21 अग॰ 2019

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX


सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX


परमेश्वर सभी चीज़ों के लिए जीवन का स्रोत है (III)

इस समय अवधि के दौरान, हमने बहुत-सी चीज़ों के बारे में बात की है जो परमेश्वर को जानने से सम्बन्धित हैं और हाल ही में हमने इस पर किसी अति महत्वपूर्ण चीज़ के बारे में बात की है। विषय क्या है? (परमेश्वर सभी वस्तुओं के लिए जीवन का स्रोत है।) लगता है जिन चीज़ों और विषयों पर मैं बोला था, उनका आप लोगों पर साफ़ प्रभाव पड़ा है। पिछली बार हमने जीवित रहने के लिए वातावरण के कुछ पहलुओं के बारे में बात की थी जिन्हें परमेश्वर ने मानवजाति के लिए सृजन किया था, साथ ही उन सभी प्रकार के जीवन आधार के बारे में जिन्हें परमेश्वर तैयार कर रहा है जो लोगों की ज़िंदगी के लिए आवश्यक हैं।
वास्तव में, जो परमेश्वर करता है वह लोगों के जीवित रहने के लिए सिर्फ एक वातावरण तैयार करने के लिए नहीं है, न ही यह सिर्फ उनके दैनिक जीवन आधार को तैयार करने के लिए है, बल्कि यह लोगों के जीवित रहने और मानवजाति की ज़िंदगी के लिए बहुत सारे रहस्यमयी और आवश्यक कार्य के विभिन्न पहलुओं को पूरा करने के लिए है। ये सब परमेश्वर के कार्य हैं। परमेश्वर के द्वारा किए गए ये कार्य सिर्फ लोगों के जीवित रहने और उनके दैनिक जीवन आधार के लिए एक वातावरण की उसकी तैयारी तक ही सीमित नहीं हैं-उनमें उसकी अपेक्षा कहीं अधिक व्यापक दायरा है। इन दो प्रकार के कार्यों के अलावा, वह जीवित रहने के लिए अनेक वातावरण और स्थितियां भी तैयार करता है जो मनुष्य की ज़िंदगी के लिए आवश्यक हैं। यह अन्य विषय है जिस पर हम आज चर्चा करने जा रहे हैं। यह भी परमेश्वर के कार्यों से सम्बन्धित है अन्यथा, इसके बारे में यहां बात करना निरर्थक होगा। यदि लोग परमेश्वर को जानना चाहते हैं किन्तु उनमें "परमेश्वर," की, उस वचनकी, या जो परमेश्वर के अस्तित्‍व के सभी पहलुओं की सिर्फ शाब्दिक समझ है, तो यह सच्ची समझ नहीं है। अतः परमेश्वर को जानने का मार्ग क्या है? यह उसे जानना है, और उसके कार्यों के जरिए उसके सभी पहलुओं को जानना है। अतः, आगे हम परमेश्वर के उन कार्यों पर संगति करेंगे जब उसने सभी चीज़ों की रचना की थी।
जब से परमेश्वर ने उन चीज़ों को बनाया है, सभी चीज़ें नियमित रूप से उसके बनाए नियमों के आधार पर संचालित और निरन्तर विकसित हो रही हैं। उसकी सतर्क निगाहों और शासन के अधीन, सभी चीज़ें इंसान के जीवन के साथ-साथ नियमित रूप से विकसित हो रही हैं। कोई भी चीज़ इन विधियों को बदलने में सक्षम नहीं है, और न ही कोई भी चीज़ इन विधियों को नष्ट कर सकती है। यह परमेश्वर के शासन के कारण है कि सभी प्राणी बहुगुणित हो सकते हैं, और उसके शासन और प्रबंधन के कारण सभी प्राणी जीवित रह सकते हैं। कहने का तात्पर्य है कि परमेश्वर के शासन के अधीन, सभी प्राणियों का अस्तित्व बना हुआ है, वे पनपते हैं, लुप्त हो जाते हैं, और एक सुव्यवस्थित विधि से फिर से शरीर में आते हैं। जब बसंत का आगमन होता है, हल्की-हल्की बारिश बसंत के उस एहसास को लेकर आती है और पृथ्वी को नम करती है। ज़मीन नर्म पड़ने लगती है, घास अंकुरित होती है और मिट्टी में से ऊपर की ओर बढ़ने लगती है और वृक्ष धीरे-धीरे हरे होने लगते हैं। ये सभी जीवित चीज़ें पृथ्वी पर नई जीवन शक्ति लेकर आती हैं। यह सभी प्राणियों के अस्तित्व में आने और फलने-फूलने का दृश्य है। सभी प्रकार के पशु भी बसंत की गर्माहट को महसूस करने के लिए अपनी मांदों से बाहर आ जाते हैं और एक नए वर्ष की शुरूआत करते हैं। सभी प्राणी ग्रीष्म ऋतु की गर्माहट के दौरान धूप सेंकते हैं और मौसम के द्वारा लाई गई तपन का मज़ा लेते हैं। वे तीव्रता से बढ़ते हैं; पेड़, घास, और सभी प्रकार के पौधे बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, फिर वे खिलते और फल उत्पन्न करते हैं। ग्रीष्म ऋतु के दौरान सभी प्राणी बहुत व्यस्त रहते हैं, जिनमें मनुष्य भी शामिल हैं। वर्षा ऋतु में, बारिश शरद ऋतु की ठंडक लेकर लाती है, और सब प्रकार के जीवित प्राणी फसलों की कटाई के मौसम का अनुभव लेना शुरू कर देते हैं। सभी प्राणी फल उत्पन्न करते हैं, और मनुष्य भी इन प्राणियों के शरद ऋतु उत्पाद के कारण शीत ऋतु के लिए भोजन तैयार करने हेतु सब प्रकार की चीज़ों की फसल काटना शुरू कर देते हैं। शीत ऋतु में सभी प्राणी धीरे-धीरे ठंडक में आराम करना, एवं शांत होना प्रारम्भ कर देते हैं, और साथ ही लोग भी इस मौसम के दौरान विराम लेते हैं। बसंत से ग्रीष्म से शरद से शीत ऋतुओं के ये परिवर्तनकाल-ये सभी परिवर्तन परमेश्वर द्वारा स्थापित नियमों के अनुसार घटित होते हैं। वह इन नियमों का उपयोग करके सभी प्राणियों और मनुष्यों की अगुवाई करता है और उसने मानवजाति के लिए एक समृद्ध और जीवन का रंग-बिरंगा मार्ग स्थापित किया है, जीवित रहने के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार किया है जिसमें अलग अलग तापमान और अलग ऋतुएं होती हैं। जीवित रहने हेतु इन सुव्यवस्थित वातावरण के अंतर्गत, मनुष्य भी सुव्यवस्थित तरीके से जीवित रह सकता है और बहुगुणित हो सकता है। मनुष्य इन नियमों को नहीं बदल सकता है और न ही कोई व्यक्ति या प्राणी इन्हें तोड़ सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि दुनिया में क्या मूल परिवर्तन होते हैं, ये नियम लगातार अस्तित्व में बने रहते हैं और ये अस्तित्व में हैं क्योंकि परमेश्वर अस्तित्व में है। यह परमेश्वर के शासन और उसके प्रबंधन की वजह से है। इस प्रकार के सुव्यवस्थित, एवं कहीं बड़े वातावरण के साथ, इन नियमों और विधियों के अंतर्गत लोगों की ज़िन्दगी आगे बढ़ती है। इन नियमों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों को विकसित किया है, और लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी इन नियमों के भीतर रहकर जीवित रहे हैं। लोगों ने जीवित रहने के लिए प्राणियों और इस सुव्यवस्थित वातावरण का आनन्द लिया है जिसे परमेश्वर के द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी मनुष्यों के लिए सृजन किया गया था। हालांकि लोगों को महसूस होता है कि इस प्रकार के नियम स्वाभाविक हैं, यद्यपि वे उन्हें पूरी तरह से नकार देते हैं, और भले ही उन्हें न लगे कि परमेश्वर इन नियमों का आयोजन कर रहा है, कि परमेश्वर इन नियमों पर शासन कर रहा है, चाहे कुछ हो, परमेश्वर इस अपरिवर्तनीय कार्य में हमेशा से लगा हुआ है। इस अपरिवर्तनीय कार्य में उसका उद्देश्य मानवता को जीवित रखना है, ताकि मनुष्‍यगण निरन्तर बने रहें।
परमेश्वर समस्त मानवजाति का पालन पोषण करने हेतु सभी चीज़ों के लिये सीमाएं तय करता है
आज मैं उस विषय के बारे में बात करने जा रहा हूँ कि कैसे इस प्रकार के नियम जिन्हें परमेश्वर समस्त जीवों के लिए लाया है, पूरी मानवजाति का पालन पोषण करते हैं। यह एक बहुत बड़ा विषय है, अतः हम इसे कई हिस्सों में विभाजित कर सकते हैं और एक-एक कर उन पर चर्चा करेंगे ताकि उन्हें स्पष्ट रूप से समझाया जा सके। इस तरह से तुम लोगों के लिए समझना आसान हो जाएगा और तुम सब इसे धीरे-धीरे समझ सकते हो।
सबसे पहले, जब परमेश्वर ने सभी चीज़ों को बनाया, तो उसने पहाड़ों, मैदानों, रेगिस्तानों, पहाड़ियों, नदियों और झीलों के लिए सीमाएं बनाईं। पृथ्वी पर पर्वत, मैदान, मरूस्थल, पहाड़ियां और जल के विभिन्न स्रोत हैं। क्या ये विभिन्न भूभाग नहीं हैं? परमेश्वर ने इन सभी विभिन्न भूभागों के बीच में सीमाएँ खींची थी। जब हम सीमाएं बनाने की बात करते हैं, तो इसका अर्थ है कि पर्वतों की अपनी सीमा रेखाएं हैं, मैदानों की अपनी स्वयं की सीमा रेखाएं हैं, मरुस्थलों का एक निश्चित दायरा है, पहाड़ों का अपना एक स्थायी क्षेत्रफल है। साथ ही जल के स्रोतों की भी एक निश्चित संख्या है जैसे नदियां और झीलें। अर्थात्, जब परमेश्वर ने सभी चीज़ों की सृष्टि की तब उसने हर चीज़ को बहुत स्पष्टता से बांट दिया था। परमेश्वर ने पहले से ही निर्धारित कर दिया है कि एक पहाड़ का अर्द्धव्यास कितने किलोमीटर का है, इसका दायरा क्या है। साथ ही उसने यह भी निर्धारित कर दिया है कि एक मैदान का अर्द्धव्यास कितने किलोमीटर का है, और इसका दायरा क्या है। सभी प्राणियों की रचना करते समय उसने मरुस्थल के दायरे और साथ ही साथ पहाड़ियों और उनके परिमाणों के दायरे, और वे जिसके द्वारा घिरे हुए हैं उन्हें भी निर्धारित कर दिया था-उसने यह सब भी निर्धारित कर दिया था। उसने नदियों और झीलों के दायरे को निर्धारित कर दिया था जब वह उनकी रचना कर रहा था–उन सभी की उनकी सीमाएं हैं। जब हम "सीमाएं" कहते हैं तो इसका क्या अर्थ है? हमने अभी इस बारे में बात की थी कि सभी प्राणियों के ऊपर परमेश्वर का शासन किस प्रकार सभी प्राणियों के लिए नियमों को स्थापित कर रहा है। यानी, पहाड़ों के दायरे और सीमाएं पृथ्वी की परिक्रमा या समय के गुज़रने के कारण फैलेंगी या घटेंगी नहीं। यह स्थिर हैः यह "स्थिरता" परमेश्वर का नियम है। जहां तक मैदानों के क्षेत्रफल की बात है, उनका दायरा कितना है, वे किसके द्वारा सीमाबद्ध हैं, इसे परमेश्वर द्वारा तय किया गया है। उनकी एक सीमा है, और कोई उभार मैदान के बीचोंबीच अपनी इच्छा से ऊपर नहीं आएगा। मैदान अचानक ही पर्वत में परिवर्तित नहीं होगा-ऐसा नहीं होगा। जिन नियमों और सीमाओं की अभी हम बात कर रहे थे, वे इसी ओर संकेत करते हैं। जहां तक मरुस्थल की बात है, हम यहां मरुस्थल या किसी अन्य भूभाग या भौगोलिक स्थिति की भूमिकाओं का जिक्र नहीं करेंगे, केवल इसकी सीमाओं का जिक्र करेंगे। परमेश्वर के शासन के अधीन मरुस्थल का भी दायरा नहीं बढ़ेगा। क्योंकि परमेश्वर ने इसे इसका नियम और उसका दायरा दिया हुआ है। इसका क्षेत्रफल कितना बड़ा है और इसकी भूमिका क्या है, वह किसके द्वारा घिरा हुआ है, और यह कहां पर स्थित है-इसे पहले से ही परमेश्वर द्वारा तय कर दिया गया है। वह अपने दायरे से आगे नहीं बढ़ेगा, न अपनी स्थिति को बदलेगा, और न ही मनमाने ढंग से अपना क्षेत्रफल बढ़ाएगा। हालांकि, जल के प्रवाह जैसे नदियां और झीलें सभी सुव्यवस्थित और निरन्तर बने हुए हैं, फिर भी वे कभी अपने दायरे से बाहर या अपनी सीमाओं के पार नहीं गए। वे सभी एक सुव्यवस्थित तरीके से एक दिशा में बहती हैं, और उसी दिशा में बहती हैं जिसमें उन्हें बहना चाहिए। अतः परमेश्वर के शासन के नियमों के अंतर्गत, कोई भी नदी या झील स्वेच्छा से नहीं सूखेगी, या स्वेच्छा से अपनी दिशा या अपने बहाव की मात्रा को पृथ्वी की परिक्रमा या समय के गुज़रने के साथ नहीं बदलेगी। यह सब परमेश्वर की इच्छा और उसके शासन के अंतर्गत है। दूसरे अर्थ में, परमेश्वर के द्वारा इस मानवजाति के मध्य सृजे गए सभी प्राणियों का अपना स्थायी स्थान, क्षेत्रफल और दायरे हैं। अर्थात्, जब परमेश्वर ने सभी प्राणियों की सृष्टि की, तब उनकी सीमाओं को तय कर दिया गया था और इन्हें स्वेच्छा से पलटा, नवीनीकृत, या बदला नहीं जा सकता है। "स्वेच्छा से" किस ओर संकेत करता है? इसका अर्थ है कि वे मौसम, तापमान, या पृथ्वी के घूमने की गति के कारण बेतरतीब ढंग से अपना स्थान नहीं बदलेंगे, और नहीं फैलेंगे, या अपने मूल रूप में परिवर्तन नहीं करेंगे। उदाहरण के लिए, एक पर्वत की एक निश्चित ऊंचाई है, इसका आधार एक निश्चित क्षेत्रफल का होता है, इसकी एक निश्चित ऊंचाई है, और इसके पास एक निश्चित मात्रा में पेड़-पौधे हैं। इन सब की योजना और गणना परमेश्वर के द्वारा की गई है और इसकी ऊंचाई या क्षेत्रफल को बस यों ही स्वेच्छा से बदला नहीं जाएगा। जहां तक मैदानों की बात है, अधिकांश मनुष्य मैदानों में निवास करते हैं, और मौसम में हुआ कोई परिवर्तन उनके क्षेत्र या उनके अस्तित्व के मूल्य को प्रभावित नहीं करेगा। यहां तक कि जो कुछ इन विभिन्न भूभागों और भौगोलिक वातावरण में समाविष्ट है जिन्हें परमेश्वर द्वारा रचा गया था उसे भी स्वेच्छा से बदला नहीं जाएगा। उदाहरण के लिए, मरुस्थल के जो संघटक अंश, और जो खनिज सम्पदाएँ भूमि के नीचे हैं, इसमें जितनी बालू है, और बालू का रंग, उसकी मोटाई-ये स्वेच्छा से नहीं बदलेंगे। ऐसा क्यों है कि वे स्वेच्छा से नहीं बदलेंगे? यह परमेश्वर के शासन और उसके प्रबंधन के कारण है। परमेश्वर द्वारा सृजे गए इन सभी विभिन्न भूभागों और भौगोलिक वातावरण के अंतर्गत, वह एक योजनाबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से हर चीज़ का प्रबंधन कर रहा है। अतः परमेश्वर द्वारा सृजे जाने के पश्चात कई हज़ार वर्षों से, दसियों हज़ार वर्षों से ये सभी भौगोलिक पर्यावरण अभी भी अस्तित्व में हैं। वे अभी भी अपनी अपनी भूमिकाओं को निभा रहे हैं। हालांकि निश्चित समय अवधियों के दौरान ज्वालामुखी फटते हैं, निश्चित समय अवधियों के दौरान भूकंप आते हैं, और बड़े पैमाने पर भूमि की स्थितियां बदलती हैं, फिर भी परमेश्वर किसी भी प्रकार के भू-भाग को अपने मूल कार्य को छोड़ने की अनुमति बिलकुल भी नहीं देगा। यह केवल परमेश्वर के द्वारा किए गए इस प्रबंधन, और इन नियमों के ऊपर उसके शासन और इन नियमों के प्रति उसकी पकड़ के कारण है, कि ये सब-कुछ जिसका आनन्द मानवजाति लेती है और जिसे वह देखती है—वह सुव्यवस्थित तरीके से पृथ्वी पर जीवित रह सके। अतः परमेश्वर क्यों इन सभी अलग-अलग भूभागों का प्रबंध करता है जो इस तरह से पृथ्वी पर मौजूद हैं? इसका उद्देश्य है कि जीवित प्राणी जो विभिन्न भौगोलिक वातावरणों में जीवित रहते हैं उन सभी के पास एक स्थायी वातावरण होगा, और यह कि वे उस स्थायी वातावरण में निरन्तर जीने और बहुगुणित होने में सक्षम हों। ये सभी प्राणी-ऐसे प्राणी जो विचल हैं और वे जो अविचल हैं, वे जो अपने नथुनों से सांस लेते हैं और वे जो सांस नहीं लेते-मानवजाति के जीवित रहने के लिए एक अद्वितीय वातावरण का निर्माण करते हैं। केवल इस प्रकार का वातावरण ही पीढ़ी-दर-पीढ़ी मनुष्यों का पालन पोषण करने में सक्षम है, और केवल इस प्रकार का वातावरण ही मनुष्यों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी निरन्तर शांतिपूर्वक जीवित रहने की अनुमति दे सकता है।
मैंने जिस विषय पर बात की है वह काफी बड़ा है, तो शायद ये आपको थोड़ा मुश्किल लग रहा होगा, लेकिन आप समझ सकते हैं, हैं न? यानी सभी चीज़ों पर परमेश्वर के प्रभुत्व के नियम बहुत महत्वपूर्ण हैं-बहुत महत्वपूर्ण हैं! इन नियमों के अंतर्गत सभी प्राणियों के बढ़ने के लिए पूर्व शर्त क्या है? यह परमेश्वर के नियम के कारण है। यह उसके नियम के कारण है कि सभी प्राणी उसके नियम के अंतर्गत ही अपने कार्यों को अंजाम देते हैं। उदाहरण के लिए, पहाड़ जंगलों का पोषण करते हैं, फिर जंगल उसके बदले में विभिन्न पक्षियों और पशुओं का पोषण और संरक्षण करते हैं जो उनके भीतर रहते हैं। मैदान एक मंच है जिसे मनुष्यों के लिए फसलों को लगाने के लिए साथ ही साथ विभिन्न पशु और पक्षियों के लिए तैयार किया गया है। वे मानवजाति के अधिकांश लोगों को समतल भूमि पर रहने की अनुमति देते हैं और लोगों के जीवन को सहूलियत प्रदान करते हैं। और मैदानों में घास के मैदान भी शामिल हैं-घास के मैदान की विशाल पट्टियां। घास के मैदान पृथ्वी की वनस्पतियां हैं। वे मिट्टी का संरक्षण करते हैं और मवेशी, भेड़ और घोड़ों का पालन पोषण करते हैं जो घास के मैदानों में रहते हैं। मरुस्थल भी अपना कार्य करता है। यह मनुष्यों के रहने की जगह नहीं है; इसकी भूमिका है नम जलवायु को और अधिक शुष्क करना। नदियों और झीलों का बहाव लोगों के पेयजल के लिए है। जहां कहीं वे बहती हैं, लोगों के पास पीने के लिए जल होगा, ये बहाव सभी प्राणियों की पानी की आवश्यकता को पूरा करती हैं। ये वे सीमाएं हैं जिन्हें परमेश्वर के द्वारा विभिन्न भूभागों के लिए बनाया गया है।
इन सीमाओं के कारण जिन्हें परमेश्वर ने बनाया है, विभिन्न भूभागों ने जीवित रहने के लिए अलग-अलग वातावरण को उत्पन्न किया है, और जीवित रहने के लिए ये वातावरण विभिन्न प्रकार के पक्षियों और पशुओं के लिए सुविधाजनक रहे हैं, साथ ही साथ ये जीवित रहने के लिए एक स्थान भी ले कर आए हैं। इससे विभिन्न जीवित प्राणियों के जीवित रहने हेतु वातावरण के लिए सीमाओं को विकसित किया गया है। यह दूसरा बिंदु है जिस पर हम आगे बात करने जा रहे हैं। पहली बात, पशु-पक्षी और कीड़े-मकोड़े कहाँ रहते हैं? क्या वे वन-उपवन में रहते हैं? ये उनके निवास-स्थान हैं विभिन्न भौगोलिक वातावरण के लिए सीमाएं स्थापित करने के अलावा, परमेश्वर ने विभिन्न पक्षियों और पशुओं, मछलियों, कीड़े-मकोड़ों, और सभी पौधों के लिए सीमाएं खींची। उसने नियम भी स्थापित किये। विभिन्न भौगोलिक वातावरण के मध्य भिन्नताओं के कारण और विभिन्न भौगोलिक वातावरण की मौजूदगी के कारण, विभिन्न प्रकार के पक्षियों और पशुओं, मछलियों, कीड़े-मकोड़ों, और पौधों के पास जीवित रहने के लिए अलग-अलग वातावरण हैं। पशु और पक्षी और कीड़े-मकोड़े विभिन्न पौधों के बीच में रहते हैं, मछलियां पानी में रहती हैं, और पौधे भूमि पर उगते हैं। भूमि में शामिल है विभिन्न क्षेत्र जैसे पर्वत, मैदान और पहाड़ियां। इस प्रकार, एक बार पक्षियों और पशुओं के पास उनके स्थायी निवासस्थान हो जाते हैं तो वे हर जगह नहीं घूमते-फिरते। उनके निवासस्थान जंगल और पहाड़ हैं। अगर कभी उनके निवासस्थान नष्ट हो जाएँ, तो यह सारा क्रम उथल-पुथल हो जाएगा। जैसे ही यह क्रम उथल-पुथल हुआ, तो परिणाम क्या होगा? सबसे पहले किसे नुकसान पहुँचेगा? (मानवजाति को।) मानवजाति को! इन नियमों और सीमाओं के अंतर्गत जिन्हें परमेश्वर ने स्थापित किया है, क्या तुम लोगों ने कोई अजीब-सी घटना देखी है? उदाहरण के लिए, हाथी यूँ ही मरुस्थल में यहाँ वहाँ घूम रहे हैं। क्या ऐसा तुम लोगों ने देखा है? यदि ऐसा हो, तो यह एक बहुत ही अजीब-सी घटना होगी। क्योंकि हाथी जंगल में रहते हैं, और परमेश्वर ने यह वातावरण उनके जीने के लिए बनाया है। जीने के लिए उनके पास अपना वातावरण है, अपना स्थायी घर है, अतः वे इधर-उधर क्यों भागते फिरेंगे? क्या किसी ने शेरों या बाघों को महासागर के आस-पास घूमते हुए देखा है? नहीं न? शेरों और बाघों का निवासस्थान जंगल और पर्वत है। क्या किसी ने महासागर से व्हेल या शार्क मछलियों को मरुस्थल में यूँ ही टहलते हुए देखा है? किसी ने नहीं देखा न? व्हेल और शार्क मछलियां अपना घर महासागर में बनाती हैं। मनुष्य के जीने के वातावरण में, क्या ऐसे लोग हैं जो भूरे भालूओं के साथ रहते हैं? क्या ऐसे लोग हैं जो अपने घरों के भीतर या बाहर हमेशा मोर, या अन्य पक्षियों से घिरे रहते हैं? क्या किसी ने चीलों और जंगली कलहंसों को बन्दरों के साथ खेलते देखा है? (नहीं।) ये सब बहुत ही अजीब घटना होंगी। इन अजीब घटनाओं के विषय में मेरी बात करने की वजह यही है कि मैं तुम लोगों को समझाना चाहता हूँ कि सभी प्राणियों को परमेश्वर के द्वारा सृजन किया गया है—इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वे एक ही स्थान में स्थायी रूप से रहते हैं या वे अपने नथुनों से साँस ले सकते हैं—जीवित रहने के लिए उन सबके अपने नियम हैं। परमेश्वर ने इन प्राणियों को बनाया उससे बहुत पहले ही उसने उनके लिये निवास-स्थानों, और जीवित रहने के लिए उनके अनुकूल वातावरण बनाया। इन जीवित प्राणियों के पास जीवित रहने के लिए उनका अपना स्थायी वातावरण, अपना भोजन, अपना निवास-स्थान, उनके जीवित रहने के लिए उपयुक्त स्थायी निवास-स्थान, और जीवित रहने के लिए उपयुक्त तापमानों से युक्त जगहें थीं। इस तरह वे इधर-उधर भटकते नहीं थे या मानवजाति के जीवन को कमज़ोर या प्रभावित नहीं करते थे। परमेश्वर सभी प्राणियों का प्रबंधन इसी तरह से करता है। यह मानवजाति के जीवित रहने हेतु उत्तम वातावरण प्रदान करने के लिए है। सभी प्राणियों के अंतर्गत जीवित प्राणियों में से प्रत्येक के पास जीवित रहने हेतु उनके वातावरण के भीतर जीवन को बनाए रखने वाला भोजन है। उस भोजन के साथ, वे जीवित रहने के लिए अपने पैदाइशी वातावरण के अंतर्गत स्थिर हैं; उस प्रकार के वातावरण में, वे उन नियमों के अनुसार अभी भी जीवन-यापन कर रहे हैं, और परमेश्वर द्वारा स्थापित नियमों के अनुसार बहुगुणित हो रहे हैं, और निरन्तर बढ़ रहे हैं। इस प्रकार के नियमों के कारण, और परमेश्वर के पूर्वनिर्धारण के कारण, सभी प्राणी मानवजाति के साथ एक स्वर में परस्पर व्यवहार करते हैं, और मानवजाति एवं सभी प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं।
परमेश्वर ने सभी प्राणियों का सृजन किया और उनके लिए सीमाएँ निर्धारित की; उनके मध्य उसने सभी प्रकार के जीवित प्राणियों का पालन पोषण किया। इसी दौरान उसने मनुष्यों के लिए जीवित रहने की विभिन्न पद्धतियों को भी तैयार किया, अतः तुम लोग देख सकते हो कि मनुष्यों के पास जीवित रहने के लिये एक ही तरीका नहीं है। न ही उनके पास जीवित रहने के लिए एक ही प्रकार का वातावरण है। हमने पहले परमेश्वर के द्वारा मनुष्यों के लिए विभिन्न प्रकार के आहार और जल स्रोतों को तैयार करने के विषय में बात की थी, ये चीज़ें मानवजाति के जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। फिर भी, इस मानवजाति के मध्य, सभी लोग अनाज पर ही नहीं जीते। भौगोलिक वातावरण और भूभागों की भिन्नताओं के कारण लोगों के पास ज़िन्दा रहने की अलग-अलग पद्धतियाँ हैं। ज़िन्दा रहने की इन सभी पद्धतियों को परमेश्वर के द्वारा तैयार किया गया है। अतः सभी मनुष्य मुख्य तौर पर खेती में नहीं लगे हुए हैं। अर्थात्, सभी लोग फसल पैदा करके अपना भोजन प्राप्त नहीं करते हैं। यह तीसरा बिन्दु है जिसके बारे में हम बात करने जा रहे हैं: मानवजाति की विभिन्न जीवनशैलियों से सीमाओं को विकसित किया गया है। अतः मनुष्यों के पास अन्य प्रकार की कौन-कौन सी जीवनशैलियां हैं? मनुष्यों के पास अन्य विभिन्न प्रकार के भोजन के स्रोत कौन-कौन से हैं? कई मुख्य प्रकार हैं:
पहला है शिकार की जीवनशैली। हर कोई इसे जानता है, है न? तुम आधुनिक लोग हो—तुम लोग नहीं जानते कि शिकार कैसे करते हैं, बंदूक कैसे उठाते हैं। तुम सबके भोजन के स्रोत पृथ्वी से उत्पन्न होते हैं। जो लोग शिकार करके ज़िन्दा रहते हैं वे क्या खाते हैं? (खेल।) वे जंगल के पक्षियों और पशुओं को खाते हैं। "खेल" एक आधुनिक शब्द है। शिकारी इसे शिकार के रूप में नहीं देखते; वे इसे भोजन के रूप में, और अपने दैनिक जीवन आहार के रूप में देखते हैं। उदाहरण के लिए, उन्हें एक हिरण मिल जाता है। उनके लिये हिरण का मिलना बिलकुल वैसा ही है जैसा किसी किसान को मिट्टी से फसलें मिल जाती हैं। एक किसान मिट्टी से फसल प्राप्त करता है, और जब वह अपनी फसल को देखता है तो वह खुश होता है और सुकून महसूस करता है। खाने के लिए अनाज के होने से परिवार भूखा नहीं होगा। उसका हृदय सुकून और सन्तुष्टि महसूस करता है। और साथ ही एक शिकारी सुकून और संतुष्टि का एहसास करता है जब वह अपने शिकार को देखता है क्योंकि उसे भोजन के विषय में अब कोई चिन्ता नहीं करनी है। अगली बार के भोजन के लिए कुछ तो है, भूखे रहने की ज़रूरत नहीं है। ऐसा व्यक्ति जीवन-यापन के लिए शिकार करता है। ऐसे लोग जो शिकार पर जीवन निर्वाह करते हैं। शिकार पर निर्भर रहने वाले अधिकांश लोग पहाड़ी जंगलों में रहते हैं। वे खेती नहीं करते हैं। कृषि योग्य भूमि पाना आसान नहीं है, अतः वे विभिन्न जीवित प्राणियों, और विभिन्न प्रकार के शिकार पर ज़िन्दा रहते हैं। यह पहली प्रकार की जीवनशैली है जो साधारण लोगों से अलग है।
दूसरे प्रकार की जीवनशैली चरवाही है। क्या जो लोग जीविका के लिए मवेशियों के झुण्ड चराते हैं, खेती करते हैं? (नहीं।) तो वे क्या करते हैं? यदि कोई यहां जातीय आधार पर मंगोलियाई है, तो तुम लोग अपने खानाबदोश जीवनशैली के बारे में थोड़ी बहुत बात कर सकते हो। (अधिकांशतः, हम जीवन-यापन के लिए मवेशियों और भेड़ों के झुण्ड चराते हैं, कोई खेती नहीं करते और शीत ऋतु में हम अपने पालतू पशुओं को काटते और खाते हैं। हमारा भोजन मुख्यत: मांसाहारी होता है, हम दूध की चाय पीते हैं। हालांकि चरवाहे, सभी चारों ऋतुओं में व्यस्त रहते हैं, वे अच्छी तरह खाते हैं। उन्हें दूध, दुग्ध-उत्पादों या मांस की कोई कमी नहीं होती।) मंगोलियाई लोग मुख्य रूप से गोश्‍त और मटन खाते हैं, दूध पीते हैं, और हवा में लहराते हुए बालों और सूर्य की रोशनी में चमचमाते हुए चेहरों के साथ खेतों में अपने पशुओं को झुण्ड में चराने के लिए साँड़ की सवारी और घुड़सवारी करते हैं। उनके जीवन में आधुनिक जीवन का कोई तनाव नहीं होता। पूरे दिन वे बस नीले आसमान और घास के मैदानों के व्यापक विस्तार को देखते रहते हैं। मवेशियों के झुण्ड चराने वाले लोग घास के मैदानों में रहते हैं और वे पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपनी खानाबदोश जीवनशैली को बरकरार रखते हैं। हालांकि घास के मैदानों पर जीवन थोड़ा एकाकी होता है, फिर भी यह एक बहुत खुशहाल जीवन है। यह एक बुरी जीवनशैली नहीं है!
तीसरे प्रकार की जीवनशैली मछली पकड़ने की है। मनुष्यों का एक छोटा-सा भाग ऐसा भी है जो महासागर के समीप या छोटे द्वीपों पर रहता है। वे चारों ओर पानी से घिरे हुए हैं, और समुद्र के सामने हैं। ये लोग आजीविका के लिए मछली पकड़ते हैं। जो लोग जीविका के लिए मछली पकड़ते हैं उनके भोजन का स्रोत क्या है? उनका भोजन सब प्रकार की मछलियां, समुद्री भोजन और समुद्री उत्पाद हैं। जब हाँग-काँग मछली पकड़ने वाला मात्र एक छोटा-सा गांव हुआ करता था, तब वहां रहने वाले लोग अपनी जीविका के लिए मछली पकड़ना पसंद करते थे। वे लोग खेती-बाड़ी नहीं करते थे-बल्कि प्रतिदिन मछली पकड़ने जाते थे। उनका मुख्य भोजन विभिन्न प्रकार की मछलियां, और समुद्री भोजन था। वे कभी-कभार चावल, आटा और दैनिक ज़रूरतों के लिए इन चीज़ों का व्यापार करते थे। यह उन लोगों की एक अलग प्रकार की जीवनशैली है जो पानी के समीप रहते हैं। ऐसे लोग जो पानी के समीप रहते हैं वे अपने आहार के लिये इस पर निर्भर रहते हैं और मछली ही उनकी जीविका है। यह उनके जीविका का स्रोत है साथ ही साथ उनके भोजन का भी स्रोत है।
जीविका के लिए खेती-बाड़ी करने वालों के अलावा, मुख्य रूप से तीन अलग-अलग जीवनशैलियां हैं जिनका उल्लेख ऊपर किया गया है। उन लोगों के अलावा जो मवेशियों के झुण्ड चराने, मछली पकड़ने, और शिकार करने पर जीवन निर्वाह करते हैं, अधिकतर लोग जीविका के लिए खेती-बाड़ी करते हैं। और ऐसे लोग जो जीविका के लिए खेती-बाड़ी करते हैं उन्हें किसकी आवश्यकता है? उन्हें मिट्टी की आवश्यकता है। ऐसे लोग जीविका के लिये पीढ़ियों से फसल उगाते रहे हैं। चाहे वे सब्‍ज़ियां, फल या अनाज उगाएं, किन्तु वे सभी पृथ्वी से भोजन और अपनी दैनिक ज़रुरतों को प्राप्त करते हैं।
इन अलग-अलग मानवीय जीवनशैलियों की मूल परिस्थितियाँ क्या हैं? क्या उन्हें जीवित रहने के लिए अपने वातावरण का मूलभूत संरक्षण करने की आवश्यकता नहीं होती? दूसरे अर्थ में, यदि शिकारी को पहाड़ी जंगलों या पक्षियों और पशुओं को खोना पड़े, तो उनके पास आगे से अपनी कोई जीविका न रहे। अतः ऐसे लोग जो शिकार पर अपना जीवन निर्वाह करते हैं यदि उन्होंने पहाड़ी जंगलों को खो दिया और उनके पास कोई पक्षी और पशु न बचें, और अगर उनके पास अपनी जीविका का कोई स्रोत न बचे तो उस प्रकार का जातीय समूह कहाँ जाएगा, यह किसी को ज्ञात नहीं और वे लुप्त भी हो सकते हैं। और ऐसे लोग जो अपनी जीविका के लिए मवेशियों के झुण्ड चराते हैं-वे किस पर आश्रित हैं। वास्तव में वे जिस पर निर्भर हैं वह उनके पालतू पशुओं का झुण्ड नहीं है, बल्कि वह वातावरण है, जिसमें उनके पालतू पशुओं का झुण्ड जीवित रहता है-घास के मैदान। यदि कहीं कोई घास के मैदान नहीं होते, तो वे अपने पालतू पशुओं के झुण्ड को कहां चराते? मवेशी और भेड़ क्या खाते? पालतू पशुओं के झुण्ड के बिना, खानाबदोश लोगों के पास कोई जीविका नहीं होती। अपनी जीविका के स्रोत के बिना, ऐसे लोग कहां जाते? ज़िन्दा रहना बहुत ही कठिन हो जाता; उनके पास कोई भविष्य नहीं होता। पानी के स्रोतों के बिना, नदियां और झीलें सूख जातीं। क्या वे सभी मछलियां जो अपनी ज़िन्दगियों के लिए पानी पर निर्भर हैं जीवित रहतीं? वे मछलियां जीवित नहीं रहतीं। वे लोग जो अपनी जीविका के लिए उस जल और उन मछलियों पर आश्रित हैं, क्या वे जीवित रह पाते? यदि उनके पास भोजन नही होता, यदि उनके पास अपनी जीविका का स्रोत नहीं होता, तो वे लोग जीवित रह पाते। यदि उनकी जीविका या उनके जीवित रहने में कोई समस्या आती है, तो वे जातियां आगे अपना वंश नहीं चला पातीं। वे लुप्त हो सकती थीं, पृथ्वी से मिट गई होतीं। और जो लोग अपनी जीविका के लिए खेती बाड़ी करते हैं यदि वे अपनी मिट्टी खो देते, फसलें नहीं उगा पाते, और विभिन्न पौधों से अपने भोजन को प्राप्त नहीं कर पाते तो इसका परिणाम क्या होता? भोजन के बिना, क्या लोग भूख से मर नहीं जाते? यदि लोग भूख से मर जाते, तो क्या उस तरह के मानव का सफाया नहीं हो जाता? अतः विभिन्न वातावरण को बनाए रखने के लिए यह परमेश्वर का उद्देश्य है। विभिन्न वातावरण और पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने, और प्रत्येक वातावरण के अंतर्गत विभिन्न जीवित प्राणियों को बनाए रखने में उसका सिर्फ एक ही उद्देश्य है-वह है सब प्रकार के प्राणियों का पालन-पोषण करना, हर तरह के लोगों का पालन-पोषण करना, विभिन्न भौगोलिक वातावरण में जीने वाले लोगों का पालन-पोषण करना।
यदि सभी प्राणी अपने नियम न अपनाएँ, तो उनका अस्तित्व न रहे; यदि सभी प्राणियों के नियम खत्म हो गए, तो जीवित प्राणी सभी जीवों के मध्य नहीं बने रह पाएंगे। मनुष्य जीवित रहने के लिए अपने वातावरण को भी गँवा देता जिस पर वह जीवित रहने के लिए निर्भर है। यदि मनुष्य वह सब कुछ गँवा देता, तो वह लगातार जीवित नहीं रह पाएगा और पीढ़ी-दर-पीढ़ी बहुगुणित नहीं हो पाएगा। मनुष्य आज तक ज़िन्दा बचा हुआ है तो उसका कारण है कि परमेश्वर ने मानवजाति को उसका पोषण करने के लिये सभी तरह के जीव प्रदान किए हैं, ताकि विभिन्न तरीकों से वे जीव मानवजाति का पोषण करें। चूँकि परमेश्वर विभिन्न तरीकों से मानवजाति का पालन-पोषण करता है, इसीलिये वह आज तक जीवित बची हुई है, कि वे आज तक ज़िन्दा बचे हुए हैं। जीवित रहने के लिए उस प्रकार के स्थायी वातावरण के साथ जो अनुकूल और सुव्यवस्थित है, पृथ्वी पर सभी प्रकार के लोग, और सभी प्रकार की जातियां अपने निर्दिष्ट दायरों के भीतर जीवित रह सकती हैं। कोई भी इन दायरों या इन सीमाओं से बाहर नहीं जा सकता है क्योंकि परमेश्वर ने सब की सीमा रेखाएँ खींच दी हैं। परमेश्वर ने उनकी सीमा रेखाओं को इस तरह से क्यों खींचा? यह सचमुच में पूरी मानवजाति के लिए महत्वपूर्ण है-सचमुच में महत्वपूर्ण है! परमेश्वर ने हर किस्म के जीवित प्राणी के लिए दायरे की रेखाओं को खींचा है और हर प्रकार के मानव के लिए जीवित रहने की पद्धतियों को तय किया है। साथ ही उसने इस पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के लोगों और विभिन्न जातियों को भी विभाजित किया है और उनके दायरों को तय किया है। इसी पर हम आगे चर्चा करेंगे।
चौथा, परमेश्वर ने विभिन्न जातियों के बीच सीमाएं खींची हैं। पृथ्वी पर गोरे लोग, काले लोग, भूरे लोग, और पीले लोग हैं। ये अलग प्रकार के लोग हैं। साथ ही परमेश्वर ने इन विभिन्न प्रकार के लोगों की ज़िन्दगियों के लिए दायरा भी तय किया है, और इसकी जानकारी के बगैर, लोग परमेश्वर के प्रबंधन के अधीन जीवित रहने के लिए अपने उचित वातावरण के भीतर रहते हैं। कोई भी इस से बाहर कदम नहीं रख सकता। उदाहरण के लिए, गोरे लोग-वे अधिकांशतः किन इलाकों में रहते हैं? वे अधिकांशतः यूरोप और अमेरिका में रहते हैं। काले लोग मुख्य रूप से अफ्रीका में रहते हैं। और भूरे लोग किन क्षेत्रों में रहते हैं? दक्षिणी-पूर्वी एशिया और दक्षिणी एशिया जैसे कि थाइलैण्ड, भारत, म्यांमार, वियतनाम और लाओस में रहते हैं। पीले लोग मुख्य रूप से एशिया में रहते हैं, अर्थात्, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, और अन्य समान देशों में। परमेश्वर ने इन अलग-अलग प्रकार की सभी जातियों को उचित रूप से विभाजित किया है ताकि ये अलग-अलग जातियां संसार के विभिन्न भागों में विभाजित हो जाएं। संसार के इन अलग-अलग भागों में, परमेश्वर ने बहुत पहले से ही मनुष्यों की प्रत्येक भिन्न जाति के लिए जीवित रहने हेतु उपयुक्त वातावरण तैयार किया है। जीवित रहने के लिए इस प्रकार के वातावरण के अंतर्गत, परमेश्वर ने उनके लिए मिट्टी के रंग और तत्वों को बनाया है। दूसरे शब्दों में, गोरे लोगों के शरीरों के तत्व और काले लोगों के शरीरों के तत्व समान नहीं हैं, और साथ ही वे अन्य जातियों के लोगों के शरीरों के तत्वों से भी भिन्न हैं। जब परमेश्वर ने सभी जीवों को बनाया, तब उसने पहले से ही उस जाति के अस्तित्व के लिए ऐसा वातावरण तैयार कर लिया था। ऐसा करने का उसका उद्देश्य यह था कि जब उस प्रकार के लोग बहुगुणित होना शुरू हों, जब उनकी संख्या बढ़ने लगे, तो उन्हें उस दायरे के भीतर स्थायी किया जा सके। मनुष्य की रचना करने से पहले ही परमेश्वर यह सब सोच लिया था–वह गोरे लोगों को विकसित होने और जीवित रहने के लिये यूरोप और अमेरिका देगा। अतः जब परमेश्वर पृथ्वी की सृष्टि कर रहा था तब उसके पास पहले से ही एक योजना थी, भूमि के उस हिस्से में वह जो कुछ रख रहा था, वहाँ किसका पालन-पोषण किया जाएगा, इन सबमें उसका अभिप्राय और उद्देश्य था। उदाहरण के लिए, परमेश्वर ने बहुत पहले से ही तैयारी कर ली थी कि उस भूमि पर कौन-कौन से पर्वत, कितने मैदान, कितने पानी के स्रोत, किस प्रकार के पक्षी और पशु, कौन-कौन सी मछलियां, और कौन-कौन से पौधे होंगे। एक प्रकार के मानव एवं एक जाति के लिए जीवित रहने हेतु एक वातावरण तैयार करते समय, परमेश्वर ने मामलों के कई पहलुओं पर विचार किया था: भौगोलिक वातावरण, मिट्टी के तत्व, कई प्रकार के पशु और पक्षी, विभिन्न प्रकार की मछलियों के आकार, मछलियों के तत्व, पानी की भिन्न-भिन्न विशेषताएं, साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के सभी पौधे...। परमेश्वर ने इन सभी को बहुत पहले ही बना लिया था। उस प्रकार का वातावरण जीवित रहने के लिए एक देशीय वातावरण है जिसे परमेश्वर ने गोरे लोगों के लिए सृजन किया और तैयार किया था। तुम लोगों ने देखा है कि जब परमेश्वर ने सभी जीवों की सृष्टि की, तो उसने उस में बहुत ज़्यादा सोच-विचार किया था और चीज़ों को एक योजना के तहत अंजाम दिया? (हाँ, विभिन्न प्रकार के लोगों के लिए परमेश्वर के ख्याल बहुत ही विचारशील थे। विभिन्न प्रकार के मनुष्यों के लिए जीवित रहने हेतु उस वातावरण के लिए, उसने उस प्रकार के पक्षियों और पशुओं और उस प्रकार की मछलियों को बनाया, तो वहां कितने सारे पर्वत और कितने सारे मैदान होंगे। इन सभी पर बहुत विचारपूर्वक और ठीक रीति से विचार किया गया था।) उदाहरण के लिए, गोरे लोग मुख्य रूप से कौन सा आहार खाते हैं? जो आहार गोरे लोग खाते हैं वह उन आहारों से बिलकुल अलग है जो एशिया के लोग खाते हैं। मुख्य खाद्य पदार्थ जो गोरे लोग खाते हैं वे मुख्य रूप से मांस, अण्डे, दूध और मुर्गीपालन के पदार्थ हैं। अनाज जैसे रोटी और चावल सामान्यतः मुख्य आहार नहीं हैं उन्हें थाली के किनारे पर रखा जाता है। सलाद में भी कुछ भुना हुआ मांस या चिकन डालते हैं। गेहूं पर आधारित आहार में भी वे चीज़, अण्डे, और मांस डाल देते हैं। यानी, उनके मुख्य भोज्य पदार्थ मुख्य रूप से गेहूं पर आधारित आहार या चावल से नहीं बने होते हैं; वे लोग बहुत मांस और चीज़ खाते हैं। वे प्रायः बर्फीला पानी पीते हैं क्योंकि वे लोग उच्च कैलोरी युक्त आहार खाते हैं। अतः गोरे लोग वास्तव में तगड़े होते हैं। ये उनके जीवन के लिए स्रोत हैं, जीने के लिए उनके वातावरण हैं जिन्हें परमेश्वर के द्वारा उनके लिए तैयार किया गया था, ताकि वे उस तरह की जीवनशैली में रह सकें। वह जीवनशैली अन्य जातियों के लोगों की जीवनशैलियों से अलग है। इस जीवनशैली में कुछ सही या ग़लत नहीं है-यह जन्मजात, परमेश्वर द्वारा पूर्वनिर्धारित और परमेश्वर के शासन और उसके इंतज़ामों के कारण है। इस प्रकार की जाति के पास अपनी जीविका के लिए एक निश्चित जीवनशैली और निश्चित स्रोत हैं जो उनकी जाति के कारण है, साथ ही साथ जीवित रहने के लिए उस वातावरण के कारण है जिसे परमेश्वर द्वारा उनके लिए तैयार किया गया था। तुम लोग कह सकते हो कि जीवित रहने के लिए वह वातावरण जिसे परमेश्वर ने गोरे लोगों के लिए तैयार किया और वह दैनिक आहार जिसे वे उस वातावरण से प्राप्त करते हैं वह पौष्टिक और बहुतायत से है।
                                     स्रोत—सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें