना है? क्या तुम रूखेपन से उत्तर नहीं दे रहे हो? कुछ लोग विचार कर रहे हैं: "तुम इस प्रकार पूछते हो, अतः ऐसा तो निश्चित तौर पर नहीं होगा।" तुरंत रूखेपन से उत्तर न दो। गौर से सोचो कि उत्तर हाँ है या न है। तुम लोग जान लोगे जब हम निम्नलिखित विषय पर बातचीत करेंगे कि यह "नहीं" क्यों है। मैं तुम सब को बहुत जल्द ही उत्तर दूंगा। आओ हम पहले पवित्र शास्त्र के कुछ अंश को पढ़ें।
स्रोत: सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें