सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन—स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX
परमेश्वर मनुष्य को जीवित रहने के लिए एक स्थायी वातावरण देने के लिए सभी चीज़ों के मध्य सम्बन्धों को संतुलित करता है
परमेश्वर सभी चीज़ों में अपने कार्यों को प्रगट करता है और सभी वस्तुओं पर वह शासन करता है और सभी चीज़ों के नियमों को नियंत्रित करता है। हमने बस अभी बात की कि किस प्रकार परमेश्वर सभी चीज़ों के नियमों के ऊपर शासन करता है साथ ही साथ वह किस प्रकार सम्पूर्ण मानवजाति की आपूर्ति और उनका पालन पोषण करता है। यह एक पहलू है। आगे, हम अन्य पहलू के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो एक तरीका है जिससे परमेश्वर हर चीज़ का नियंत्रण करता है। इस तरह से उसने सभी चीज़ों की सृष्टि करने के बाद, उनके मध्य सम्बन्धों को सन्तुलित किया। यह भी तुम लोगों के लिए एक बहुत बड़ा विषय है। सभी


