23 अग॰ 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX


सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX


परमेश्वर ने दूसरी जातियों के जीवित रहने के लिए भी आवश्यक वातावरण तैयार किया। काले लोग भी हैं-काले लोगों को कहां स्थापित किया गया है? उन्हें मुख्य रूप से मध्य और दक्षिणी अफ्रीका में स्थापित किया गया है। उस प्रकार के वातावरण में जीने के लिए परमेश्वर ने उनके लिए क्या तैयार किया था? उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन, सभी प्रकार के पक्षी और पशु, साथ ही मरुस्थल, और सभी प्रकार के पौधे जो उनके साथ बढ़ते हैं। उनके पास जल के स्रोत, अपनी जीवनशैलियां, और भोजन हैं। परमेश्वर उनके विरूद्ध पक्षपाती नहींथा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उन्होंने हमेशा क्या किया, उनका ज़िन्दा रहना कभी भी एक मुद्दा नहीं रहा है। वे संसार के एक निश्चित स्थान और एक निश्चित क्षेत्र में बसे हुए हैं।
अब हम पीले लोगों के बारे में कुछ बातें करते हैं। पीले लोगों को मुख्य रूप से पूर्व में स्थापित किया गया है। पूरब और पश्चिम के वातावरण और भौगोलिक स्थितियों के बीच क्या भिन्नताएं हैं? पूरब में, अधिकांश भूमि उपजाऊ है, और यह भौतिक और खनिज भण्डारों से भरपूर है। अर्थात्, भूमि के ऊपर और भूमि के नीचे की सब प्रकार की सम्पदाएं बहुतायत से हैं। और इस समूह के लोगों के लिए, अर्थात् इस जाति के लिए, परमेश्वर ने अनुकूल मिट्टी, जलवायु, और विभिन्न भौगोलिक वातावरण को भी तैयार किया था जो उनके लिए उपयुक्त हैं। हालांकि भौगोलिक वातावरण और पश्चिम के वातावरण के बीच बहुत भिन्नताएं हैं, फिर भी लोगों के आवश्यक भोजन, उनकी जीविका, और जीवित रहने के लिए उनके स्रोत को परमेश्वर के द्वारा तैयार किया गया था। पश्चिम में गोरे लोगों के पास जो वातावरण है यह उसकी तुलना में बस एक अलग वातावरण है। लेकिन वह एक चीज़ क्या है, जिस पर मैं तुम लोगों का ध्यान खींचना चाहता हूँ, जिसे मुझे तुम्हें बताने की आवश्यकता है? पूर्वी जाति की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, अतः परमेश्वर ने बहुत सारे तत्वों को भूमि के उस हिस्से में जोड़ दिया है जो पश्चिम से भिन्न हैं। संसार के उस भाग में, उसने बहुत सारे अलग अलग भू-दृश्यों और सब प्रकार की भरपूर भौतिक सामग्रियों को जोड़ दिया। वहां प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं; साथ ही भूभाग भी विभिन्न एवं विविध प्रकार के हैं, और पूर्वी जाति की भारी संख्या का पालन पोषण करने के लिए पर्याप्त हैं। जो चीज़ पूर्व में पश्चिम से अलग है वह है-दक्षिण से उत्तर तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक-जलवायु पश्चिम से बेहतर है। चारों ऋतुओं का स्पष्ट रूप से वर्णन किया गया है, तापमान अनुकूल हैं, प्राकृतिक सम्पदाएं प्रचुर मात्रा में हैं, और प्राकृतिक दृश्य और विभिन्न प्रकार के भूभाग पश्चिम से बहुत बेहतर हैं। परमेश्वर ने ऐसा क्यों किया था? परमेश्वर ने गोरे लोगों और पीले लोगों के बीच में एक बहुत ही तर्कसंगत सन्तुलन बनाया था। इसका क्या अर्थ है? गोरे लोगों के मनोरंजन के लिये जो कुछ है, वह पीले लोगों के खान-पान और प्रयोग की वस्तुओं के हर पहलू से कहीं बेहतर है। फिर भी, परमेश्वर किसी भी जाति के विरुद्ध पक्षपाती नहीं है। परमेश्वर ने जीवित रहने के लिए पीले लोगों को कहीं अधिक ख़ूबसूरत और बेहतर वातावरण दिया। यह वह संतुलन है। तो अब तुम लोग अच्छी तरह समझ गए हो ना?
परमेश्वर ने पहले से ही निर्धारित कर दिया है कि किस प्रकार के लोग दुनिया के किस भाग में रहते हैं और मनुष्य इस दायरे के बाहर नहीं जा सकता। यह एक अद्भुत चीज़ है! भले ही विभिन्न युगों या विशेष समय के दौरान युद्ध या आक्रमण हुए हों, फिर भी ये युद्ध, और ये आक्रमण जीवित रहने के लिए उन विभिन्न वातावरण को बिल्कुल भी नष्ट नहीं कर सकते हैं जिन्हें परमेश्वर ने प्रत्येक जाति के लिए पूर्वनिर्धारित किया हुआ है। अर्थात्, परमेश्वर ने संसार के एक निश्चित भाग में एक निश्चित प्रकार के लोगों को बसाया है और वे उस दायरे के बाहर नहीं जा सकते। भले ही लोगों में अपने सीमा-क्षेत्रों को बदलने या फैलाने की किसी प्रकार की महत्वाकांक्षा हो, फिर भी परमेश्वर की अनुमति के बिना, इसे हासिल कर पाना बहुत मुश्किल होगा। इसमें सफलता प्राप्त करना बहुत ही कठिन होगा। उदाहरण के लिए, गोरे लोग अपने सीमा-क्षेत्र का विस्तार करना चाहते थे और उन्होंने अन्य देशों में उपनिवेश बनाए। जर्मनी ने कुछ देशों पर आक्रमण किया, और इंग्लैण्ड ने भारत पर कब्ज़ा कर लिया। परिणाम क्या था? अंत में वे विफल हो गए। हम इस असफलता से क्या देखते हैं? जो कुछ परमेश्वर ने पहले से निर्धारित कर दिया है उसे नष्ट करने की अनुमति नहीं दी गई है। अतः, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह गति कितनी तेज थी जिसे शायद तुम सबने इंग्लैण्ड के विस्तार में देखा होगा, क्योंकि अंत में परिणाम यह हुआ कि उन्हें अंतत: पीछे लौटना पड़ा और वह भूमि अब भी भारत की ही है। वे लोग जो उस भूमि में रहते हैं अभी भी भारतीय हैं, अंग्रेज़ नहीं। क्योंकि परमेश्वर ऐसा करने की अनुमति नहीं देता। उन में से कुछ लोग जो इतिहास या राजनीति की खोज करते हैं उन्होंने इस पर प्रबंध-लेख लिखे हैं। वे अनेक कारण देते हैं कि इंगलैंड क्यों असफल हुआ था, यह कहते हुए कि हो सकता है कि किसी जातीय समूह विशेष पर विजय प्राप्त नहीं की जा सकती हो, या इसका कोई अन्य मानवीय कारण हो सकता है...। ये वास्तविक कारण नहीं हैं। वास्तविक कारण है परमेश्वर—वह इसकी अनुमति नहीं देता! परमेश्वर के पास एक जातीय समूह है जो एक निश्चित भूमि में रहता है और वह उन्हें वहाँ बसाता है, और यदि परमेश्वर उन्हें स्थान बदलने की अनुमति न दे तो वे कभी भी स्थान नहीं बदल पाएँगे। यदि परमेश्वर उनके लिए एक दायरा निर्धारित करता है, तो वे उस दायरे के भीतर ही रहेंगे। मानवजाति इन दायरों को तोड़ कर मुक्त नहीं हो सकती है या तोड़ कर बाहर नहीं आ सकती है। यह निश्चित है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आक्रमणकारियों की ताकत कितनी ज़्यादा है या जिन पर आक्रमण किया जा रहा है वे कितने कमज़ोर हैं, क्योंकि अंत में उनकी सफलता परमेश्वर पर ही निर्भर है। उसने पहले से ही इसे पूर्वनिर्धारित कर दिया है और कोई भी इसे बदल नहीं सकता है।
परमेश्वर ने उपरोक्त तौर पर विभिन्न जातियों का बंटवारा किया है। परमेश्वर ने जातियों का बंटवारा करने के लिए कौन सा कार्य किया है? पहले तो, उसने विशाल भौगोलिक वातावरण, तैयार किया, और लोगों के लिए अलग-अलग स्थान नियुक्त किये, और फिर पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोग वहाँ रहते हैं। यह तय हो चुका है-उनके जीवित रहने के लिए दायरा तय हो चुका है। और उनकी ज़िन्दगियां, जो वे खाते हैं, जो वे पीते हैं, उनकी आजीविका-परमेश्वर ने यह सब बहुत पहले ही तय कर दिया था। और जब परमेश्वर सभी प्राणियों की सृष्टि कर रहा था, उसने अलग-अलग प्रकार के लोगों के लिए अलग-अलग तैयारियां कीः मिट्टी के अलग-अलग घटक, विभिन्न जलवायु, विभिन्न पौधे, और विभिन्न भौगोलिक वातावरण हैं। विभिन्न स्थानों में पक्षी और पशु भी भिन्न-भिन्न हैं, जल के विभिन्न स्रोतों में विशेष प्रकार की मछलियां और जल में उत्पन्न होने वाले उत्पाद हैं। कीड़े-मकोड़ों के किस्मों को भी परमेश्वर के द्वारा निर्धारित किया गया है। मिसाल के तौर पर, संयुक्त राष्ट्र अमेरिकी गौरैया चीन की मुख्य भूमि की गौरैया से अलग है। ऐसी चीज़ें जो अमेरिकी महाद्वीप में उगती हैं वे बहुत विशाल, बहुत ऊँची, और बहुत मज़बूत होती हैं। जंगल में पेड़ों की जड़ें बहुत छिछली होती हैं, किन्तु वे बहुत ऊंचाई तक बढ़ते हैं। यहां तक कि वे सौ मीटर से भी ऊंचे हो सकते हैं, लेकिन एशिया के जंगलों में पेड़ बहुधा उतने ऊंचे नहीं होते हैं। तुम लोगों ने मुसब्बर पौधों के बारे में तो सुना ही होगा। जापान में वे बहुत कम चौड़े, एवं बहुत पतले होते हैं, किन्तु मुसब्बर पौधे अमेरीका में वास्तव में बहुत बड़े होते हैं। यह अलग है। यह उसी प्रकार का पौधा है जिसका वही नाम है, परन्तु अमेरिकी महाद्वीप में यह विशेष रूप से बड़ा होता है। इन विभिन्न पहलुओं की भिन्नताओं को शायद लोगों के द्वारा देखा या महसूस नहीं किया जा सकता है, किन्तु जब परमेश्वर सभी प्राणियों की सृष्टि कर रहा था, तब उसने उनकी रूपरेखा को निरुपित किया और भिन्न-भिन्न जातियों के लिए विभिन्न भौगोलिक वातावरण, विभिन्न भूभागों, और विभिन्न जीवित प्राणियों को तैयार किया था। क्योंकि परमेश्वर ने विभिन्न प्रकार के लोगों का सृजन किया था, और वह जानता है कि उनमें से प्रत्येक की जरूरत क्या है और उनकी जीवनशैलियां क्या हैं।
इन चीज़ों में से कुछ के विषय में बात करने के बाद, अभी हमने जिस मुख्य विषय चर्चा की है, क्या उससे तुम लोगों का कोई घनिष्ठ परिचय हो पाया? क्या तुम लोगों के पास इसकी कुछ समझ है? इसका एक कारण है कि मैंने उस बड़े विषय के अंतर्गत इन चीज़ों के बारे में बोला है-अब तुम सबको इसका मूल निरीक्षण करना चाहिए, है ना। तुम लोग मुझे बता सकते हो, कि तुम सबने कितना समझा है। (सम्पूर्ण मानवजाति का पालन-पोषण उन नियमों के द्वारा किया गया है जिन्हें परमेश्वर के द्वारा सभी चीज़ों के लिए निर्धारित किया गया था। जब परमेश्वर इन नियमों को निर्धारित कर रहा था, तब उसने विभिन्न जातियों को विभिन्न वातावरण, विभिन्न जीवनशैलियां, विभिन्न आहार, विभिन्न जलवायु और तापमान प्रदान किये थे। ऐसा इसलिए था ताकि पूरी मानवजाति पृथ्वी पर बस सके और जीवित रहे। इससे मैं देख सकता हूँ कि परमेश्वर की उनकी उत्तरजीविता की योजना बहुत सटीक है और इससे उसकी बुद्धि और पूर्णता को और मनुष्यों के लिए उसके प्यार को भी देख सकता हूँ।) (परमेश्वर के द्वारा निर्धारित नियमों और दायरों को किसी भी व्यक्ति, घटना, और प्राणी के द्वारा बदला नहीं जा सकता है। यह सब उसके शासन के अधीन हैं।) सभी चीज़ों की बढ़ोत्तरी के लिए परमेश्वर के द्वारा निर्धारित नियमों के दृष्टिकोण से देखने पर, क्या सम्पूर्ण मानवजाति, चाहे वे किसी भी प्रकार के हों, परमेश्वर के प्रावधानों के अंतर्गत नहीं जी रही है-क्या वे सभी उसके पोषण के अंतर्गत नहीं जी रहे हैं? यदि ये नियम नष्ट हो गए होते या यदि परमेश्वर मानवजाति के लिए इस प्रकार के नियमों को निर्धारित नहीं करता, तो उनके भविष्य की संभावनाएं क्या होतीं? मनुष्य जीवित रहने के लिए अपने मूल वातावरण को खो देते उसके बाद, क्या उनके पास भोजन का कोई स्रोत होता? यह संभव है कि भोजन के स्रोत एक समस्या बन जाते। यदि लोगों ने अपने भोजन के स्रोत को खो दिया होता, अर्थात्, उन्हें खाने के लिए कुछ नहीं मिला होता, तो वे कितने समय तक जी पाते? सम्भवतः वे एक महीने भी नहीं जी पाते और उनका जीवित बचे रहना एक समस्या बन जाता। अतः हर एक चीज़ जिसे परमेश्वर लोगों के जीवित रहने के लिए, उनके लगातार अस्तित्व में बने रहने के लिए और बहुगुणित होने और उनके पोषण के लिए करता है वह अति महत्वपूर्ण है। हर एक चीज़ जिसे परमेश्वर सभी चीज़ों के मध्य करता है उसका लोगों के जीवित रहने से क़रीबी और अभिन्‍न संबंध है। यदि मानवजाति का जीवित रहना एक समस्या बन जाता, तो क्या परमेश्वर का प्रबंधन जारी रह पाता? क्या परमेश्वर का प्रबंधन तब भी अस्तित्व में बना रहता? परमेश्वर के प्रबंधन का सह-अस्तित्व उस सम्पूर्ण मानवजाति के जीवन के साथ है जिसका वह पालन पोषण करता है, और जो कुछ परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए तैयार करता है और जो कुछ वह मनुष्यों के लिए करता है, अत: भले ही वह तमाम चीज़ों के लिये कुछ भी करे, इंसानों के लिये कुछ भी करे, यह सब उसके लिए ज़रूरी है, और यह मानवजाति के जीवित रहने के लिए अति महत्वपूर्ण है। यदि ये नियम जिन्हें परमेश्वर ने सभी चीज़ों के लिए निर्धारित किया था यहां से चले जाते, यदि इन नियमों को तोड़ा या नष्ट-भ्रष्ट कर दिया जाता, तो कोई भी चीज़ अस्तित्व में नहीं रह पाती, जीवित रहने के लिए मानवजाति का वातावरण निरन्तर अस्तित्व में नहीं रहता, और न ही उनका दैनिक जीवन आधार, और न ही वे स्वयं निरन्तर अस्तित्व में रहते। इस कारण से, मानवजाति के उद्धार हेतु परमेश्वर का प्रबंधन भी आगे से अस्तित्व में नहीं रहता।
हर चीज़ जिसकी हमने चर्चा की, हर एक चीज़, और हर एक मद प्रत्येक व्यक्ति के जीवित रहने से घनिष्टता से जुड़ी हुई है। तुम लोग कह सकते हो, "आप जो बात कह रहे हैं वह बहुत ही बड़ी है, हम इसे नहीं देख पाते," और कदाचित् ऐसे लोग हैं जो कहेंगे "जो कुछ आप कह रहे हैं उसका मेरे से कोई लेना-देना नहीं है।" फिर भी, यह न भूलो कि तुम लोग सभी चीज़ों के मात्र एक भाग के रूप में जी रहे हो; तुम परमेश्वर के शासन के अंतर्गत सभी चीजों के एक सदस्य हो। सभी चीज़ों को परमेश्वर के शासन से अलग नहीं किया जा सकता है, और न ही एक अकेला व्यक्ति स्वयं को उसके शासन से अलग कर सकता है। उसके नियम को खोने और उसके प्रयोजनों को खोने का अर्थ होगा कि लोगों का जीवन, अर्थात् देह में लोगों का जीवन लुप्त हो जाएगा। यह मानवजाति के लिए जीवित रहने हेतु परमेश्वर द्वारा स्थापित विभिन्न वातावरण का महत्व है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि तुम किस जाति के हो या तुम भूमि के किस हिस्से पर रहते हो, चाहे पश्चिम में हो या पूर्व में-तुम जीवित रहने के लिए उस वातावरण से अपने आपको अलग नहीं कर सकते हो जिसे परमेश्वर ने मानवजाति के लिए स्थापित किया है, और तुम जीवित रहने के लिए उस वातावरण के पोषण और प्रयोजनों से अपने आपको अलग नहीं कर सकते हो जिसे उसने मनुष्यों के लिए स्थापित किया है। चाहे तुम्हारी आजीविका कुछ भी हो, तुम जीने के लिए किसी पर भी आश्रित हो, और देह में अपने जीवन को बनाए रखने के लिए तुम किस पर निर्भर हो, तुम स्वयं को परमेश्वर के शासन और प्रबंधन से अलग नहीं कर सकते। कुछ लोग कहते हैं: "मैं तो किसान नहीं हूं, मैं जीने के लिए फसल नहीं उगाता हूँ। मैं अपने भोजन के लिए आसमानों पर आश्रित नहीं हूँ, अतः मैं जीवित रहने के लिए परमेश्वर के द्वारा स्थापित उस वातावरण में नहीं जी रहा हूँ। उस प्रकार के वातावरण ने मुझे कुछ नहीं दिया है।" क्या यह सही है? तुम कहते हो कि तुम अपने जीने के लिए फसल नहीं उगाते हो, लेकिन क्या तुम अनाज नहीं खाते हो? क्या तुम मांस और अण्डे नहीं खाते हो? क्या तुम सब्‍ज़ियां और फल नहीं खाते हो? हर चीज़ जो तुम खाते हो, वे सभी चीज़ें जिनकी तुम्हें ज़रूरत है, वे जीवित रहने के लिए उस वातावरण से अविभाज्य हैं जिसे परमेश्वर के द्वारा मानवजाति के लिए स्थापित किया गया था। किसी भी चीज़ के स्रोत को जिसकी ज़रूरत मानवजाति को है उसे परमेश्वर के द्वारा सृजित की गई सभी चीज़ों से, और जीवित रहने के लिए इस प्रकार के विभिन्न वातावरण से अलग नहीं किया जा सकता है। वह जल जो तुम पीते हो, वे कपड़े जो तुम पहनते हो, और वे सभी चीज़ें जिन्हें तुम इस्तेमाल करते हो-इन में से ऐसी कौन-सी चीज़ है जो इन चीज़ों से प्राप्त नहीं होती? कुछ लोग कहते हैं: "कुछ चीज़ें ऐसी हैं जो इनसे प्राप्त नहीं होतीं। देखो, प्लास्टिक सभी चीज़ों से प्राप्त नहीं किया जाता है। यह एक रासायनिक चीज़, एवं मानव-निर्मित चीज़ है।" क्या यह सही है? प्लास्टिक मानव-निर्मित है, यह एक रासायनिक चीज़ है, किन्तु प्लास्टिक के मूल तत्व कहां से आए? मूल-तत्वों को परमेश्वर द्वारा सृजित की गई सामग्रियों से प्राप्त किया गया था। वे चीज़ें जिनका तुम आनन्द उठाते हो, जो तुम देखते हो, हर एक चीज़ जिसका तुम उपयोग करते हो उन सब को उन सभी चीज़ों से प्राप्त किया जाता है जिन्हें परमेश्वर द्वारा सृजन किया गया है। दूसरे शब्दों में, कोई फर्क नहीं पड़ता कि जाति क्या है, कोई फर्क नहीं पड़ता कि जीविका क्या है, या लोग किस प्रकार के वातावरण में रहते हैं, वे अपने आपको परमेश्वर के प्रयोजनों से अलग नहीं कर सकते हैं। अतः क्या ये चीज़ें जिस पर हमने आज चर्चा की है हमारे विषय "परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है" से सम्बन्धित हैं? क्या ये चीज़ें जिन पर हमने आज चर्चा की है इस बड़े विषय के अंतर्गत आती हैं? (हाँ।) कदाचित् जिसके विषय में मैंने आज बात की है वह थोड़ा भावात्मक है और चर्चा करना थोड़ा कठिन है। फिर भी, मुझे लगता है कि शायद तुम लोग इसे अब बेहतर ढंग से समझते हो।
पिछली कुछ बार की संगति में, उन विषयों की सीमा कहीं व्यापक है जिस पर हमने संगति की है, और उनका दायरा चौड़ा है, अतः उन सभी को समझने में तुम लोगों को कुछ प्रयास करने पड़ेंगे। क्योंकि ये विषय परमेश्वर के प्रति लोगों के विश्वास में ऐसी चीज़ें हैं जिनका पहले सामना नहीं किया गया है। कुछ लोग इसे एक भेद के रूप सुनते हैं और कुछ लोग इसे एक कहानी के रूप में सुनते हैं-कौन-सा दृष्टिकोण सही है? तुम लोग ये सब किस दृष्टिकोण से सुनते हो? (हमने देखा है कि कैसे परमेश्वर ने विधिपूर्वक सभी चीज़ों को व्यवस्थित किया है और यह कि सभी चीज़ों में ये नियम हैं, और इन वचनों के जरिए हम परमेश्वर के कार्यों और मानवजाति को बचाने के लिए उसके बारीकी से किए गए इन्तज़ामों को और भी अधिक समझ सकते हैं।) संगति में इन समयों के बीच, क्या तुम लोगों ने देखा कि सभी चीज़ों में परमेश्वर के प्रबंधन का दायरा क्या है? (पूरी मानवजाति, हर एक चीज़।) क्या परमेश्वर एक ही जाति का परमेश्वर है? क्या वह एक ही तरह के लोगों का परमेश्वर है? क्या वह मानवजाति के एक छोटे से भाग का परमेश्वर है? (नहीं।) जबकि मामला यह नहीं है, परमेश्वर के विषय में लोगों के ज्ञान में, यदि वह सिर्फ मानवजाति के एक छोटे से भाग का परमेश्वर होता, या यदि तुम लोग विश्वास करते हो कि परमेश्वर केवल तुम सबका परमेश्वर है, तो क्या यह दृष्टिकोण सही है? जबकि परमेश्वर सभी चीज़ों का प्रबन्ध और उन पर शासन करता है, तो लोगों को उसके कार्यों, उसकी बुद्धि, और उसकी सर्वशक्तिमत्‍ता को देखना चहिए जिन्हें सभी चीज़ों के ऊपर उसके शासन में प्रकट किया गया है। इस बात को लोगों को जानना चाहिये। यदि तुम कहते हो कि परमेश्वर सभी जीवों का प्रबन्ध करता है, सारे प्राणियों के ऊपर शासन करता है, और सारी मानवजाति के ऊपर शासन करता है, किन्तु यदि तुम्हारे पास मानवजाति के ऊपर उसके शासन की कोई समझ या उसमें कोई अन्तःदृष्टि नहीं है, तो क्या तुम वास्तव में यह स्वीकार कर सकते हो कि वह सब वस्तुओं के ऊपर शासन करता है? तुम शायद तुम सोच सकते हो, "मैं कर सकता हूँ, क्योंकि मैं देख सकता हूँ कि मेरे सम्पूर्ण जीवन पर परमेश्वर के द्वारा शासन किया जाता है।" लेकिन क्या परमेश्वर वाकई में इतना छोटा है? वह छोटा नहीं! तुम सिर्फ अपने लिए ही परमेश्वर के उद्धार और स्वयं में उसके कार्य को देखते हो, और इन चीज़ों से तुम उसके शासन को देखते हो। वह दायरे के लिहाज से बहुत ही छोटा है और इसका परमेश्वर के विषय में तुम्हारे विशुद्ध ज्ञान के ऊपर एक प्रभाव है। यह सभी चीज़ों के ऊपर परमेश्वर के शासन के तुम्हारे विशुद्ध ज्ञान को भी सीमित करता है। यदि तुम परमेश्वर के बारे में अपने ज्ञान को जो कुछ परमेश्वर तुम्हारे लिए प्रदान करता है और तुम्हारे लिए उसके उद्धार के दायरे तक सीमित करते हो तो तुम कभी भी यह पहचानने में सक्षम नहीं होगे कि वह हर चीज़ पर शासन करता है, कि वह सभी चीज़ों पर शासन करता है, और सारी मानवजाति पर शासन करता है। जब तुम यह सब पहचानने में असफल हो जाते हो, तब क्या तुम सचमुच में उस तथ्य को पहचान सकते हो कि परमेश्वर तुम्हारी नियति के ऊपर शासन करता है? तुम नहीं पहचान सकते। तुम अपने हृदय में उस पहलू को पहचानने में कभी सक्षम नहीं होगे-तुम उस स्तर को पहचानने में कभी सक्षम नहीं होगे। तुम समझ गए न? वास्तव में, मैं जानता हूं कि तुम लोग किस हद तक इन विषयों, और इस विषय वस्तु को समझने में सक्षम हो जिसके बारे में मैं बात कर रहा हूं, अतः क्यों मैं लगातार इसके बारे में बात कर रहा हूँ? यह इसलिए है क्योंकि ये विषय ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें परमेश्वर के प्रत्येक अनुयायी, और हर एक व्यक्ति के द्वारा समझा जाना चाहिए जो परमेश्वर के द्वारा उद्धार पाना चाहता है-उन्हें इन विषयों के बारे में जानना चाहिये। भले ही इस घड़ी तुम उन्हें नहीं समझते हो, किन्तु किसी दिन, जब तुम्हारा जीवन और सत्य के विषय में अनुभव एक निश्चित स्तर तक पहुंच जाएगा, जब तुम्हारे जीवन स्वभाव में तुम्हारा परिवर्तन एक निश्चित स्तर तक पहुंच जाएगा और तुम्हारी उच्‍चता एक निश्चित मात्रा तक बढ़ जाएगी, केवल तभी ये विषय जिन्हें मैं तुम्हें संगति में बता रहा हूँ-सचमुच में परमेश्वर के ज्ञान के तुम्हारे अनुसरण के लिए आपूर्ति करेंगे और उसे संतुष्ट कर पाएंगे। अतः ये वचन एक नींव डालने के लिए, और तुम लोगों के भविष्य की समझ के लिए तुम सबको तैयार करने के लिए थे कि परमेश्वर सभी चीज़ों के ऊपर शासन करता है और स्वयं परमेश्वर के विषय में तुम सबकी समझ के लिए थे।
लोगों के हृदय में परमेश्वर की समझ जितनी अधिक होती है वह यह निर्धारित करती है कि वह उनके हृदय में कितनी जगह रखता है। उनके हृदय में परमेश्वर का ज्ञान जितना विशाल होता है उनके हृदय में परमेश्वर की हैसियत उतनी ही बड़ी होती है। यदि वह परमेश्वर जिसे तुम जानते हो खाली और अस्पष्ट है, तो तुम्हारे हृदय में वह परमेश्वर भी खाली और अस्पष्ट होगा। यदि वह परमेश्वर जिसे तुम जानते हो वह तुम्हारे दायरे के भीतर ही सीमित है, तो तुम्हारा परमेश्वर बहुत ही छोटा परमेश्वर है और उसका सच्चे परमेश्वर से कुछ लेना-देना नहीं है। इस तरह, परमेश्वर के वास्तविक कार्यों को जानना, परमेश्वर की वास्तविकता और उसकी सर्वशक्तिमत्‍ता को जानना, स्वयं परमेश्वर की सच्ची पहचान को जानना, जो उसके पास है और जो वह है उसे जानना, जो कुछ उसने सभी चीज़ों के बीच प्रदर्शित किया है उसे जानना-ये हर एक व्यक्ति के लिए अतिमहत्वपूर्ण है जो परमेश्वर के ज्ञान का अनुसरण करता है। इसका सीधा असर इस बात पर पड़ता है कि क्या लोग सत्य की वास्तविकता में प्रवेश कर सकते हैं? यदि तुम परमेश्वर के विषय में अपनी समझ को केवल शब्दों तक ही सीमित रखते हो, यदि तुम इसे अपने छोटे-छोटे अनुभवों, परमेश्वर के अनुग्रह जिसका तुम हिसाब रखते हो, या परमेश्वर के लिए अपनी छोटी-छोटी गवाहियों तक ही सीमित रखते हो, तब मैं कहता हूँ कि जिस परमेश्वर पर तुम विश्वास करते हो वह स्वयं सच्चा परमेश्वर नहीं है, यह भी कहा जा सकता है कि जिस परमेश्वर पर तुम विश्वास करते हो वह एक काल्पनिक परमेश्वर है न कि सच्चा परमेश्वर। क्योंकि सच्चा परमेश्वर हर चीज़ पर शासन करता है, जो हर चीज़ के मध्य चलता है, और हर चीज़ का प्रबन्ध करता है। सारी मानवजाति की नियति उसी की मुट्ठी में है-हर चीज़ की नियति उसी की मुट्ठी में है। उस परमेश्वर का कार्य और कृत्‍य जिसके बारे में मैं बात कर रहा हूँ वे मात्र लोगों के एक छोटे से भाग तक ही सीमित नहीं हैं। अर्थात्, यह केवल उन लोगों तक ही सीमित नहीं है जो वर्तमान में उसका अनुसरण करते हैं। उसके कार्य सभी चीज़ों में, सभी चीज़ों के जीवन में, और सभी वस्तुओं के परिवर्तन के नियमों में नज़र आते हैं।
यदि तुम सभी चीज़ों के मध्य परमेश्वर के कार्यों में से किसी को देख या पहचान नहीं सकते हो, तो तुम उसके कार्यों में से किसी की गवाही नहीं दे सकते। यदि तुम परमेश्वर के लिए कोई गवाही नहीं दे सकते, यदि तुम निरन्तर उस छोटे तथाकथित परमेश्वर की बात करते रहे जिसे तुम जानते हो, वह परमेश्वर जो तुम्हारे स्वयं के विचारों तक ही सीमित है, और तुम्हारे संकीर्ण मस्तिष्क के भीतर है, यदि तुम निरन्तर उसी किस्म के परमेश्वर के बारे में बोलते रहे, तो परमेश्वर कभी तुम्हारे विश्वास की प्रशंसा नहीं करेगा। जब तुम परमेश्वर के लिए गवाही देते हो, और यदि तुम सिर्फ इसी का इस्तेमाल करो कि तुमने किस प्रकार परमेश्वर के अनुग्रह का आनन्द लिया, परमेश्वर के अनुशासन और उसकी ताड़ना को कैसे स्वीकार किया, और उसके लिए अपनी गवाही में उसकी आशीषों का आनन्द कैसे लिया, तो यह बिलकुल ही अपर्याप्त है, और यह उसको कतई संतुष्ट नहीं कर सकता। यदि तुम परमेश्वर के लिए एक ऐसे तरीके से गवाही देना चाहते हो जो उसकी इच्छा के साथ एक मेल खाता हो, और स्वयं सच्चे परमेश्वर के लिए गवाही देना चाहते हो, तो तुम्हें परमेश्वर के कार्यों से जो उसके पास है और जो वह है उसे देखना चाहिये। हर चीज़ पर उसके नियंत्रण से तुम्हें उसका अधिकार देखना चाहिये, और उस सच्चाई को देखना चाहिये कि कैसे वह समस्त मानवजाति के लिए आपूर्ति करता है। यदि तुम केवल यही स्वीकार करते हो कि तुम्हारा दैनिक भोजन और पेय और जीवन में तुम्हारी ज़रूरतें परमेश्वर से आती हैं, लेकिन तुम उस सच्चाई को नहीं देखते हो कि परमेश्वर सभी चीज़ों के माध्यम से सम्पूर्ण मानवजाति के लिए आपूर्ति करता है, कि वह सभी चीज़ों पर अपने शासन के माध्यम से सम्पूर्ण मानवजाति की अगुवाई करता है, तो तुम परमेश्वर के लिए गवाही देने में कभी भी सक्षम नहीं होगे। अब तुम यह सब समझ गए न? यह सब कहने का मेरा क्या उद्देश्य है? यह इसलिए है ताकि तुम सब इसे हल्के में न लो, ताकि तुम यह विश्वास न करो कि ये विषय जिनके बारे में मैंने कहा है वे जीवन में तुम लोगों के व्यक्तिगत प्रवेश से असम्बद्ध हैं, और ताकि तुम लोग इन विषयों को मात्र एक प्रकार के ज्ञान या सिद्धान्त के रूप में न लो। यदि तुम सब इसे उस तरह के रवैये के साथ सुनते हो, तो तुम सब एक भी चीज़ प्राप्त नहीं करोगे। तुम लोग परमेश्वर को जानने के इस महान अवसर को खो दोगे। अतः अब तुम लोग इसे याद रख सकते हो न?
इन सब चीज़ों के बारे में बात करने में मेरा लक्ष्य क्या है? मेरा लक्ष्य है कि लोग परमेश्वर को जानें, और लोग परमेश्वर के व्यवहारिक कार्यों को समझें। जब एक बार तुम परमेश्वर को समझ जाते हो और तुम उसके कार्यों को जान जाते हो, केवल तभी तुम्हारे पास उसे जानने का अवसर या संभावना होती है। उदाहरण के लिए, यदि तुम एक व्यक्ति को समझना चाहते हो, तो तुम उसे कैसे समझोगे? क्या यह उसके बाहरी रूप को देखने से होगा? क्या यह जो वो पहनता है उसे देखने से होगा, वो कैसे कपड़े पहनता है? क्या यह कि वो कैसे चलता है उसे देखने से होगा? क्या यह उसके ज्ञान के दायरे को देखने से होगा? (नहीं।) अतः तुम किसी व्यक्ति को कैसे समझते हो? उस व्यक्ति की बातचीत और व्‍यवहार से, विचारों से, वह जो कुछ व्यक्त और प्रकट करता है उससे आकलन करते हो। इस तरह से तुम किसी व्यक्ति को जानते हो, समझते हो। उसी प्रकार, यदि तुम लोग परमेश्वर को जानना चाहते हो, यदि तुम सभी उसके व्यवहारिक पक्ष को समझना चाहते हो, उसके सच्चे पक्ष को, तो तुम लोगों को उसे उसके कार्यों से और हर एक व्यवहारिक चीज़ से जानना होगा जो वह करता है। यह सबसे अच्छा तरीका है, और यही एकमात्र तरीका है। अतः क्या अब तुम लोग समझ गए?
                                           स्रोत—सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया

                                      और पढ़ें:स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें